तेज प्रताप यादव ने लगाया अपने ही पार्टी पर गम्भीर आरोप बोले की पार्टी मे तानासाहि अपने चरम पर है!
तेज प्रताप यादव ने लगाया अपने ही पार्टी पर गम्भीर आरोप बोले की पार्टी मे तानासाहि अपने चरम पर है! इसी का नतीजा है की 28 वर्षो तक पार्टी को अपना सबकुछ देने वाले चंदेश्वर जी को चाचा जगदानंद सिंह ने बिना किसी कारण पार्टी से बाहर निकाल दिया। बचपन से ही मैं चंदेश्वर जी को देखता आ रहा हु,पिताजी और पार्टी के प्रति उनका प्रेम निस्वार्थ रहा।कभी उन्होंने किसी पद की लालसा नही दिखाई। पार्टी के साथ 28 वर्षो से बुरे से बुरे वक़्त में भी खड़े रहे और आज जब उनकी भीगी आंखों में समाए अपमान के पीड़ा की गहराई को देखा तो दिल को बहुत दुख हुई! कि किस तरह से तानाशाही का शिकार पार्टी के सबसे वफादार कार्यकर्ता को बिना किसी गलती के एक झटके में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। आगे तेजप्रताप यादव ने कहा की मैं याद दिला दु की मैं और मेरे पिताजी लालू यादव हर वक़्त इन जैसे निस्वार्थ भाव से पार्टी को अपना खून पसीना देने वाले कार्यकर्ताओ के साथ खड़े है और हमेशा रहेंगे।