*जन सुराज अभियान के सारण जिले की कार्यवाहक समिति में सर्वसम्मति से चुने गए 175 सदस्य, साथ ही 151 सदस्ययीय युवा कार्यवाहक समिति की भी घोषणा हुई*
साहस सलिल,बिहार; जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के भितिहरवा गांधी आश्रम से 2 अक्तूबर 2022 को शुरू हुई थी। पश्चिम चंपारण के बाद पदयात्रा शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान होते हुए 13 मार्च 2023 को सारण पहुंची। पदयात्रा सारण में करीब 28 दिनों तक चली और इस दौरान अलग-अलग गांवों और प्रखंडों से होकर गुजरी। पदयात्रा के दौरान लाखों लोग जन सुराज के विचार से प्रभावित हुए और पदयात्रा के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। सारण जिले में जन सुराज अभियान को आगे बढ़ाने और जन सुराज के कार्यों को सुचारू ढंग से जारी रखने के लिए जिले की कार्यवाहक समिति एवं युवा कार्यवाहक समिति गठित की गई है। यह समिति जिले की प्रखंड कार्यवाहक समितियों के साथ मिलकर पूरे जिले के संस्थापक सदस्यों की सूची को अंतिम रूप देगी और अगले कुछ महीनों में जिले और प्रखंड की स्थाई समितियों का चुनाव के माध्यम से गठन करवाएगी। इसके साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर पदाधिकारियों का चयन करेगी। *जिले और प्रखंड की कार्यवाहक समितियां स्थाई समितियों के चुनाव के जरिए गठित होने तक कार्यरत रहेंगी।* सारण जिला कार्यवाहक समिति में प्...