संदेश

अक्टूबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ब्रांडिंग से ट्रेवलिंग के सभी सॉल्यूशन अब एक छत के नीचे! संजय भूषण पटियाला.

चित्र
मुंबई के अंधेरी में हुआ हंगामा मीडिया ग्रुप , ब्रेकिंग बूम और आस्था ट्रेवल्स के दफ्तर का शुभारंभ!  ब्रांडिंग से ट्रेवलिंग के सभी सॉल्यूशन अब एक छत के नीचे!  शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज हंगामा मीडिया ग्रुप , ब्रेकिंग बूम और आस्था ट्रेवल्स के दफ्तर का शुभारंभ मुंबई के अंधेरी वेस्ट में किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड, भोजपुरी व कारपोरेट जगत की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहे। साथ ही राजनीतिक गलियारों के भी धुरंधर लोग मौजूद रहे। सबों ने हंगामा मीडिया ग्रुप , ब्रेकिंग बूम और आस्था ट्रेवल्स की कामयाबी और उत्तरोत्तर बढ़ोतरी के लिए कामना की।  इस मौके पर हंगामा मीडिया ग्रुप के संजय भूषण पटियाला ने बताया कि यूं तो मुंबई में हमारे कई ऑफिस की ओपनिंग हो चुकी है, लेकिन लॉकडाउन के बाद यह पहला ऑफिस है। इसकी ओपनिंग आज हुई। इस कार्यालय से हंगामा मीडिया ग्रुप सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, पब्लिक रिलेशन (पीआर) कंपनी के साथ सभी तरह के फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन, तमाम तरह के प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इसके अलावा डिजिटल मार्केटिंग से लेकर सोशल मीडिया ब्रांडिंग भी इस ...

आइए जानते हैं बिहार के लाल और भारत के प्रसिद्ध IPS अधिकारि के बारे में!

चित्र
 आइए जानते हैं बिहार के लाल और भारत के प्रसिद्ध IPS अधिकारि के बारे में!  आनंद मिश्रा आईपीएस, वर्तमान में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (खेल) और राज्य अग्निशमन सेवा संगठन, असम के उप निदेशक के रूप में अतिरिक्त प्रभार के रूप में पद पर हैं। आनंद मिश्रा आईपीएस, भोजपुर जिला (गांव:- प्रसौंदा, थाना:- शाहपुर), बिहार से हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में अपनी शिक्षा पूरी की और 2005 से 2011 तक पश्चिम बंगाल सिविल सेवा में अपना करियर शुरू किया। उन्हें इंटेलिजेंस ब्यूरो, MHA, भारत सरकार के तहत सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (ACIO) के रूप में चुना गया था, लेकिन शामिल नहीं हुए। उसी वर्ष उन्होंने पश्चिम बंगाल सिविल सेवा के लिए अर्हता प्राप्त की जिसमें वे शामिल हुए। उनकी पहली पोस्टिंग दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट और फिर कोलकाता में पोस्टिंग से पहले बर्दवान में हुई थी। वर्ष 2011 में उनकी अंतिम पोस्टिंग खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, खादा भवन, पश्चिम बंगाल सरकार की सतर्कता शाखा में थी। उन्होंने कक्षा 8 में रहते हुए एक IPS अधिकारी बनने का फैसला किया। 2010 में, उन्होंने CSE परीक्षा (AIR-225) पास की और 2011 बैच, असम...

पत्रकार पर जानलेवा हमला,दिन पर दिन बढ़ रहा बिहार मे इस तरह का मामला!

चित्र
  पत्रकार पर जानलेवा हमला,दिन पर दिन बढ़ रहा बिहार मे इस तरह का मामला! साहस सलिल,भगवानपुर (वैशाली) महुआ के पत्रकार नसीम रब्बानी पर जानलेवा हमलासे पत्रकार संघ मे भारी आक्रोश है। इस संबंध में इण्डियन जर्नलिस्ट • एसोसिएशन के वैशाली जिलाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी आक्रोशित हैं सभी लोगों ने घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था फेल हो गई है। अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है, पत्रकार पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। इन लोगों ने वैशाली पुलिस अधीक्षक से दोषी व्यक्ति को अबिलम्ब गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग किया है। ज्ञात हो हो कि श्री रब्बानी समाचार संकलन कर देर शाम घर लौट रहे थे, उसी दरम्यान डोगरा चौक पर मिर्जानगर गांवके निवासी तीन चार अज्ञात लोगों ने उनके मोटरसाइकिल को घेर लिया और गाली गलौज एवं मारपीट कर घायल कर दिया। उनका इलाज महुआ अस्पताल में चल रहा है। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि जल्द ही इस संबंधमें प आई.जे.ए की एक शिष्टमंडल वैशाली पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगी!