महंत बृजमोहन दास व डॉ स्वामी उमाकांतानंद जी महाराज ने निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक को दी जन्मदिन की बधाई, पार्टी में रही सितारों की धूम ।
महंत बृजमोहन दास व डॉ स्वामी उमाकांतानंद जी महाराज ने निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक को दी जन्मदिन की बधाई, पार्टी में रही सितारों की धूम । साहस सलिल, मुंबई; एक सफल व्यवसायी , फिल्म निर्माता व फिल्म ट्रेडिंग कम्पनी के साथ आईटी कंपनी आई इव एरा के प्रमुख अशोक प्रसाद अभिषेक का जन्मदिन बीती रात मुंबई में बेहद ही धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर पावन धाम अयोध्या से चलकर दशरथ गद्दी के महंत सर्वश्री महंत बृजमोहन दास जी व हरिद्वार से चलकर सन्त व योगाचार्य डॉक्टर श्री उमाकांतानंद जी महाराज के साथ साथ बाबा राजकुमार दास जी भी श्री अशोक कुमार अभिषेक को बधाई देने पहुँचे हुए थे । इस अवसर पर तमाम फिल्मी कलाकारों के संग IMPPA के अध्यक्ष अभय सिन्हा और कॉमेडियन सुनील पाल, हिंदुस्तानी भाऊ ने भी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। फ़िल्म निर्माता अशोक कुमार अभिषेक की इस बर्थडे पार्टी में दर्जनों फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें ब्राइट आउटडोर के योगेश लखानी, निर्देशक लालबाबू पंडित, जगदीश शर्मा, अभिनेता करण पांडेय, सुदीप पांडेय, हिंदुस्तानी भाऊ, म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन ,रूपेश प...