पश्चिम बंगाल पुलिस ने 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के निर्देशक को नोटिज जारी किया है।
निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरीज' को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासत अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब वहां पर एक और हिंदी फिल्म पर बवाल मचने के संकेत मिले हैं। दरअसल, अब पश्चिम बंगाल पुलिस के निशाने पर फिल्म 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के निर्देशक सनोज मिश्रा आ गए हैं। बंगाल पुलिस ने निर्देशक पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एक नोटिस जारी किया है। सनोज मिश्रा को नोटिस एनएनआई के ट्वीट के हवाले से यह पता लगा है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के निर्देशक को नोटिज जारी किया है। एनएनआई के ट्वीट के मुताबिक, 'पश्चिम बंगाल पुलिस ने हिंदी फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक सनोज मिश्रा को नोटिस जारी कर आरोप लगाया है कि निर्देशक इस फिल्म से बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।' https://youtu.be/bISXr_F3xX8 इन धाराओं के तहत जारी हुआ नोटिस 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के निदेशक सनोज मिश्रा को 30 मई को पश्चिम बंगाल के एमहर्स्ट स्ट्रीट पीएस में पूछताछ के लिए सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस दिया गया है। इस फि...