बड़े बड़े सेलिब्रिटियों के दर्द को चुटकी में दूर कर देते हैं कैरोप्रेक्टर रजनीश कांत .!
बड़े बड़े सेलिब्रिटियों के दर्द को चुटकी में दूर कर देते हैं कैरोप्रेक्टर रजनीश कांत .! भारत मे चिकित्सा की कई पद्धतियां प्रचलित हैं जिनमें मुख्यतः एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेद को ही लोग मुख्यतः जानते हैं । लेकिन अपने भारत मे कई प्रकार की।असाध्य बीमारियों को ठीक करने में इससे हटकर यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा भी अपनेआप में कारगर सिद्ध हो रही हैं । इसी तरह की एक चिकित्सा पद्धति है कायरोप्रेक्टिक । देशभर में वैसे तो कई चिकित्सक इसे बड़ी बड़ी दर्द की बीमारियों के कारगर इलाज के रूप में आजमा रहे हैं और इनसे बहुतेरे लोगों का सफल इलाज भी हो चुका है । वैसे ही एक डॉक्टर हैं रजनीश कांत । बिहार के आरा के रहने वाले डॉ. रजनीश कांत आज देश के बेहतरीन काइरोप्रैक्टिक की सूची में शुमार हैं । अपने हालिया चिकित्सा के दौरान वे राजनेता लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, अभिनेता पंकज त्रिपाठी, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे बड़ी सेलिब्रिटियों का सफलतम इलाज कर चुके हैं । ...