पंकज त्रिपाठी को फ़िल्म रिलीज के समय पोस्टर पर जगह दे दिया जिसे देखकर पंकज त्रिपाठी भड़क उठे
विवादों से घिरी फ़िल्म " आजमगढ़ " की रिलीज़ का रास्ता साफ, 28 अप्रैल को OTT पर रिलीज़ हो रही फिल्म। सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्में अक्सर कंट्रोवर्सी का शिकार हो ही जाती हैं। और ऐसे में यदि कंट्रोवर्सी किसी फिल्म की रिलीज को लेकर हो तो वह ख़बर अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं । इसी तरह की कन्टेन्ट से सजी और आतंकवादी घटनाओं पर आधारित फिल्म आजमगढ़ अब रिलीज के लिए तैयार है । यह फ़िल्म आगामी 28 अप्रैल को एक OTT प्लेटफॉर्म मास्क टीवी पर रिलीज होने जा रही है । पंकज त्रिपाठी द्वारा फ़िल्म में एक मौलवी का चरित्र निभाया गया है जो कि युवाओं को बरगलाकर आतंकवाद की तरफ धकेलता है । इसी कैमियो रोल की बदौलत फ़िल्म मेकर्स ने पंकज त्रिपाठी को फ़िल्म रिलीज के समय पोस्टर पर जगह दे दिया जिसे देखकर पंकज त्रिपाठी भड़क उठे और उन्होंने फिल्म के निर्माताओं को धमकाते हुए कहा कि जब मेरा कैरेक्टर मात्र तीन दिन का एक छोटा सा कैमियो था फिर उसको इस तरह से बड़े पोस्टर पर लगाकर प्रचारित करने कि क्या आवश्यकता थी ? पंकज त्रिपाठी उस पोस्टर को ...