संदेश

बिहार विधानसभा सर्वे भाग लें और आपके संभावना साबित होने पर इनाम पाएँ

 मेरे इस पोस्ट का मक़सद आने वालीं चुनाव में किस पार्टी के उम्मीदवार कोण से विधानसभा से सम्भावित जीत दर्ज करने वाले हैं पर आधारित है, मतलब यह जानना की बिहार में आने वालीं सम्भावित सरकार किस पार्टी की होगी।

वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण एवं देशभक्ति का उत्साह

चित्र
  साहस सलिल/पटना, 15 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोना़ स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, पटना तथा वरमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, आरा में ध्वजारोहण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों एवं प्रबंधन सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया गया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मोना़ पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं मोना़ लॉ कॉलेज सहित वरमा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित सभी कॉलेजों में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत कर स्वतंत्रता के महत्व को रेखांकित किया। अभी प्रवेश प्रारंभ – वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत लॉ, पॉलिटेक्निक एवं मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु नामांकन खुले हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं समय रहते आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ. डी. के. सिंह ने कहा – "स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत...

हाई स्कूल सुक्की  में झंडोत्तोलन, शिक्षा से देश निर्माण का आह्वान :-प्राचार्य

चित्र
  साहस सलिल/पातेपुर (वैशाली), 15 अगस्त – 2025 राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुक्की का प्रांगण आज तिरंगे के रंग में रंगा नज़र आया। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्राचार्य डॉ. मो. शफ़ीउज्ज़मान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शहीदों को नमन किया और छात्रों को 100% उपस्थिति का संकल्प दिलाया।              डॉ. मो०शफ़ीउज्ज़मान ने कहा , “ शिक्षा ही हिंदुस्तान के विकास की कुंजी है। आप अपनी तक़दीर और देश की तक़दीर शिक्षा से लिखोगे। हम हर हाल मे*गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे ।” कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। “विद्यालय आओ -शिक्षा पाओ, हिंदुस्तान का हीरो बनो” विषय पर नाटक ने सबका मन जीत लिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर पेश की गई झांकी और नाटक ने समारोह में जोश और गर्व भर दिया। इन नाटक के प्रस्तुति से बच्चों ने शिक्षा के महत्व को उजागर किया है।  झांकी द्वारा समाज के लिए एक बेहतर संदेश छोड़ा गया । जिसमें शिक्षा के महत्व पर और अधिक प्रकाश डालते  हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद शफ़ीउज्जमान ने बच्चों से कहा कि वि...

चर्चित संजना हत्या कांड के आरोपी के घर कुर्की जब्ती किया गया ।

चित्र
  एक महीने 13 दिन पर संजना की शव जमीन के अन्दर  मकई के खेत से बरामद किया गया था रिपोर्ट ; जाहिद वारसी, साहस सलिल /भगवानपुर  । राज्य के चर्चित संजना भारती  हत्या कांड मे पुलिस ने  रविवार को नामजद अभियुक्त रुपेश कुमार के घर का कुर्की जब्ती की करवाई की गयी.  न्यायालय से निर्गत कुर्की के आदेश पर भगवानपुर थाना ने यह करवाई की है.  इसके सहयोग मे गोरौल एवं सराय पुलिस भी लगे हुए थे . भगवानपुर थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार सत्यर्थी, गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ओर सराय थानाध्यक्ष  मनीभूषण कुमार पुलिस बल के साथ गोरौल थाने के पीरापुर गाँव मे मृतका संजना हत्या के नामजद अभियुक्त के घर का सारा सामान को  जप्त  किया.  दंडाधिकारी के रूप में   गोरौल सीओ अंशु कुमार की प्रतिनियुक्ति किया गया था.  मालूम हों की बीते  27 मई को संजना एल एन कालेज भगवानपुर गयी थी  . जहां से वह  गायब  हो गयी थी.  संजना के परिजनों गोरौल एवं भगवानपुर थाने का चक्कर काटते रहे,लेकिन दोनों मे से कोई   थाना सुध  नहीं लिया.  तब ज...

बिहार बदलाव रैली में गरजे प्रशांत किशोर, बोले - सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले बिहार के बदलाव की आंधी को रोक नहीं पाएगी

चित्र
बिहार बदलाव रैली में गरजे प्रशांत किशोर, बोले - सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले बिहार के बदलाव की आंधी को रोक नहीं पाएगी, 10 दिन बाद बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे। PK का प्रशासन पर आरोप, बोले - निकम्मी सरकार और प्रशासन के कुप्रबंधन के कारण दो लाख से अधिक लोग नहीं पहुंच सके गांधी मैदान साहस सलिल/पटना । जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक "बिहार बदलाव रैली" में शामिल हुए और सरकार की कुव्यवस्था के कारण रैली में शामिल होने आए लाखों लोगों को हुई असुविधा के लिए लोगों से माफी मांगी। उन्होंने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की कुव्यवस्था के कारण पिछले 4 घंटे से पटना के आसपास लाखों लोग फंसे हुए हैं, लेकिन यह निकम्मी सरकार फंसे लोगों की मदद नहीं कर रही है। इसी प्रशासन ने मुझे रात में गांधी मैदान में स्थित गांधी मूर्ति से हटवा दिया था, क्योंकि हम BPSC अभ्यर्थियों की लड़ाई लड़ रहे थे। रैली से पहले जिलाधिकारी से लेकर मुख्य सचिव तक सभी को सूचना दे दी गई थी और सारी कागजी कार्रवाई भी पूरी कर ली गई थी। फिर भी प्रशासन ने लोगों को परेशान होन...

फुटबॉल फाइनल विजेता एवं उप विजेता टीम को प्रेमा चौधरी ने पुरुस्कृत किया।

चित्र
 फुटबॉल फाइनल विजेता एवं उप विजेता टीम को प्रेमा चौधरी ने पुरुस्कृत किया। साहस सलिल/वैशाली । पातेपुर प्रखण्ड के भेरोखरा में खेले गय फ़ुटबॉल के फाइनल मैच, भेरोखरा पातेपुर वैशाली v/s मोहद्दीनगर समस्तीपुर के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने खेलते हुए,1/1 गोला दागा और अन्त तक अपने इसी स्कोर पर दोनो टीमों ने कब्ज़ा जमाय रहा। अंत में फैसला किसी के पक्ष में ना होने पर वेवस्तापक ने ट्राइब्रेकर कराया जिसमें भेरोखरा ने 5 गोल हिट में  पांच के पांच गोल दागा और मोहद्दीनगर को 2 गोल से हरा दिया और ट्रॉफ़ी को अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के वेवस्थापक ने आए हुए अतिथियों को शाल, बुकें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मैंच के उपरांत इस फाइनल मैच के मुख्या अतिथि पातेपुर के पूर्व विधायाका श्रीमती प्रेमा चौधरी वीरेंद्र कुमार ने विजेता टीम को कप देकर बधाई दी साथ ही इन्होंने आगे कहा व यह आह्वान किया कि खेलना भी जरूरी है ताकि भविष्य में बच्चों का उज्जवल भविष्य बन सके। भेरोखरा फुटबॉल टुरनामेंट के वेबस्थापक/सचिव  मुस्तफा हसन, भेरोखरा पंचायत के मुखिया भोला राय, इस टूर्नामेंट के अध्यक्ष पूर्व म...

फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल अनुभव का प्रदर्शन करते हुऐ आखरीदम तक 0/0 के स्कोर पर टिके रहें।

चित्र
  फुटबॉल के फाइनल मैच ट्राईबेकर के माध्यम से टूर्नामेंट की नतीजा घोषित किया गया, बिरभान जलालपुर ने 2 स्कोर के अंतर से केशोपुर को हराया।  शाहबाज क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट पुरैना के फाइनल मैच में दिखी विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावी रंग।   टूर्नामेंट फाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल अनुभव का प्रदर्शन करते हुऐ आखरीदम तक 0/0 के स्कोर पर टिके रहें। साहस सलिल/वैशाली । पुरैना पातेपुर वैशाली में दिनांक 23/02/2025 को शाहबाज क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बिरभान जलाकर v/s केशोपुर के बिच खेला गया।फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल अनुभव का प्रदर्शन करते हुऐ आखरीदम तक 0/0 के स्कोर पर टिके रहा । फुटबॉल खेल नियमानुसार समय समाप्ति के पश्चात कमीटी द्वारा दोनों टीमों के बिच ट्राइब्रेक कराया गया, जिसमें ब्लूस्टार बिरभान जलापुर ने 2 स्कॉर के बढ़त से सीरीज को जीत लिया। इस अवसर पर चीफ़ गेस्ट महुआ विधायक मुकेश रौशन, पातेपुर के पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी, पातेपुर प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि गणेश राय आदि लोगों का उपस्थित रहा। विगत कई सालों से लगातार यह आयोजन होते आ र...

फिल्म ‘हथौड़ा सिंह’ का फोटो शूट, फिल्म की तैयारी में जुटे एक्टर राहुल बी कुमार

चित्र
  फिल्म ‘हथौड़ा सिंह’ का फोटो शूट, फिल्म की तैयारी में जुटे एक्टर राहुल बी कुमार साहस सलिल, मुम्बई। एक्टर राहुल बी कुमार की फिल्म ‘हथौड़ा सिंह’ के लिए आज मुंबई के अंधेरी में फोटो शूट किया गया। इस फिल्म के लेखक  और  निर्देशक  अमित गुप्ता है। बता दें कि राहुल बी कुमार की पिछले दिनों हिन्दी फिल्म  'लव इज़ फॉरएवर' (Love is forever) हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी।  इस फिल्म में राहुल बी कुमार के काम को काफी पसंद किया गया। दर्शकों ने इस फिल्म के लिए राहुल बी कुमार को बहुत सारी बधाइयाँ दी और तालियाँ बजाकर उनके परफ़ोर्मेंस की तारीफ की।  फिल्म ‘हथौड़ा सिंह की स्टोरी लिखी जा चुकी है। जल्द ही फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन किया जाएगा। फिलहाल आज अंधेरी के चार बंगाल म्हाडा में फिल्म के लिए फोटो शूट किया गया। इस दौरान एक्टर राहुल बी कुमार फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिखें। इस मौके पर राहुल बी कुमार ने कहा- मैं अपने दर्शकों के लिए हमेशा से ही अच्छी फिल्मों का चयन करता हूं। फिल्म की कहानी और उसके गाने पर बहुत ध्यान देता हूं। ताकि फिल्म को अच्छी तरह से...

CNG बस में लगी आग के कारण गांधी सेतु के दोनो लेन जाम। साहस सलिल/हाजीपुर । पटना को हाजीपुर से जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. पुल के पाया नंबर चार के समीप सीएनजी बस में आग लग गई. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच कर आग बुझाने की कार्य मे जुटगाया। महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार की शाम एक बस में चलते-चलते अचानक आग लग गई. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। पुल के दोनों लेन में भारी जाम लग गया।

चित्र
  CNG बस में लगी आग के कारण गांधी सेतु के दोनो लेन जाम। साहस सलिल/हाजीपुर । पटना को हाजीपुर से जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. पुल के पाया नंबर चार के समीप सीएनजी बस में आग लग गई. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच कर आग बुझाने की कार्य मे जुटगाया।  महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार की शाम एक बस में चलते-चलते अचानक आग लग गई. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। पुल के दोनों लेन में भारी जाम लग गया।

शिक्षकों की समस्याओं को सदन में जोरदार तरीके से रखूंगा : ब्रजवासी

चित्र
  शिक्षकों की समस्याओं को सदन में जोरदार तरीके से रखूंगा : ब्रजवासी  रिपोर्ट: विश्वमोहन चौधरी संत  साहस सलिल,हाजीपुर/भगवानपुर(वैशाली); विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी का स्वागत व अभिनंदन समारोह सह शिक्षक मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वरिसपुर,भगवानपुर में किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ वैशाली के अध्यक्ष दिनेश पासवान व संचालन संघ के जिला के वरीय सचिव नवनीत कुमार व जिला सचिव अब्दुल कादीर ने किया एवं स्वागत कोषाध्यक्ष इंद्रेदेव महतो ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र दे कर किया।कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया।जिसमें जिले के तमाम शिक्षक प्रतिनिधि व सभी शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।विजय कुमार सिंह,शिव पूजन, उत्पलकांत,आलोक रंजन,प्रेम शंकर,दिलीप पासवान सभी संघ के पदाधिकारियों द्वारा वैशाली का प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।विधान पार्षद श्री ब्रजवासी ने जिले के तमाम प्रखंडों से आये सैंकड़ो शिक्षक मतदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षकों और बुद्धिजीविय...