फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल अनुभव का प्रदर्शन करते हुऐ आखरीदम तक 0/0 के स्कोर पर टिके रहें।
फुटबॉल के फाइनल मैच ट्राईबेकर के माध्यम से टूर्नामेंट की नतीजा घोषित किया गया, बिरभान जलालपुर ने 2 स्कोर के अंतर से केशोपुर को हराया। शाहबाज क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट पुरैना के फाइनल मैच में दिखी विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावी रंग। टूर्नामेंट फाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल अनुभव का प्रदर्शन करते हुऐ आखरीदम तक 0/0 के स्कोर पर टिके रहें। साहस सलिल/वैशाली । पुरैना पातेपुर वैशाली में दिनांक 23/02/2025 को शाहबाज क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बिरभान जलाकर v/s केशोपुर के बिच खेला गया।फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल अनुभव का प्रदर्शन करते हुऐ आखरीदम तक 0/0 के स्कोर पर टिके रहा । फुटबॉल खेल नियमानुसार समय समाप्ति के पश्चात कमीटी द्वारा दोनों टीमों के बिच ट्राइब्रेक कराया गया, जिसमें ब्लूस्टार बिरभान जलापुर ने 2 स्कॉर के बढ़त से सीरीज को जीत लिया। इस अवसर पर चीफ़ गेस्ट महुआ विधायक मुकेश रौशन, पातेपुर के पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी, पातेपुर प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि गणेश राय आदि लोगों का उपस्थित रहा। विगत कई सालों से लगातार यह आयोजन होते आ र...