" ज़िन्दगी का फरेब हिंदी सिनेमा का हुआ फस्ट पोस्टर लाँच !
" ज़िन्दगी का फरेब हिंदी सिनेमा का हुआ फस्ट पोस्टर लाँच ! पटना, साहस सलिल: बादल फिल्म्स एंड म्यूजिक इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई फ़िल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी ! बॉलीवुड सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर बादल गुप्ता के निर्देशन में बनी फ़िल्म एक सस्पेंस थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री एक्शन रोमांस से भरपूर है ! इस फ़िल्म मे मीडिया जगत के जाने-माने क्राइम रिपोर्टर राहुल खन्ना एक जांबाज पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे , राहुल खन्ना के लिए इस फ़िल्म मे एक स्पेशल रोल लिखवाया गया था , जिस किरदार को राहुल खन्ना ने बखूबी निभाया है , मुंबई से फिल्म डायरेक्टर बादल गुप्ता ने टेलिफोनिक वार्तालाप में बताया की ये फ़िल्म पति पत्नी के रिश्तों पर आधारित है ! आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में प्यार कम और फरेब ज्यादा बढ़ चुका है ! सामाजिक विचारधारा पर बनाई गई इस फिल्म के कई किरदार ऐसे हैं जो समाज में रहने वाले पति पत्नी के जीवन को बहुत करीब से देखा है ! पति-पत्नी के रिश्तो में दरार पड़ने के बाद इंसान का मानसिक संतुलन कैसे बिगड़ता है आप इस फिल्म के माध्यम से समझ सकते हैं! जब पति पत्नी का रिश्ता आपस ...