संदेश

मार्च, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सीनियर नेदेशक श्री सोहन झा ने,दीप प्रज्ज्वलित कर गांधी मैदान पटना मे गांधी शिल्प मेला 2022 (झरोखा) की उद्घाटन किया!

चित्र
  साहस सलिल , पटना;आज मंगलवार 29 मार्च 2022 को जब अपना देश आजादी के 75 वा अमृत महोत्सव मना रहा है,वहीं देश भर मे विभिन्न कार्य क्रम कर,लोगों को जागरूक किया जा रहा है! इसी के तहत वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सीनियर निदेशक श्री सोहन झा ने, गुब्बारे एवं दीप प्रज्ज्वलित कर गांधी मैदान पटना मे गांधी शिल्प मेला 2022 (झरोखा) की उद्घाटन किया!  गुब्बारे उड़ाते हुए सभी, श्री सोहन झा एवं अन्य! मौके पर मंच संचालक श्री अर्चना जी, राजीव कुमार, एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे!  श्री सोहन झा को मिथला पेंटिंग टोपी पहनाकार सम्मानित करती एक महिला! श्री सोहन झा ने कहा की अपना भारत प्राचीन काल से ही विभिन्न कलाओं के लिए जाना जाता है!  श्री सोहन झा सिनियर निदेशक वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली! हमारे यहाँ भारत में हर क्षेत्र की एक अपना कला है, जो धीरे धीरे विलुप्त होने की कगार पर है, जिसे समाज के मुख्य धारा मे जोरना अति आवश्यक है! हालाकि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा इस क्षेत्र मे काफी कार्य किया जा रहा है! हमारे प्रधान मंत्री जी ने ख़ुद पहल कर इस क्षेत्र से जुरे लोगों को सुविधा मुहैया क...

आज लखनऊ में जब मालिनी अवस्थी जी से मिले तो मालिनी अवस्थी जी के द्वारा बहुत भव्य स्वागत किया गया

चित्र
 साहस सलिल, लोक संगीत समाचार; आज दो सुप्रशिध्द लोक गीत गायका आपस मे मिली तो तस्वीर देखने लायक थी! जी हाँ दोस्तो मै बात कर रहा हूँ अपने आवाज़ से हर शादी के अवशर पे चार चाँद लगा देनेवाली कर्णप्रिय मधुर आवाज़ की मालिका शारदा शिन्हा जी की जिनके आवाज़ के विना शायद ही कोई शादी समारोह सम्पन्न होता होगा, ख़ास कर बिहार झारखंड उतर प्रदेश मे!  आज लखनऊ में जब मालिनी अवस्थी जी से मिले तो मालिनी अवस्थी जी के द्वारा बहुत भव्य स्वागत किया गया , आपको बता दे की इस से गद गद शिन्हा ने अपने सोसल साइट पर एक तस्वीर साझा करते हुए मालिनी अवस्थी जी से मिले सतकार, और ढेर सारा प्यार .के बारे मे बताया!

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को पद्म श्री पुरुस्कार से सम्मानित किया गया!

चित्र
 साहस सलिल, नई दिल्ली;आज राष्ट्रपति भवन में ओलोम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को पद्म श्री पुरुस्कार से सम्मानित किया गया! गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को सम्मान देते राष्ट पति! इस अवशर पर राष्ट्रगान हुआ जिसे सुन कर रोंगटे खड़ा हो गया था नीरज चोपड़ा का ऐसा उन्होंने अपने पोस्ट मे कहा !  माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद द्वारा पद्म श्री प्रदान करने पर उन्होंने राष्ट्रपति का धन्यवाद कहा और कहा कि मैं अपने देश और देश के लोगों के लिए और अधिक कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा। और भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करूँगा!

आख़िर कर VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को मंत्री मंडल से निकाल दिया गया!

चित्र
  साहस सलिल,  पटना; तमाम राजनीतिक उठा पटक के बाद आख़िर कर VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को मंत्री पद से हटा दिया गया! उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट मे NDA एवं विशेष कर नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा मंत्री पद देने के लिए जो इस प्रकार है!         मेरे सोलह (१६) महीने के मंत्री कार्यकाल में मैंने राज्य के तेरह करोड़ जनता की सेवा करने का कोशिश किया, सभी जाती धर्म के लोगों के लिए काम किया। बिहार के भविष्य के लिए पशुपालन एवं मत्स्य क्षेत्र में कुछ निर्णायक कार्य को गति प्रदान किया। बिहार की समस्त जनता, NDA के सभी सहयोगी दल एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को मुझे यह अवसर देने के लिए आभार। मैं निषाद समाज को SC/ST आरक्षण, अतिपिछड़ा समाज के आरक्षण को 15% बढ़ाने एवं बिहार और बिहारियों के सम्मान और सम्पूर्ण विकास के लड़ाई के लिए समर्पित हूँ।                       बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ!  जय मंगल स्मृति सेवा संस्थान द्वारा जन हित में जरि;      आपको बता दे की मुकेश सहनी को बिहार विधा...

मुख्यमंत्री नीतीश को एक युवक ने मारी मुक्का!

चित्र
 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर रविवार को हमला हुआ है. एक शख्स ने पटना से बख्तियारपुर में उनके ऊपर मुक्का चलाया. हालांकि, सीएम को चोट नहीं लगी. फिलहाल पुलिस उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री निजी कार्यक्रम के तहत बख्तियारपुर गए थे. बता दें कि योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर पटना लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.  इस दौरान वे किसी मूर्ती का माल्यार्पण करने के लिए जा रहे थे. तभी भीड़ में शामिल एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया. हालांकि, समय रहते सीएम की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उसे काबू में कर लिया मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इससे पहले भी हमला हो चुका है. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान मधुबनी में आयोजित चुनावी सभा के दौरान भी दर्शकदीर्घा में मौजूद शख्स ने सीएम नीतीश पर प्याज और ईंट से हमला कर दिया था. इस दौरान मंच पर मौजूद सीएम के सुरक्षा गार्ड ने मुख्यमंत्री की रक्षा की थी

मुख्‍य किरदार प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल और तार किशोर प्रसाद हैं। जिन्होंने न सिर्फ सहनी की नाव डुबायी बल्कि योगी की राह में रोड़ा बनने वालों को हश्र भी बता दिया।

चित्र
 बीजेपी ने मुकेश सहनी  की नाव डुबोने की स्क्रिप्‍ट पहले ही लिख दी थी।  बस, इसे लागू करना बाकी था। दरअसल, 'सन ऑफ मल्‍लाह' ने अपने पैर पर खुद ही कुल्‍हाड़ी मारी है। गेम तो तभी हो गया था जब मुकेश सहनी ने यूपी विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के रास्ते में रोड़ा बंनने की कोशिश किया था। आइये बताते है कैसे बीजेपी ने  मुकेश सहनी को उसी के तीर से उसी का शिकार किया। 5 अप्रेल को शंकराचार्य जी का घनश्यमपुर दरभंगा मे दर्शन लाभ व अशीर्वचंन का लाभ अवश्य ले! धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी एवं पुरी शंकराचार्य जी के कृपा प्राप्त आचार्य रामशंकर शुक्ल महाराज जी के श्री मुख से धर्म कथा प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है ! हलाकि, पटकथा तो पहले लिखी जा चुकी थी। लेकिन इसके मुख्‍य किरदार प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल और तार किशोर प्रसाद हैं। जिन्होंने न सिर्फ सहनी की नाव डुबायी बल्कि योगी की राह में रोड़ा बनने वालों को हश्र भी बता दिया। विधानसभा के भीतर अध्यक्ष के चैम्‍बर में वीआईपी के तीनों विधायक स्‍वर्णा सिंह, मिश्री लाल यादव और राजू सिंह की लंबी मुलाकात चली। ये मुलाकात ऐसी ही नहीं थी। वीआईप...

अगर हम हार गय तो राजनीति छोर दूँगा,अरविंद केजरीवाल!

चित्र
 साहस सलिल ,नई दिल्ली; आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को किया चैलेंज बोला दम है तो अभी करालों MCD की चुनाव! अगर हम हार गय तो राजनीति छोर दूँगा!  एवं इसी तरह के कई गम्भीर आरोप भी BJP पर लगाया! भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियाँ दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे। भाजपा MCD के चुनाव टाल रही है कि दिल्ली के तीनों निगम एक कर रहे है। क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं? कल ये गुजरात हार रहे होंगे तो क्या ये कह कर टाल सकते हैं कि गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं? क्या इसी तरह का कोई बहाना बना कर लोक सभा चुनाव टाले जा सकते हैं? भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। कमाल है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबरा के भाग गयी? हिम्मत है तो MCD के चुनाव टाइम पे करवा के दिखाओ! 

नये नियम के मुताबिक अब 60 किलोमीटर के दायरे में केवल एक टोल प्लाजा काम करेगा

चित्र
 साहस सलिल, नई दिल्ली; केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार की एक योजना की जानकारी देते हुए कहा कि अब हाईवे पर टोल प्लाजा की संख्या सीमित हो जाएगी, जिस से स्थानीय लोगों को अब टोल नहीं देना होगा।  उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसी शिकायतें मिलती हैं जिसमें 10 किलोमीटर की रेंज में ही दूसरा टोल प्लाज़ा होने से पथ कर देना पड़ता है, जो गलत है। अब लोगों को 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक बार ही टोल देना होगा। यानी अब इतने किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 टोल प्लाजा काम करेगा। बाकी सभी टोल प्लाजा हटाए जाएंगे। यह काम अगले 3 महीने के अंदर किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री  श्री नितिन गडकरी ने कहा कि अक्सर हाईवे के किनारे रहने वाले लोगों की शिकायत होती थी कि उन्हें एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए भी पथ कर देना पड़ता है, जबकि वह आसपास ही रहते हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को अब अधिक टोल नहीं देना पड़ेगा। उन्हें एक पास दिया जाएगा, जिसे दिखाकर वह हाईवे पर फ्री में सफर कर सकेंगे। घोषणा के मुताबिक आ...

द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बनाने में लागत की कुल बजट जान कर चौक जायेंगे आप!

चित्र
 द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बनाने में लागत की कुल बजट जान कर चौक जायेंगे आप!  साहस सलिल,सिनेमा समाचार; हिन्दी सिनेमा जगत की अब तक की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों सिनेमा घरों में खूब धूम मचा रही हैं। 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार और पलायन के मुद्दे पर बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।  महज 12 करोड़ रुपए के लागत में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 206 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।  पहले जमाने में बॉलीवुड फिल्में उनके अभिनेता और अभिनेत्री के दम पर चला करती थी लेकिन समय के साथ बॉलीवुड बदला और अब फिल्में अपनी पटकथा के हिसाब से चलती हैं। बीते कुछ सालों में बॉलीवुड ने सामाजिक मुद्दों और बायोग्राफी पर फिल्में बनाना शुरू कर दिया है और यह फिल्म कम बजट की भी होती है।

शास्त्रों में भगवान विष्णु के दस अवतारों का जिक्र मिलता है। तेजप्रताप यादव

चित्र
 श्री लालू यादव के बड़े बेटा एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ मंत्री श्री तेजप्रताप यादव ने कुछ इस तरह के पोस्ट अपने फेसबुक पेज पर किया है!  श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म का बोलबाला, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए वह अवतार लेते हैं।शास्त्रों में भगवान विष्णु के दस अवतारों का जिक्र मिलता है। इनमें से नौ अवतार हो चुके हैं अब कलियुग में भगवान का अंतिम अवतार होना बाकी है।   इस तरह से अपने सोशल मिडिया पे शेयर किया है. अब इसका क्या मतलब निकलते है राजनीतिक बाज लोग यह तो आने वाला समय ही बतायेगा! पर जोभी हो बात तो १०० टका सही कहना है उनका!

अशरफ का भाई अनवर अपने नाम में ठाकुर क्यों लगाता था?

चित्र
साहस सलिल, दिल्ली; अपराधियों और आतंकियों ने ना सिर्फ हिंदुओं के विरुद्ध सशस्त्र अभियान छेड़ रखा है, और इसके साइड इफेक्ट भी कहीं-कहीं से साफ तौर पर देखने को मिला है.  विकास दुबे नाम के कुख्यात हत्यारे की मौत में देखा जा सकता है । अपने आपराधिक इतिहास में सबसे ज्यादा ब्राह्मणों का हत्या करवाने वाला विकास दुबे जिस प्रकार से जातिवाद का सिंबल के रूप में दुरुपयोग हो रहा है वह हर किसी को हैरान कर देने वाला है । पर दिल्ली में गिरफ्तार हुए अनवर नाम के कुख्यात अपराधी और दाऊद इब्राहिम के गैंग के इस साजिशकर्ता की गिरफ्तारी से एक सवाल जबरदस्त खड़ा होगया है कि अशरफ का भाई अनवर अपने नाम में ठाकुर क्यों लगाता था? दिल्ली पुलिस ने दाऊद के जिस गुर्गे अनवर को गिरफ्तार किया वह अपने नाम में ठाकुर लगाया करता था। हैरानी की बात तो यह है कि अब तक इस पर किसी का ध्यान नहीं गया और अगर ध्यान गया भी तो किसी ने इस पर सवाल नहीं खड़े किए। दिल्ली पुलिस ने भी कम से कम इस एंगल पर कोई जांच पड़ताल नहीं की कि वह अपने नाम में ठाकुर क्या सोच और किस मानसिकता के चलते लगाया करता था? फिलहाल माना यही जा रहा है कि कहीं न कहीं उसक...

योगी आदित्‍यनाथ लगातार दूसरी बार यूपी के मुख्‍यमंत्री बनने जा रहे हैं. वे 25 मार्च को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगें!

चित्र
 साहस सलिल, गोरखपुर उ.प्र.; मुख्यमंत्री योगी महाराज जी का बुलडोजर हिट नही/ सुपर डुपर हिट होगया!  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुलडोजर को लेकर विपक्ष लगातार योगी आदित्यनाथ पर हमलावर रहा. वहीं ये बुलडोजर आज योगी की पहचान बनकर उभरा है! योगी जी का जादू इस कदर सर चढ़कर बोल रहा है कि यूपी में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद मार्केट में बुलडोजर के खिलौने, टीशर्ट तो मिल ही रहे हैं,साथ ही महिलाएं बुलडोजर वाली मेंहदी भी हाथों में लगवा रही हैं!योगी जी को बुलडोजर बाबा के नाम से भी पुकारा जाने लगा है! मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार का जादू मतदाताओं के सिर चढ़कर बोला है. जनता ने सरकार की योजनाओं को सराहा है. चुनाव जीतने के बाद पहली बार गोरखपुर आए सीएम योगी को उपहार में हर जगह बुलडोजर मिल रहा है. बुलडोजर से जिस तरह गुंडा माफियाओं के ऊपर कार्रवाई हो रही है उससे अपराधियों में खौफ पैदा हो गया है, जिससे व्यापारी निडर हो कर अपना काम कर रहे हैं. इसी के तहत मुख्यमंत्री के इस सराहनीय कार्यों को प्रोत्साहन देने के लिए व्यापारियों ने कार्यवाहक सीएम योगी को चांदी का बुलडोज़र भेंट किया है!  चुनाव जीत...

तेज प्रताप यादव ने लगाया अपने ही पार्टी पर गम्भीर आरोप बोले की पार्टी मे तानासाहि अपने चरम पर है!

चित्र
 तेज प्रताप यादव ने लगाया अपने ही पार्टी पर गम्भीर आरोप बोले की पार्टी मे तानासाहि अपने चरम पर है! इसी का नतीजा है की 28 वर्षो तक पार्टी को अपना सबकुछ देने वाले चंदेश्वर जी को चाचा जगदानंद सिंह ने बिना किसी कारण पार्टी से बाहर निकाल दिया। बचपन से ही मैं चंदेश्वर जी को देखता आ रहा हु,पिताजी और पार्टी के प्रति उनका प्रेम निस्वार्थ रहा।कभी उन्होंने किसी पद की लालसा नही दिखाई। पार्टी के साथ 28 वर्षो से बुरे से बुरे वक़्त में भी खड़े रहे और आज जब उनकी भीगी आंखों में समाए अपमान के पीड़ा की गहराई को देखा तो दिल को बहुत दुख हुई! कि किस तरह से तानाशाही का शिकार पार्टी के सबसे वफादार कार्यकर्ता को बिना किसी गलती के एक झटके में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।  आगे तेजप्रताप यादव ने कहा की मैं याद दिला दु की मैं और मेरे पिताजी लालू यादव हर वक़्त इन जैसे निस्वार्थ भाव से पार्टी को अपना खून पसीना देने वाले कार्यकर्ताओ के साथ खड़े है और हमेशा रहेंगे।

बिहार के सीतामढ़ी मे पंचायत मुखिया रेखा देवी हुआ प्रेमी संग फरार

चित्र
 बिहार के सीतामढ़ी मे पंचायत मुखिया रेखा देवी हुआ प्रेमी संग फरार!पंचायत चुनाव के समय करीब आए थे दोनों, पति ने किया थाने में अपने मुखियाँ पत्नी की अपहरण करके ले जाने की शिकायत!  रेखा देवी की फाइल फोटो। सीतामढ़ी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव की महिला मुखिया का अपने ही पंचायत के एक शादीशुदा युवक पर दिल आ गया। वह तीन बच्चे और पति को छोड़कर उसके साथ फरार हो गई। युवक भी दो बच्चा के बाप है। मुखिया पंचायत चुनाव मे 161 वोट से जीती दर्ज की थी। चुनाव के समय युवक ने प्रचार में मदद किया था। इसी दौरान दोनों करीब आ गए। मामला जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के खाप खोपराहा पंचायत की है। पंचायत की मुखिया 38 वर्षीय रेखा देवी 9 मार्च घर से भाग गई। मुखिया पति ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इस पर पति ने स्थानीय थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। शिकायत में उसने गांव के ही तीन लोगों के नाम बताए हैं। मुखिया पति ने बताया कि दिनांक 9 मार्च को सुबह टहलने के दौरान वह गायब हो गई। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। पति ने खाप पंचायत के ही स्व. युगेश्वर कापड़ के पुत्र राम प्रगाश कापड़, राम...

थाना इंस्पेक्टर एम.एस गिल का कहना है कि होली की शराब पार्टी में नमकीन को लेकर चाचा ने भतीजे का कान चबा लिया

चित्र
 साहस सलिल , बागपत: देशभर में रंगों का त्योहार होली दो साल बाद कोरोना महामारी के प्रतिबंध हटने के बाद धूमधाम से मनाया गया। छिटपुट घटनाओं के बीच लोगों ने जमकर होली पर मस्ती की। वहीं, बागपत में होली की पार्टी के दौरान बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।  सराब पार्टी!  बताया जा रहा है कि जब शराब पार्टी में नमकीन (चखना) खत्म हो गया तो चाचा भतीजे का कान ही खा गया। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पार्टी में शामिल सभी लोगों ने दौड़ लगा दी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित भतीजा खुद कोतवाली पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। होली के दौरान हुई ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले में किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बागपत पुलिस के अनुसार, ये घटना गांव के पट्‌टी देशू की की है। जहां होली की पार्टी का जश्न मनाया जा रहा था। गांव के काफी लोग पार्टी में शामिल हुए थे। एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाने के बाद सभी लोग एक जगह बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इस पार्टी में चाचा-भतीजे भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच चखन...