योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद और अभीनेता रवि किशन .!
योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद और अभीनेता रवि किशन .! गोरखपुर 18 2023 । पावन धाम अयोध्या जी में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन में अब अधिक समय नहीं बचा है, आगामी जनवरी 2024 में होने वाले इस उद्घाटन समारोह को लेकर हर कोई अपने स्तर से भिन्न भिन्न स्वरूप में तैयारियों में मग्न हो गया है । हिन्दू धर्म से जुड़े सबसे बड़े तीर्थस्थल अयोध्या धाम को लेकर हर किसी के मन मे उत्साह और उमंगों ने नए तरंगों का संचार किया है , ऐसे में भाजपा के गोरखपुर से लोकसभा सदस्य सांसद रवि किशन एक श्रीराम भक्ति में सराबोर गीत अयोध्या के श्रीराम की शूटिंग आगामी 21 और 22 ऑकटूबर को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर और अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में करने आ रहे हैं । गोरखपुर के राजघाट में इस गाने की शूटिंग की जाएगी । सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि हिंदुत्व की इस अलख में रवि किशन मुख्य किरदार अदा करने आ रहे हैं , और इस गाने के बैकग्राउंड में लगभग 500 डांसरों का इस्तेमाल किया जाने ...