श्रीराम को आवाज़ देकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ - रवि किशन .!
अयोध्या के श्रीराम को आवाज़ देकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ - रवि किशन .! जैसे जैसे पावन अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे उस मंदिर से जुड़ी हुई एक से बढ़कर एक बातें सामने आ रही हैं । अब भाजपा के गोरखपुर से सांसद सह फ़िल्म अभिनेता रवि किशन को ही ले लीजिए । उन्होंने अब एक नई शुरुआत करते हुए श्रीराम मंदिर की यादों में एक गाने अयोध्या के श्रीराम को आवाज़ दिया है । पिछले अक्टूबर महीने में इस गाने का वीडियो शूट मास लेबल पर गोरखपुर के राजघाट में किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में डांसरों के साथ रवि किशन ने इस अयोध्या के श्रीराम का फिल्मांकन किया था । आज इस गाने के ऑडियो की फाइनल डबिंग नई दिल्ली की एक मशहूर साउंड स्टूडियो में किया गया । रवि किशन ने सॉन्ग रिकॉर्डिंग के मौक़े पर नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि वे तो अप...