आखिर क्यों RBI ने PAYTM पेमेंट्स बैंक पर कसा शिकंजा!
बिजनेस डेस्कः आपको बता दें कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वॉलेट पेटीएम तथा इसकी बैंकिंग शाखा के बीच सैकड़ों करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन के कारण की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आरबीआई ने एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम व्यापक प्रणाली ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों की अनुपालन सत्यापन रिपोर्ट के बाद उठाया गया है। इन रिपोर्टों से भुगतान बैंक में लगातार नियमों के गैर-अनुपालन और सामग्री पर्यवेक्षण से जुड़ी चिंताएं सामने आईं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लाखों ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि वह पेटीएम के उन ग्राहकों की मदद करने के लिए तैयार है, जो भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश के बाद एक मार्च से प्रभावित होंगे। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी, 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया है। एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा कि अगर आरबीआई पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द करता है तो उसे बचाने के लिए सीधे आने की 'हम...