संदेश

मई 8, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साहित्य सम्मेलन का ४२वाँ महाधिवेशन , एक राष्ट्र-एक राष्ट्र भाषा' केसंकल्प के साथ संपन्न हुआ

चित्र
विधान सभा के अध्यक्ष ने कहा- संस्कृति की रक्षा और विकास मेन साहित्य की बड़ी भूमिका, दी गई उच्च मानद उपाधि 'विद्या-वारिधि', सम्मानित हुई ४८ साहित्यिक विभूतियाँ । साहस सलिल,पटना; ७ मई । 'एक राष्ट्र और एक राष्ट्रभाषा' के लिए संघर्ष के संकल्प के साथ बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन का दो दिवसीय ४२वाँ महाधिवेशन भव्यता के साथ संपन्न हो गया। सृजन के नव-उत्साह, सम्मान और अलंकरण लेकर विदा हुए, प्रतिभागी साहित्यकार।  समापन-सह-सम्मान समारोह के उद्घाटन कर्ता और बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि अपनी संस्कृति और उसकी चेतना की रक्षा एवं विकास में साहित्य की सबसे बड़ी भूमिका है। भारत की स्वतंत्रता के आंदोलन में साहित्यकारों की बड़ी भूमिका रही। साहित्यकारों की महिमा महान है। उन्होंने कहा कि जिस तरह माता-पिता की सेवा से हमें संस्कार और आशीर्वाद प्राप्त होता है, उसी भावना के साथ हमें साहित्य की सेवा करनी चाहिए।इससे देश को मजबूती प्राप्त होगी। इस अवसर पर, सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने, श्री चौधरी को, सम्मेलन की उच्च मानद उपाधि 'विद्या-वाचस्पति' से विभूषित किया। वि...

प्रणव वत्स के साथ आश्रम फेम बबिता ने ''धुआँ धुआँ'' पर मात्र 2 दिनों में कमाए 2 मिलियन व्यूज .!

चित्र
  प्रणव वत्स का वीडियो ''धुआँ धुआँ'' हुआ वायरल 2 मिलियन व्यूज पार               हालिया रिलीज़ हुए सॉन्ग ''धुआँ धुआँ'' ने रिलीज़ के साथ ही अच्छे खासे व्यूज पाने शुरू कर दिए हैं। इसे दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है । विदित हो कि सॉन्ग के रिलीज़ के अभी 72 घण्टे से भी कम समय हुआ है और व्यूज लगभग 2 मिलियन के आसपास पहुँच गया है । इस रिस्पॉन्स से इस गीत से जुड़े सभी कलाकार व तकनीशियन के बीच हर्ष की लहर दौड़ गई है । उम्मीद यही है कि अगले कुछ ही दिनों में इस सॉन्ग को और बेहतर व्यूज मिलेंगे और यह जल्द की व्यूज के मामले में कीर्तिमान स्थापित करेगी ।  https://www.instagram.com/p/Cr2xB61OHEK/                                ज़ी म्यूज़िक प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुए प्रणव वत्स लिखित सॉन्ग ''धुआँ धुआँ'' में आवाज दिया है नकास अज़ीज़ ने वहीं संगीत से सजाया है विवियन रिचर्ड ने । वहीं इस सॉन्ग में आश्रम फेम त्रिधा चौधरी ने अपने नृत्य कला से बेहतरीन शमाँ बांध दिया है जिनके साथ नज़र आ रहे ...