संदेश

2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महुआ में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम छापेमारी करने पहुंची। पुलिस से बचने के लिए भागने लगा, जिसका गिरने से मौत हो गई

चित्र
 वैशाली जिले के महुआ में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम छापेमारी करने पहुंची। इस दौरान एक शख्स पुलिस से बचने के लिए भागने लगा, जिसका गिरने से मौत हो गई। इस पर ग्रामीणों ने उग्र रूप धर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में लिप्त हैं। जिसके बाद शनिवार १९ अक्टूबर को एक टीम छापेमारी करने के लिए गांव में पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों को देखकर राजेंद्र पासवान उम्र लगभग ५० वर्ष भागने लगा। जिससे भागने के दौरान गिर गया और चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजेंद्र का शव देखते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने तुरंत छापेमारी करने आए पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। वैशाली पुलिस की ओर से जारी बयान में एक सिपाही के ज़ख्मी होने की बात कही गई है। इस घटना के बाद गांव का माहौल ख़राब हो गया है। स्थिति को काबू में लाने के लिए महुआ थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई। पुलिस के अनुसार मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सनोज मिश्रा के साथ कोई हादसा हुआ है जो मुख्यमंत्री से मिलकर बताना चाहते हैं।

चित्र
 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को मिलकर अपने गुमसुदगी के बारे में बताना चाहता हूँ - फ़िल्म निर्देशक सनोज मिश्रा .!                                    लखनऊ 25 अगस्त -लखनऊ के प्रेस क्लब में आज फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने एक प्रेस मीट में मीडिया को बताया की पिछले 14 अगस्त 2024  कोलकाता से गायब हुए द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक सनोज मिश्रा गत दिनों बनारस के अस्सी घाट पर अस्त व्यस्त हालात में मिले थे। अब मिलने के बाद उन्होंने सिर्फ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को मिलकर घटना के बारे में बताने की बात कह रहे हैं। 14 अगस्त से ही गायब होने और 48 घंटों तक उनसे किसी भी प्रकार से सम्पर्क नहीं होने की सूरत में लखनऊ में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने गई उनकी पत्नी द्युति मिश्रा को गोमती नगर विस्तार थाने ने बगैर रिपोर्ट लिखे लौटा दिया था,  लेकिन उन्होंने मामले की गंभीरता को लेकर  सनोज के गायब होने की रिपोर्ट पर नजर बनाए रखा था। अब उस मामले में कुछ जानकारियां सामने निकल...

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गया, बोले लड़ेंगे बेलागंज और इमामगंज उप-चुनाव

चित्र
  साहस सलिल बिहार,गया: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर शुक्रवार 16 अगस्त को दो दिन के दौरे पर गया पहुंचे। प्रशांत किशोर के स्वागत के लिए कई प्रखंडों में कार्यक्रम रखा गया, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले प्रशांत ने गया जिले के इमामगंज प्रखंड के गांधी मैदान में जनसंवाद किया। गया की जनता को जन सुराज अभियान और पदयात्रा के बारे में बताया। बिहार की जनता को इस पदयात्रा से क्या नफा–नुकसान होगा इस बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। प्रशांत ने कहा कि 6–7 महीने बाद वह पदयात्रा पर गया आएंगे और गांव–गांव घूमकर जनता की समस्याओं को समझेंगे।  इमामगंज और बेलागंज में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव में जन सुराज की भागीदारी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव लड़ेगा तो बेलागंज और इमामगंज दोनों जगह लड़ेगा। 2 अक्तूबर के बाद अगर चुनाव होगा तो निश्चित तौर पर चुनाव लडा जाएगा। लेकिन अगर 2 अक्तूबर से पहले चुनाव होता है तो जन सुराज के साथी अगर मिल कर तय करते हैं कि चुनाव लड़ना है तो जन सुराज से जुड़े किसी निर्दलीय साथी को समर्थन ...

फिल्म "द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल" के निर्देशक सनोज मिश्रा को पश्चिम बंगाल से मिलने लगी जान से मार देने की धमकियाँ

चित्र
  फिल्म "द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल" के निर्देशक सनोज मिश्रा को पश्चिम बंगाल से मिलने लगी जान से मार देने की धमकियाँ         साहस सलिल;, मुंबई 14 अगस्त 2024 - फ़िल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने पश्चिम बंगाल की सत्य घटनाओं पर आधारित एक फ़िल्म बनाई है द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल । यह फ़िल्म कई बार विवादों में पड़ने और लंबे समय तक सेंसर में उलझी रहने के बाद फाइनली 30 अगस्त को रीलीजिंग के लिए शेड्यूल हुई है लेकिन इस फ़िल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा की परेशानियाँ कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्हें लगातार नम्बर बदल बदलकर फोन किया जा रहा है और फोन करने वाला कभी अपने आप को पुलिस वाला तो कभी किसी बाहरी देश का आतंकवादी बताता है । इस तरह से सनोज मिश्रा मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुके हैं । कई बार इन्होंने इन कॉल की बावत पुलिस वालों को भी तहरीर दिया लेकिन सब शिफर ही साबित हुआ अब तक। कॉल करने वाले इंटरनेट जेनरेटेड नम्बर का उपयोग करके धमकियां दे रहे हैं ताकि उनको सामान्य रूप से ट्रेस नहीं किया जा सके । फ़िल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा कहते हैं कि पिछले एक डेढ़ सालों में इतनी धमकियाँ मिल चुकी ह...

सदाबहार अभिनेत्री पाखी हेगड़े के लिए बीती शाम खुशियों भरा पल लेकर आया

चित्र
 महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पाखी हेगड़े को मिला मिड डे शोबिज आइकन अवॉर्ड मन्नारा चोपड़ा के हाथो  .!                 साहस सलिल; भोजपुरी फिल्मों की सदाबहार अभिनेत्री सह समाजिक कार्यकर्ता पाखी हेगड़े के लिए बीती शाम खुशियों भरा पल लेकर आया । मुम्बई में बीती शाम को बेहद प्रतिष्ठित और चर्चित छठे मिडडे शोबिज आइकन अवार्ड्स का भव्य आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड शो में देश विदेश की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत किया , जिसमें फ़िल्म जगत से लेकर व्यवसायी और राजनैतिक हस्तियां भी शामिल रहीं। इसी छठे मिडडे शोबिज आइकन अवार्ड्स समारोह में  अभिनेत्री पाखी हेगड़े को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके अब तक के उत्कृष्ट और अनुकरणीय योगदानों को लेकर सम्मानित किया गया ।  सबसे सस्ता और सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाला विज्ञापन आज ही प्रकाशित करवाएं सहस सलिल पोर्टल पर ! साहस सलिल पर विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए! सम्पर्क करें; sahassalil@gmail.com पर पाखी हेगड़े को मंच पर सुप्रसिद्ध मॉडल अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने अपने हांथो से मिडडे शोबिज आइकन अवार्ड्...

"एक लोटा पानी"

चित्र
 निर्देशक चंदन सिंह व अभिनेता आदित्य ओझा ने सोनभद्र में शुरू किया एक लोटा पानी की शूटिंग .!           सहस सलिल, मुंबई; वर्तमान समय मे दुनिया की आधी से अधिक आबादी एक एक बूंद पानी की कमी से तरस रही है वैसे में आप एक लोटा पानी की अहमियत को बख़ूबी समझ सकते हैं । विश्व के कई देशों में पढ़े जानें वाला,    लोकप्रिय समाचार पत्रिका  !                 आप जानतें ही हैं, वैसे भी दुनिया के कई शहरों में तो पानी का स्तर या तो इंसानी पहुँच से दूर जा चुका है या फिर इस स्तर पर आ गया है जहां से की आप उसे किसी खुले तालाब या झील के बजाए बन्द डिब्बे में देख सकें। तो हम बात करेंगे इसी पानी की अहमियत को समझाती हुई एक बेहद संवेदनशील मुद्दे तो टच करती हुई भोजपुरी फ़िल्म एक लोटा पानी की । आज की तारीख़ में बनने वाली अधिकांशतः भोजपुरी फिल्मों के टाइटल से आपको अहसास ही नहीं होगा कि वो भोजपुरी फ़िल्म है या किसी अन्य भाषा की । आपने व्यवसाय को दें नई उड़ान पहुंचाए देश दुनियां तक! सबसे किफायती दरों पर अपना विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु अभी ...

वह काम को जलेबी जैसा गोल गोल घुमाता है । चापलुसी मे ज्यादा दिमाग लगाता है!!

चित्र
 पंडित चौपटान्द चतुर्वेदी उवाच: 😀😃😄 समझदार वह है जो समझ जाता है और जल्दी से काम निपटा देता है , किसी को लगता है कुछ काम नही था इसलिए जल्दी कर दिया ।जबकि मेहनत खुब किया लेकिन मिलेगा बाबा जी का ठुल्लु।इसलिए समझदार महामूर्ख है। अपने व्यवसाय को दे नया आयाम हमारे साथ जुड़ कर! सबसे किफायती दर पर विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए हम से जुड़ें; (सहसलिल@जीमेल. कॉम पर) sahassalil@gmail.com   जो मूर्ख है वह चतुर बुडबक है। वह काम को जलेबी जैसा गोल गोल घुमाता है । चापलुसी मे ज्यादा दिमाग लगाता है।सबको थका देता है। काम तब तक करता रहता है जबतक काम के दाम से चौगुना वसूल नही कर लेता।  छोटे काम का बडा दाम लेने मे सफल हो जाता है और वाहवाही भी लुटता है।खुब शेखी बघारता है। वह मूर्ख काफी समझदार होता है। पंडित चौपटान्द चतुर्वेदी । 

अमीर ख़ान के बेटा जुनैद खान का फिल्मी कैरियर शुरू होने से पहले खत्म होता हुआ नज़र

चित्र
 हिंसा की आग में झोंकना चाहते हैं फिल्म महाराज के मेकर्स : राजीव लोचन महराज .!                    नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने को तैयार और लगातार तीन दिनों से टल रहे रिलीज को लेकर फ़िल्म महाराज को लेकर निर्माताओं में काफी बेचैनी देखी जा रही है । इस फ़िल्म से विवादों में आया जुनैद खान का फिल्मी कैरियर भी शुरू होने से पहले खत्म होता हुआ नज़र आ रहा है जिससे फ़िल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी लॉबी किसी भी कीमत पर इस फ़िल्म को रिलीज करने के लिए बेचैन प्रतीत हो रही है । इसके लिए इनलोगों ने मुकुल रोहतगी जैसे बड़े लॉयर को हायर किया है जिन्होंने अदालत में अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर बड़ी ही वाहियात दलील देते हुए इस कुकृत्य को भगत सिंह के आज़ादी की लड़ाई से जोड़ने की गुस्ताख़ी भी कर दिया है । वैष्णव सम्प्रदाय के अनुयाइयों को इस फ़िल्म में दिखाए गए कुछ दृश्यों और संवादों से प्रत्यक्ष रूप से आपत्ति है और इनकी मांग है कि फ़िल्म को रिलीज करने से पहले या तो इन दृश्यों को सेंसर किया जाए या फिर फ़िल्म के रिलीज की ही इजाज़त नहीं दी जाए।          ...

पहली जीत मिलगया केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री की सीट।

चित्र
 मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव जीत सांसद पहुंचे राज भूषण चौधरी बने मंत्री  साहस सलिल;बिहार के मुजफ्फरपुर लोकसभा निर्वाचन सीट से बीजेपी के राजभूषण चौधरी को सफलता मिली है. उन्होंने कांग्रेस के अजय निषाद को करीब 2,34,927 वोटों से परास्त कर जीत हासिल किया । आंकडों के मुताबिक, बीजेपी के राजभूषण चौधरी को 6,19,749 वोट मिले। जबकि अजय निषाद 3,84,822 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने कांग्रेस के अजय निषाद को करीब 2,34,927 वोटों से परास्त कर दिया । बता दें बिहार में सबसे अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीतने वाले पहले नेता बनकर राजभूषण चौधरी सामने आए । इस लोकसभा चुनाव में इनसे अधिक वोटों के अंतर से बिहार में कोई भी नेता चुनाव नहीं जीता । और इसी का नतीजा है की इन्हे पहले ही बार में मिला महत्पूर्ण पद इन्हे आज मोदी के केंद्र सरकार में राज्य मंत्री का सपत दिलवाया गया!                     अखिलेश झा                   (साहस सलिल)

पाखी हेगड़े अपनी सादगी और मधुर स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं।

चित्र
अभिनेत्री पाखी हेगड़े के जन्मदिन पर , फैंस ने भेजे जी भरकर शुभकामनाएं संदेश आज जानी-मानी अभिनेत्री पाखी हेगड़े का जन्मदिन है। इस खास अवसर पर उनके परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों के साथ फैंस ने जी भरकर शुभकामनाएं भेजी हैं। पाखी हेगड़े का जन्मदिन सोशल मीडिया पर भी धूमधाम से मनाया जा रहा है, जहां उनके प्रशंसकों और सहकर्मियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। पाखी ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की थी और जल्द ही उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। अपने अभिनय के साथ-साथ, पाखी हेगड़े अपनी सादगी और मधुर स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और उनके अभिनय को दर्शकों ने हमेशा सराहा है। जन्मदिन के इस मौके पर पाखी हेगड़े ने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया और कहा कि वे अपने चाहने वालों के बिना कुछ भी नहीं हैं। उन्होंने अपने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आप सभी की शुभकामनाओं ने मेरा दिन और भी खास बना दिया है।" पाखी हेगड़...

निर्देशक अतुल गर्ग इनदिनों अपनी पूरी यूनिट के साथ हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत लाहौल स्पीति में अपनी आगामी फिल्म कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज की शूटिंग में व्यस्त हैं ।

चित्र
 मनाली- लाहौल स्पीति की खूबसूरत वादियों में कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज के एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं निर्देशक अतुल गर्ग ...! -------------------------------- मनाली 20- 5- 2024 - निर्देशक अतुल गर्ग इनदिनों अपनी पूरी यूनिट के साथ हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत लाहौल स्पीति में अपनी आगामी फिल्म कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज की शूटिंग में व्यस्त हैं । अभी तक लगभग 110 दिनों की शूटिंग इस फ़िल्म की हो चुकी है और अभी भी लगातार इस फ़िल्म की शूटिंग चल रही है । माईनस 3 डिग्री टेम्परेचर के बीच इनदिनों खूबसूरत मनाली ,स्पीति वैली में फ़िल्म का एक्शन सीक्वेंस शूट किया जा रहा है । फ़िल्म के एक्शन मास्टर सुरेंद्र शर्मा ने इस एक्शन सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए बताया कि यह एक्शन सीक्वेंस उस समय की कहानी पर फिल्माया गया है जब कश्मीर में राजा हरि सिंह का राज था और उस समय कश्मीर पर कबायली लड़ाकों ने हमला किया था। दरअसल वह एक खूबसूरत सा गांव नदी के किनारे था जो दोनों तरफ से बर्फीली पहाड़ियों और खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ प्राकृतिक सौंदर्य के गोद मे अवस्थित था जिसके एक तरफ भारत तो दूसरी तरफ पाकिस्तान का बॉर्डर...

आदि गुरु शंकराचार्य जी के ,जन्म दिवस पर विशेष आलेख।

चित्र
भारत की अधिकांश जनता सनातन धर्म से ही नि: सृत बौद्ध दर्शन को धर्म मान चुकी थी।जो सनातन धर्मी थे वे भी भ्रमित हो चुके थे । बौद्ध मत धर्म का रूप ले चुका था और उसे राज्याश्रय प्राप्त था। बौद्ध अपने मूल सनातन को ही नष्ट करने में लग चुके थे और सनातनियों को सता भी रहे थे। सर्वत्र पाखंड फैला था । बौद्ध तंत्र का बोलबाला था। जिस बुद्ध ने मूर्ति पूजा का समर्थन किया न विरोध ।कर्मकांड का समर्थन किया न विरोध। न ही खुद को ईश्वर कहा। कपिल मुनि के संख्या दर्शन को बौद्ध दर्शन के रूप में प्रचारित किया।उन्होंने मात्र जीवन के रहस्य बताए और तृष्णा को ही दुखों का मूल बताया। जो सनातन धर्म का एक दर्शन और जीवन पद्धति मात्रा थी न तो सनातन धर्म मार्ग को छोड़ने की बात कही न खुद छोड़ा। लेकिन उनके शिष्यों ने केजरीवाल बनकर अन्ना को उड़ा दिया। पैगोडा बनने लगे बड़ी बड़ी बुद्ध मूर्तियां जो शांति की जगह रहस्यमयता और भयानकता का प्रदर्शन करने लगी। उनको हिंदू रीति से भोग लगाए जाने लगे । कभी बुद्ध ने ऐसा नहीं कहा था। विष्णु के अवतार होने पर भी उनकी पूजा हिंदू नही करते मात्र संकल्प में बुद्ध अवतार का नाम लेते हैं। हमारे...

बाबा पहलवान एवं देवा थापा के भाई लक्की थापा में हुआ भीड़त ।

चित्र
  साहस सलिल हिमाचल ,होली मेला 2024 के अवशर पर हिमाचल प्रदेश के पाओंटा साहिब में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आयोजित! अपना दाओ चलने और प्रतियगिता जितने पहुंचे देश भर से धुरंधर! कुश्ती दंगल के मशहूर बाबा पहलवान एवं देवा थापा के भाई लक्की थापा में हुआ भीड़त।        आप लोगों को बता दूं कि हिमाचल के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब गुरुद्वारा के पास लगा होली मेला में आज बुधवार को सेमी फाइनल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता खेला गया जिसमें देश भर के पहलवानों ने भाग लिया। यांहा बता दूं की कई गोल्ड मेडलिस्ट विजेता पहलवानों के साथ अन्य पहलवान ने अपना दाओ अजमाया, वहीं सभी को हराते हुऐ  बाबा पहलवान ने देवा थापा के भाई को हरा कर फाइनल में पहुंचे जो कल यानि कि गुरुवार को फाइनल मुकाबले खेला जायेगा। दंगल प्रतियोगिता में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड के 152 पहलवानों ने अपने-अपने दांवपेंच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। तीन अप्रैल को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा।

फ़िल्म प्रचारक और सेलिब्रिटी मैनेजर संजय भूषण पटियाला के पुरस्कारों की फेहरिश्त में एक और नाम जुड़ गया है ।

चित्र
 संजय भूषण को दुबई में मिला ग्लोबल अचीवर्स अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड 2024 .!                  फ़िल्म प्रचारक और सेलिब्रिटी मैनेजर संजय भूषण पटियाला के पुरस्कारों की फेहरिश्त में एक और नाम जुड़ गया है । बीती शाम को दुबई में हुए ग्लोबल अचीवर्स अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड में उन्हें फ़िल्म पत्रकारिता और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदनको देखते हुए 2024 के लिए बेस्ट फ़िल्म प्रचारक सह सेलिब्रिटी मैनेजर का अवॉर्ड दिया गया । दुबई में इस अवॉर्ड शो के आयोजनकर्ता हैं भारत से महेज़ फाउंडेशन के साथ ऑल इंडिया एनजीओ काउंसिल व दुबई से जेनेसिस अल्टिमा, और हेज ग्रुप । यह एक अन्यर्राष्ट्रीय लेबल का पुरस्कार समारोह है जिसमें दुनिया के कई देशों के लोग अपनी सहभागिता देते हैं इसमें भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, मलेशिया, दुबई, बंग्लादेश, नेपाल और सिंगापुर जैसे देश शामिल हैं । इस अवॉर्ड शो को कई देशों में अच्छी खासी पॉप्युलैरिटी हासिल है और यह लोगों के बीच अच्छा खासा क्रेज लिए हुए है । संजय भूषण पटियाला को अभी हाल में ही मुम्बई में उनके फिल्मी सफर में योगदान...

जब सरस्वती प्रकट होती हैं तो ज्ञान , विद्या , कला, कविता, संगीत, और साहित्यिक विधायें प्रकट होने लगती हैं ।

चित्र
 सरस्वती कौन ? उनका स्वरूप । _________________________ आलेखक: प्रभाकर चौबे चिंतक विचारक । _________________________ ऊँ ऐं ऊँ।। सरस्वती का बीज मन्त्र है। त्रिवेणी मे गंगा यमुना दिखती हैं ।सरस्वती अदृष्य हैं । सभी देव ,देवी के साधको ने अपने अराध्य को प्रकट कर वार्ता भी की है। लेकिन सरस्वती  स्त्री रूपा होते हुए भी निराकार  और सगुण  तथा ज्ञान,  विज्ञान , कला और विद्याओ के रूप मे हैं ।  ध्यान मे सरस्वती को देखा जा सकता है ।  जितना ध्यान प्रगाढ होगा और सात्विकता बढेगी प्रकाश , तेज और आनन्द बढता जाएगा। साधक अपनी कल्पना शक्ति से उनको प्रकट करता है। और वह एक विन्दु तक  पहुंच  जाता है तो वहाँ सारा अन्धकार खत्म होने लगता है और विद्याऐं प्रकट होने लगती  हैं।  भक्त भी स्त्री जैसा कोमल स्वभाव का हो जाता है और कुछ छुपा नही पाता ।  सभी साधक छुपा जाते हैं ।।छुपायेंगे नहीं । माता सरस्वती का भाव कभी समझ मे नही आता । जब सरस्वती प्रकट होती हैं तो ज्ञान , विद्या , कला, कविता, संगीत, और साहित्यिक विधायें प्रकट होने लगती हैं । तब समझ लेना चाहिए की सर...

आखिर क्यों RBI ने PAYTM पेमेंट्स बैंक पर कसा शिकंजा!

चित्र
 बिजनेस डेस्कः आपको बता दें कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वॉलेट पेटीएम तथा इसकी बैंकिंग शाखा के बीच सैकड़ों करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन के कारण की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आरबीआई ने एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम व्यापक प्रणाली ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों की अनुपालन सत्यापन रिपोर्ट के बाद उठाया गया है। इन रिपोर्टों से भुगतान बैंक में लगातार नियमों के गैर-अनुपालन और सामग्री पर्यवेक्षण से जुड़ी चिंताएं सामने आईं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लाखों ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि वह पेटीएम के उन ग्राहकों की मदद करने के लिए तैयार है, जो भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश के बाद एक मार्च से प्रभावित होंगे। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी, 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया है। एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा कि अगर आरबीआई पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द करता है तो उसे बचाने के लिए सीधे आने की 'हम...
चित्र
 फिल्म हिंदुत्व धार्मिक और सांप्रदायिक मतभेदों की जटिलताओं को दर्शाता है।   करण राजदान द्वारा लिखित और निर्देशित हिंदुत्व दो बचपन के दोस्तों की कहानी को उजागर करती है, जिनमें से एक हिंदू और दूसरा मुस्लिम है। यह धर्म के नाम पर कॉलेज की राजनीति में आने पर दोस्तों के बीच होने वाले धार्मिक और सांप्रदायिक मतभेदों की जटिलताओं को दर्शाता है।  यह वर्तमान घटनाओं की वास्तविकता को दर्शाता है जहां पश्चिमी संस्कृति आधुनिकता के नाम पर हिंदू धर्म को अपमानित करती है। यह पश्चिमी संस्कृति के काले पक्ष को भी चित्रित करता है और यह कैसे हिंदू लोगों के दिमाग को पूरी तरह से बदलकर उन्हें अपनी तरह का बना देता है। ऐसा कहा जाता है कि धर्म आपको दयालु और विनम्र बनाता है लेकिन आपको पता होना चाहिए कि कब युद्ध का समय है और कब शांति का। हिंदुत्व फिल्म को मास्क टीवी पर फ़िल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी । हिंदुत्व की कहानी तीन प्रमुख पात्रों, भरत शास्त्री (आशीष शर्मा द्वारा अभिनीत), सपना गुप्ता (सोनारिका भदोरिया द्वारा अभिनीत), समीर सिद्दीकी (अंकित राज द्वारा अभिनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है। भरत शास्त्री और समीर ...

बंगाल की हकीकत दिखाने की जिद्द एक निर्देशक को मौत के मुहाने पर खींच लाई है ।

चित्र
 फ़िल्म "द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल" के निर्देशक सनोज मिश्रा के पीछे पड़ी बंगाल पुलिस , कभी भी कर सकती है गिरफ़्तार .!                        नोआखाली के नरसंहार और डायरेक्ट एक्शन डे जैसी विभीषिकाओं को झेल चुके बंगाल की हकीकत दिखाने की जिद्द एक निर्देशक को मौत के मुहाने पर खींच लाई है । जी हां जिस देश मे अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाने वाले खुलेआम घूम रहे हैं उसी देश मे एक फिल्ममेकर को एक प्रदेश की सच्ची घटना दिखाने के जुर्म में वहां की सरकार मार डालने के पीछे पड़ी हुई है । निर्देशक सनोज मिश्रा का गुनाह यही है कि उन्होंने द केरला स्टोरी और द कश्मीर फाइल्स के रास्ते चलते हुए द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल बनाने की गुस्ताखी कर दिया । यहां उनकी इसी जिद्द के कारण वर्तमान पश्चिम बंगाल की सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इनकी जान के पीछे पड़ गए हैं और अब हालात ये हैं कि आज कोलकाता हाई कोर्ट ने भी फ़िल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की अग्रिम जमानत की याचिका को ख़ारिज कर दिया । इस फ़िल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल में जो धर्म ...

अमेरिका के गुरू महामंडलेश्वर द्वारिका गिरि जी महाराज जिन्हे हनुमानजी की अहैतुकी कृपा प्राप्त है

चित्र
 अमेरिका के गुरू महामंडलेश्वर द्वारिका गिरि जी महाराज जिन्हे हनुमानजी की अहैतुकी कृपा प्राप्त है प्रतिरूप दर्शन भी प्राप्त है। उनका अपने लिए शुभकामनाओ और नाम लेकर उद्बोधन से हर्षित हूँ । ब्राह्मण जातिवादी होते नहीं ।शुद्ध सनातनी होते हैं ।हम कबीरदास, रैदास, चोखामल और शेबरी की भक्ति से परिचित हैं । दलित होने का दर्द हम समझते हैं । लेकिन भक्ति हो तो वही उपेक्षा का दर्द ईश्वर तक पहुंचा देता है।जो भक्ति करेगा वह तो खुद को ईश्वर के समक्ष श्रेष्ठ और गामा पहलवानके रूप मे परिचय तो नही ही देगा। हम अपने घर मे ही कभी कभी दलितो जैसा तिरस्कृत हो चुके हैं और पूजन गृह मे प्रवेश भी रोका गया । पूजा करने मे अधिक जल, फूल ,चन्दन चढाने की वजह से। जब जब ऐसा हुआ खुद को निकृष्ट समझा और आँसु बहाये और ईश्वर को हृदय मे पाया।अगर ईश्वर का कुछ आभाष और प्रतिरूप दर्शन पाया तो दलितो के तरह उपेक्षित होने से उत्पन्न दर्द भरी व्यथा से ही पाया है।हरिजन नाम तो शुद्रो को गांधी जी ने दिया लेकिन हरिजन वे बन नहीं पाये ।दलित ही बने रहना चाहते हैं । इस मानसिकता से ऊबर नही रहे तो मै क्या करूँ ? दलित बनकर तो क...