संदेश

मई 27, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कृष्णा कुमार की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई" का ट्रेलर लॉन्च 29 मई को.!

चित्र
          साहस सलिल,भोजपुरी; फ़िल्म अभिनेता, निर्माता व वितरक कृष्ण कुमार भोजपुरी फिल्मों की चलती फिरती प्रयोगशाला हैं । अपने बैनर मयूरी पायल इंटरटेनमेंट से उन्होंने अब तक कन्टेन्ट प्रधान फिल्मों का ही निर्माण किया है । इसी कड़ी में एक और मील का पत्थर गाड़ते हुए कृष्ण कुमार की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई का भव्य ट्रेलर आगामी 29 मई को रिलीज़ होने वाला है । फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और अब फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी अपने आख़िरी चरण में है । फ़िल्म के पोस्टर रिलीज़ के समय इस फ़िल्म ने काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था, और तभी से लेकर अब तक ट्रेडपण्डित इस फ़िल्म के रिलीज़ की बाट देख रहे हैं । क्योंकि इस फ़िल्म के सभी राइट्स को SRK म्यूज़िक ने काफी महंगे दाम देकर ख़रीद लिया है ।  फ़िल्म का कन्टेन्ट आजकल की डिमांड के अनुसार पूरी तरीके से पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित ही है । इसमें एक बेटी के संघर्ष की कहानी को दर्शकों के सामने रखा गया है ।                              ...

नीतीश कुमार राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश के जरिए भाजपा से साधे हुए हैं संपर्क, जदयू के एमपी होते हुए भी क्यों हैं राज्यसभा के उपसभापति: प्रशांत किशोर

चित्र
 ** नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से किए जाने को लेकर देश की ज्यादातर विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हैं। इन दलों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित बिहार की सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU भी शामिल है। इसको लेकर JDU उद्घाटन के दिन यानी 28 मई को बिहार में व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेगी। इन सबके बीच प्रशांत किशोर का मानना है कि बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ बिहार में सरकार बनाई है। आज देश में कई लोगों को ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ देश स्तर पर कोई बड़ा महागठबंधन बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं, ये बात पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं है। जहां तक मैं समझ पाया हूं जहां तक मेरी जानकारी है नीतीश कुमार महागठबंधन में जरूर हैं, लेकिन उन्होंने भाजपा के साथ चैनल बंद नहीं किए हैं। इसका सबसे बड़ा प्रमाण है कि हरिवंश नारायण जो राज्य सभा के उपसभापति के पद पर बने हुए हैं। हरिवंश नारायण जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एमपी हैं। भाजपा को जब नीतीश कुमार ने छोड़ा और उस गठबंधन से बाहर आए तो हरिवंश ने न उपसभापति के पद से इस्तीफा दिया है, न पार...

यश कुमार की फिल्म "एक था जोकर", का फर्स्ट लुक आउट.

चित्र
  साहस सलिल,भोजपुरी ; सरोकारों और कथ्य प्रधान सिनेमा बनाने वाले सुपरस्टार अभिनेता यश कुमार जल्दी एक नई फिल्म लेकर भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम "एक था जोकर" है, जिसका फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इसमें यश कुमार एक पारंपरिक गेट अप में हाथ में चाबुक लिए नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता यश कुमार इंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं। उन्होंने बताया कि यह एक अलग और अनोखी कहानी पर आधारित फिल्म होने वाली है जिसका निर्माण भव्य पैमाने पर किया जाना है। इस फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म "एक था जोकर" को लेकर यश कुमार ने कहा कि फिल्म की कहानी मैंने खुद लिखी है, जिस पर हमने खूब मेहनत की है। इस फिल्म को लेकर हमारी सोच यह थी कि हम ऐसी फिल्म लेकर आए जो अब तक भोजपुरी स्क्रीन पर दर्शकों ने नहीं देखा है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गीत संगीत की अलग लेवल का होने वाला है। हमारी फिल्म बजट के हिसाब से भी बेहद समृद्ध होने वाली है फिल्म की कास्टिंग भी जल्द ही अनाउंस की जाएगी। हमारी कोशिश होगी कि इस फिल्म को हम इ...