बाबा पहलवान एवं देवा थापा के भाई लक्की थापा में हुआ भीड़त ।
साहस सलिल हिमाचल ,होली मेला 2024 के अवशर पर हिमाचल प्रदेश के पाओंटा साहिब में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आयोजित! अपना दाओ चलने और प्रतियगिता जितने पहुंचे देश भर से धुरंधर! कुश्ती दंगल के मशहूर बाबा पहलवान एवं देवा थापा के भाई लक्की थापा में हुआ भीड़त। आप लोगों को बता दूं कि हिमाचल के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब गुरुद्वारा के पास लगा होली मेला में आज बुधवार को सेमी फाइनल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता खेला गया जिसमें देश भर के पहलवानों ने भाग लिया। यांहा बता दूं की कई गोल्ड मेडलिस्ट विजेता पहलवानों के साथ अन्य पहलवान ने अपना दाओ अजमाया, वहीं सभी को हराते हुऐ बाबा पहलवान ने देवा थापा के भाई को हरा कर फाइनल में पहुंचे जो कल यानि कि गुरुवार को फाइनल मुकाबले खेला जायेगा। दंगल प्रतियोगिता में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड के 152 पहलवानों ने अपने-अपने दांवपेंच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। तीन अप्रैल को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा।