बाबा के भक्ति में मग्न श्यामली, 26 जुलाई को लेकर आ रही हैं सावन विशेष गीत!
बाबा के भक्ति में मग्न श्यामली, 26 जुलाई को लेकर आ रही हैं सावन विशेष गीत! साहस सलिल, भोजपुरी न्यूज़; सावन के महीने में अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव बाबा बोलेनाथ की भक्ति में पूरी तरह से मग्न हैं, यही कारण है कि अब उनका श्रावण स्पेशल गीत 'बम भोले भंडारी' 26 जुलाई को रिलीज होने वाला है. यूँ कहें तो सावन के आगमन के बाद बोल बम के गानों की झड़ी लग जाती हैं. मगर अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव का यह गीत उन सबसे अलग होने वाला है. श्यामली इस सोंग में रैप करती नजर आयेंगी, जिसके अलग ही रोमांच, दर्शकों को देखने को मिलेगा. श्यामली ने इसके लिए खूब परिश्रम की है, जो महज एक दिन बाद दर्शकों के सामने दिखेगी. श्यामली श्रीवास्तव का गीत 'बम भोले भंडारी' प्लेनेट भोजपुरी म्यूजिक चैनल से रिलीज होने वाली है. इसके प्रोड्यूसर देसि लोटा इंटरटेनमेंट है. श्यामली श्रीवास्तव ने इस गीत को अब्बी के साथ मिलकर गाया है. दोनों की प्ले बैक सिंगिंग शानदार है. इस गीत में भक्तिमय धुन भोजपुरिया भईया ने दिया है, जिसे श्रवण कोई भी मंत्र मुग्ध हो जायेगा. गाना 26 जुलाई यानी मंगलवार को सुबह 6.30 बजे रिलीज होगी. ये ...