संदेश

मार्च 22, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नये नियम के मुताबिक अब 60 किलोमीटर के दायरे में केवल एक टोल प्लाजा काम करेगा

चित्र
 साहस सलिल, नई दिल्ली; केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार की एक योजना की जानकारी देते हुए कहा कि अब हाईवे पर टोल प्लाजा की संख्या सीमित हो जाएगी, जिस से स्थानीय लोगों को अब टोल नहीं देना होगा।  उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसी शिकायतें मिलती हैं जिसमें 10 किलोमीटर की रेंज में ही दूसरा टोल प्लाज़ा होने से पथ कर देना पड़ता है, जो गलत है। अब लोगों को 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक बार ही टोल देना होगा। यानी अब इतने किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 टोल प्लाजा काम करेगा। बाकी सभी टोल प्लाजा हटाए जाएंगे। यह काम अगले 3 महीने के अंदर किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री  श्री नितिन गडकरी ने कहा कि अक्सर हाईवे के किनारे रहने वाले लोगों की शिकायत होती थी कि उन्हें एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए भी पथ कर देना पड़ता है, जबकि वह आसपास ही रहते हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को अब अधिक टोल नहीं देना पड़ेगा। उन्हें एक पास दिया जाएगा, जिसे दिखाकर वह हाईवे पर फ्री में सफर कर सकेंगे। घोषणा के मुताबिक आ...

द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बनाने में लागत की कुल बजट जान कर चौक जायेंगे आप!

चित्र
 द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बनाने में लागत की कुल बजट जान कर चौक जायेंगे आप!  साहस सलिल,सिनेमा समाचार; हिन्दी सिनेमा जगत की अब तक की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों सिनेमा घरों में खूब धूम मचा रही हैं। 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार और पलायन के मुद्दे पर बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।  महज 12 करोड़ रुपए के लागत में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 206 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।  पहले जमाने में बॉलीवुड फिल्में उनके अभिनेता और अभिनेत्री के दम पर चला करती थी लेकिन समय के साथ बॉलीवुड बदला और अब फिल्में अपनी पटकथा के हिसाब से चलती हैं। बीते कुछ सालों में बॉलीवुड ने सामाजिक मुद्दों और बायोग्राफी पर फिल्में बनाना शुरू कर दिया है और यह फिल्म कम बजट की भी होती है।