महुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाषण, चित्रांकन तथा क्विज प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
गणतंत दिवस के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा। ✍🏻 महुआ से, "राजेश मिश्रा" ; साहस सलिल ,महुआ ; महुआ अनुमंडल सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर आयोजित की गई क्विज,चित्रांकन तथा भाषण प्रतियोगिता में शामिल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने धमाल मचा दिया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता के दौरान महुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाषण, चित्रांकन तथा क्विज प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।इस दौरान आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में आदर्श पब्लिक स्कूल सूरतपुर के उज्जवल कुमार,आकृति कुमारी,आंचल कुमारी तथा अंशु कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही क्विज तथा भाषण में स्वामी विवेकानन्द स्कूल को प्रथम स्थान मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी प्रतिभागी बच्चों को 26 जनवरी को महुआ के गांधी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी महुआ किसलय कुशवाहा के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। फोटो चित्रांकन में प्रथम स्थान प्राप्त