संदेश

जुलाई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गदर 2 की रिलीज से पहले अमीषा पटेल के साथ सनी लियोनी को झटका, फिल्म निर्माताओं की संस्था IMPPA ने किया तलब

चित्र
 गदर 2 की रिलीज से पहले अमीषा पटेल के साथ सनी लियोनी को झटका, फिल्म निर्माताओं की संस्था IMPPA ने किया तलब फिल्म निर्माताओं की संस्था इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने अभिनेत्री अमीषा पटेल नोटिस भेज कर अपने ऑफिस में तलब किया है। इसके साथ इम्पा ने अभिनेत्री सनी लियोनी के खिलाफ भी जारी किया गया है। जिसके मुताबिक उन्होंने शिकायतकर्ता फिल्म निर्माताओं की रकम वापस नहीं की है। अभिनेत्री अमीषा पटेल और सनी लियोन को मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के मुंबई कार्यालय में उपस्थित होने के लिए तलब किया है। संस्था ने यह कार्यवाही फिल्म निर्माता हरीश पटेल और विनोद बच्चन की शिकायत के आधार पर की है। शिकायत पर अपना पक्ष रखने का ये मौका इम्पा ने दोनों को दिया है। दोनों अभिनेत्रियों की पेशी अगले हफ्ते प्रस्तावित है। इम्पा की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, अमीषा पटेल और सनी लियोन पर आरोप है कि उन्होंने काम के बदले लिए पैसे नहीं लौटाए हैं। मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने बताया कि ‘ये पैसों के लेन देन का मामला है। निर्माताओं की शिकायत के आधार पर अमीषा पटेल औ...

महेश भट्ट के साथ के के मेनन आगामी 25 अगस्त को पुलेला गोपीचंद से कहेंगे लव - ऑल .!

चित्र
 महेश भट्ट के साथ के के मेनन आगामी 25 अगस्त को पुलेला गोपीचंद से कहेंगे लव - ऑल .!                                  ऑल इंडिया बैंडमिंटन चैम्पियन पद्मश्री पुलेला गोपीचंद की स्पोर्ट्स जर्नी तो सारी इंडिया को पता है, अब वो फ़िल्म मेकिंग में भी एक स्पोर्ट्स आधारित फिल्म लव-ऑल का हिस्सा बने हैं । भारत की कई भाषाओं में एक साथ बनी फिल्म लव - ऑल आगामी 25 अगस्त को रीलीजिंग के लिए तैयार है । आज इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया है । फ़र्स्ट लुक पोस्टर के अनुसार फ़िल्म लव-ऑल में के के मेनन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे । इस फ़िल्म को सुधांशु शर्मा के प्रोडक्शन हाउस - "फ़िल्म आर्ट प्रोडक्शन्स" के बैनर तले बनाया गया है । फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अपने अंतिम पड़ाव में है। फ़िल्म लव - ऑल   के लेखक , निर्माता व निर्देशक हैं सुधांशु शर्मा ।  भारतीय सिनेमा जगत में अब तक स्पोर्ट्स को लेकर दर्जनों सुपरहिट फिल्में बन चुकी हैं जिनमें हॉकी को ध्यान में रखकर बनाई गई चक दे इंडिया, एथलीट्स को ध्यान में...

बेंगलुरु में विपक्ष की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए नीतीश कुमार,

चित्र
 * बेंगलुरु में विपक्ष की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए नीतीश कुमार, प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार अलग-अलग पार्टियों का इतना चक्कर लगा लिए हैं कि दिमाग चकराने लगा है वो किस खेमे में खड़े हैं क्या कर रहे हैं उन्हें खुद नहीं पता* समस्तीपुर: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए। इसको लेकर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि  नीतीश कुमार को खुद नहीं पता है कि आज वो कहां खड़े हैं? नीतीश कुमार इतनी बार घूम गए हैं कि उनको खुद नहीं पता है कि वो क्या कर रहे हैं। जब आप बहुत चक्कर लगा लेते हैं तो दिमाग चकराने लगता है। नीतीश कुमार का आज हाल यही है उनका सिर चकराने लगा है और यही कारण है कि उन्हें खुद नहीं पता है कि वो आज किस खेमे में खड़े हैं और क्या कर रहे हैं? कभी महागठबंधन में तो कभी NDA में फिर महागठबंधन में और इतनी पार्टियों के बदलने से आज उनका कोई महत्व बचा ही नहीं है। बिहार में आज सरकार कौन चला रहा है?  *... तो क्या कनाडा की सरकार से सवाल पूछा जाए*  समस्तीपुर के विभ...

फर्जी डिग्री के सहारे अवैध रूप से नर्सिंग होम का बड़े पैमाने पर संचालन हो रहा है बिहार में!

चित्र
  पातेपुर क्षेत्र में बिना डिग्री के डॉक्टर चला रहे नर्सिंग होम, स्वास्थ्य विभाग बेखबर ।         ( पातेपुर से, संवाद सूत्र ) साहस सलिल , वैशाली! पातेपुर ,प्रखंड क्षेत्र के नगर, चौक चौराहे पर बिना डिग्री के, यूं कहें फर्जी डिग्री के सहारे अवैध रूप से नर्सिंग होम का बड़े पैमाने पर संचालन हो रहा है। वैसे तो दर्जनों की संख्या में नर्सिंग होम का संचालन है , उसी कड़ी में में बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा चौक स्थित रिवेंट इमरजेंसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर विगत कई वर्षों से सुर्खियों में है। इस नर्सिंग होम का नाम सुर्खियों में क्यों ना रहे ? 2 वर्षों में चार चार बार जिस नर्सिंग होम के नाम बदले जाएं ,वह गुमनाम कैसे रह सकता है ।शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वैशाली की जांच रिपोर्ट के बावजूद अवैध रूप से  संचालित यह नर्सिंग होम फल फूल रहा है । सिविल सर्जन वैशाली विज्ञापन संख्या 907 दिनांक 15 मई 2023 के आलोक में स्पष्ट रूप से लिखित दर्ज किया गया कि रिवेंट इमरजेंसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के प्रबंधक डॉ निरंजन कुमार साह के पास कोई डिग्री नहीं है और वह ...

भोजपुरी गानों के दर्शकों के मिज़ाज लायक एक साफ सुथरा कन्टेन्ट भोजपुरिट प्रिया मल्लिक की आवाज़ में लेकर आया है ।

चित्र
 प्रिया मल्लिक लेकर आई भोजपुरी,अवधी व हिंदी मिक्स एक बेहतरीन फोक गीत सइयां मिले लड़कइयां .!                                               तड़क भड़क और ताम झाम वाले भोजपुरी गानों के दर्शकों के मिज़ाज लायक एक साफ सुथरा कन्टेन्ट भोजपुरिट प्रिया मल्लिक की आवाज़ में लेकर आया है ।बहुत सारे भोजपुरी के दर्शक वर्ग जो अब तक अपनेआपको भोजपुरी गीत संगीत से दूर रखते आए हैं उनके विशुद्ध मनोरंजन के लिए आज भोजपुरिट के यूट्यूब चैनल पर एक बिरह वेदनायुक्त भोजपुरी गाना सइयां मिले लड़कइयाँ रिलीज़ हुआ है । गीत एक बेहद पॉप्युलर ट्रैक पर रीमिक्स किया गया है जो सुनने में काफी कर्णप्रिय लग रहा है । इस गाने को सुनने के बाद मन मन्त्रमुद्ध हो जा रहा है । और उम्मीद है कि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन इस गीत के द्वारा करने में भोजपुरिट सफल होंगी । संतोष पूरी लिखित इस गाने को गाया है बेहद पॉप्युलर बॉलीवुड गायिका प्रिया मल्लिक ने जिसे संगीत से सजाया है एलके लक्ष्मीकांत ने ।  https://youtu.be/de9P0-rIJGE ...

भोजपुरिट (BhojpuriT) ने पहली बार मे ही कहा ''सइयां मिले लड़कइयाँ''

चित्र
 सिंगापुर एन आर आई शैलेन्द्र द्विवेदी की प्रिया मल्लिक के साथ ''सइयां मिले लड़कइयाँ'' का टीजर आउट भोजपुरिट (BhojpuriT) ने पहली बार मे ही कहा ''सइयां मिले लड़कइयाँ''            साहस सलिल, भोजपुरी; कौन कहता है कि आसमाँ में सुराख़ नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों । यह लोकोक्ति अब भोजपुरिट के माध्यम से भोजपुरी में भी सही तरीके से चरितार्थ होने वाली है । यूँ तो बहुतेरे लोग भोजपुरी गीत संगीत, फ़िल्म में सुधार के लिए प्रयत्नशील हैं लेकिन ये आईआईटियन की सोंच है कि भोजपुरी को अब सिर्फ़ गांवों तक ही सीमित नहीं रखना । भोजपुरी को अब मल्टीसिटी का लैंग्वेज बनाना है, भोजपुरी में ऐसे कंटेंट बनाने हैं कि लोग इसकी भव्यता से आकर्षित हों , इसके समृद्ध इतिहास को , अनूठी शिक्षित सुसज्जित विरासत को लोग इज्जत से देखें । ना कि कोई भी इसे ऐरा गैरा नत्थू खैरा समझता रहे और हम चुपचाप इसे मूकदर्शक की भांति देखते रहें । ऐसा ही प्रयास भोजपुरी माटी के लाल एक आईआईटियन (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) सिंगापुर की धरती से अपनी माटी , मातृभाषा के लिए कर रहे हैं । इनका मकसद ही है कि भोजपुरी ग...

फिल्म परस्त्री को काफ़ी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

चित्र
 फिल्म परस्त्री रिलीज़ के साथ साथ काफ़ी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है                               आजकल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफ़ेयर्स और उसके दुष्परिणामों को इंगित करती हुई एक बेहतरीन इरोटिक क्राइम थ्रिलर फिल्म है परस्त्री । शायद यही कारण है कि फ़िल्म को हर ओर शानदार ओपनिंग मिली है, और आगे वीकेंड पर भी फ़िल्म से और बेहतर की उम्मीद की जा रही है । भारत मे पराई स्त्री से विवाहेत्तर सम्बन्ध रखना एक संगीन अपराध है, लेकिन ऐसी ही एक कहानी के इर्द गिर्द फ़िल्म परस्त्री के कथानक को बुना गया है । इस कथा में सस्पेंस , थ्रिल, मर्डर और सेक्स को बेहतरीन रूप में परोसा गया है । फ़िल्म इंडो नेपाल में संयुक्त रूप से बनी हुई है । आज रिलीज़ के साथ साथ फ़िल्म को काफ़ी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है । पूरी फिल्म की शूटिंग नेपाल की वादियों में हुई है ।                                       डीएस डिजिटल और नेन्दी क्रिएशन के बैनर तले बनी फिल्म पर...