संदेश

अगस्त, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

धर्म को समझ लें पूरा विश्व धार्मिक हो जाय तो सन्मति आ जाएगी ।और फिर पूरी दुनिया एक हो जाएगी। राष्ट्र तो जिले के प्रखण्ड बन जायेंगे ।

चित्र
 धर्म और राष्ट्रीयता। _______________ आलेखक : पंडित प्रभाकर चौबे । राष्ट्रीय संरक्षक सर्वजन समाज पार्टी । प्रदेश अध्यक्ष बिहार अखिल  विश्व अखण्ड सनातन सेवा फाउण्डेशन पंजीकृत नीति आयोग भारत सरकार । एवं अन्य दर्जनो दलो संगठनो के शीर्षस्थ  पदाधिकारी । _________________________ धर्म  वह है जिसको धारण किये बिना मनुष्य का वास्तविक  लक्ष्य ,जन्म लेने का उद्देश्य हासिल ही न हो सके । तथा जिसके पालन नही करने पर जीवन प्रवाह की गति कुन्द हो जाय और जीवनरूपी नदी अपने मार्ग  मे नही बहकर  तटबंधो को तोडकर बहने लगे जिससे जनमानस को दुख पहुचने लगे उस आचरण से। इसलिए धर्म सबके लिए आवश्यक है । धर्म मानवीय व्यवहार है। उसमे परफेक्टनेश लाने के लिए ही साधनाये और उपासनायें हैं । जीवन मे उत्साह और जीवनी शक्ति  के संचार के लिए पर्व और त्यौहार हैं । उपासना की अनेक पद्धतियाँ हैं ।जीवन दर्शन भी अनेक हैं । लेकिन धर्म दर्शन एक ही है उसके विपरीत जिनकी मानवता अपने पन्थ तक सीमित हो तथा अन्य मतो पर हमलावर हो वे विधर्मी हैं ।  बसुधैव कुटुम्बकम् की भावना जिसमे हो वह धार्मिक है। समदर...

तभी तो 9वीं फेल को लोग उपमुख्यमंत्री मानेंगे: प्रशांत किशोर*

चित्र
 *लालू-नीतीश को जातीय जनगणना नहीं, जातियों की राजनीति करनी है ताकि सारा समाज अशिक्षित और अनपढ़ बना रहे, तभी तो 9वीं फेल को लोग उपमुख्यमंत्री मानेंगे: प्रशांत किशोर* समस्तीपुर: जातीय जनगणना पर प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं शुरुआती दौर से कहता आ रहा हूं कि सबसे पहले नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से पूछा जाना चाहिए कि इसका कानूनी आधार क्या है? आज ये आम लोगों को आंख में धूल झोंकने के लिए सर्वे करवा रहे हैं। जातीय जनगणना राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आता ही नहीं है। इन नेताओं को कोई जातीय जनगणना नहीं करवाना है। बिहार की जनता खुद सोच कर देखे कि नीतीश कुमार इतने लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं इसके बाद भी उन्होंने आज तक जातीय जनगणना क्यों नहीं करवाया? RJD की सरकार थी, लालू यादव खुद 15 साल सरकार में थे, क्यों नहीं करवाया जातीय जनगणना? आज इन्हें ज्ञात हो रहा है? सच्चाई तो यह है कि इलेक्शन आने वाला है और कुछ होता हुआ दिख नहीं रहा है तो बाप-बाप कर रहे हैं। आज ये समाज को बांटने का काम कर रहे हैं इसके अलावा इनकी कोई मंशा नहीं है। पिछले 32 सालों से लालू-नीतीश मुख्यमंत्री हैं उस समय उन्होंने जातीय जनगणना...

सन्तोष भापकर को महाराष्ट्र भारतीय किसान मंच का प्रदेश सचिव बनाया गया .!

चित्र
 सन्तोष भापकर को महाराष्ट्र भारतीय किसान मंच का प्रदेश सचिव बनाया गया .!             भारतीय किसान मंच ने अपने अधिकारियों का क्षेत्र विस्तार करते हुए आज महाराष्ट्र इकाई में बड़ा फेरबदल किया है । महाराष्ट्र के पुणे निवासी सन्तोष भापकर को मुम्बई में आयोजित एक पार्टी कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश सचिव के रूप में शपथ दिलाई गई । मुम्बई में हुए कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रूपेश पांडेय के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने यह नियुक्ति किया है । भारतीय किसान मंच की स्थापना भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने किया था । यह पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर किसानहित के लिए काम करती है । संतोष भापकर मूलतः किसान हित से लंबे समय से जुड़े हुए हैं , और समय समय पर उन्होंने किसानों के पक्ष में कई बार जनआंदोलन भी किया है। वे हर समय किसान हित के लिए संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए सबका ध्यान आकृष्ट किया है । सन्तोष भापकर मूलतः पुणे में किसानों का एक बड़ा चेहरा हैं और इसको देखते हुए पार्टी ने शायद लोकसभा के आगामी चुनावों की तैयारी के तौ...