अति पिछड़ों के साथ सभी बिहारियों को ठगा है नीतीश कुमार - संतोष मेहता*
*अति पिछड़ों के साथ सभी बिहारियों को ठगा है नीतीश कुमार - संतोष मेहता* प्रशांत किशोर और उनके जन सुराज से ही होगा बिहार का कायाकल्प फोटो - जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर के समक्ष जन सुराज में शामिल होते संतोष मेहता। पटना ( 25 अक्टूबर)। जदयू के वरिष्ठ नेता और जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मेहता ने जदयू से नाता तोड़ लिया है और जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर के नेतृत्व में आस्था जताते हुए जन सुराज की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने जदयू नेता और बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पर सभी बिहारियों को खासकर अति पिछड़ी जातियों को ठगने और उस समाज के लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उक्त जानकारी आज यहां जारी एक बयान में जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने दी है। श्री मेहता ने कहा है कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाले जन सुराज से ही सभी बिहारियों का कायाकल्प हो सकेगा। जन सुराज की सोंच बिहार और बिहारियों को विकसित करना है। श्री ठाकुर ने बताया कि सारण के कद्दावर नेता श्री मेहता 1991 में जनता दल से अपनी ...