संदेश

अप्रैल 27, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आपके अनुसार अगर हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब कर क्यों रिलीज करते हो अजय देवगन!

चित्र
 साहस सलिल, नई दिल्ली, अजय देवगन एवं किच्चा सुदीप के बीच राष्ट्रभाषा को लेकर एक-दूसरे के सामने आ गए हैं ! अजय देवगन ने किच्चा सुदीप पर निशाना साधा ,अजय देवगन ने ट्विट किया है कि, किच्चा सुदीप मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब कर क्यों रिलीज करते हो? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा थी,  है और हमेशा रहेगी! आपको बता दें कि इसके पहले किच्चा सुदीप ने एक इंटरव्यू में राष्ट्रीय भाषा पर विवादित बयान देकर बहस को मोर दिया था!  उन्होंने केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता पर बात करते हुए, उन्होंने कहा था, हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं हैl इसपर अजय देवगन ने प्रतिक्रिया दिया है!