अमीर ख़ान के बेटा जुनैद खान का फिल्मी कैरियर शुरू होने से पहले खत्म होता हुआ नज़र
हिंसा की आग में झोंकना चाहते हैं फिल्म महाराज के मेकर्स : राजीव लोचन महराज .! नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने को तैयार और लगातार तीन दिनों से टल रहे रिलीज को लेकर फ़िल्म महाराज को लेकर निर्माताओं में काफी बेचैनी देखी जा रही है । इस फ़िल्म से विवादों में आया जुनैद खान का फिल्मी कैरियर भी शुरू होने से पहले खत्म होता हुआ नज़र आ रहा है जिससे फ़िल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी लॉबी किसी भी कीमत पर इस फ़िल्म को रिलीज करने के लिए बेचैन प्रतीत हो रही है । इसके लिए इनलोगों ने मुकुल रोहतगी जैसे बड़े लॉयर को हायर किया है जिन्होंने अदालत में अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर बड़ी ही वाहियात दलील देते हुए इस कुकृत्य को भगत सिंह के आज़ादी की लड़ाई से जोड़ने की गुस्ताख़ी भी कर दिया है । वैष्णव सम्प्रदाय के अनुयाइयों को इस फ़िल्म में दिखाए गए कुछ दृश्यों और संवादों से प्रत्यक्ष रूप से आपत्ति है और इनकी मांग है कि फ़िल्म को रिलीज करने से पहले या तो इन दृश्यों को सेंसर किया जाए या फिर फ़िल्म के रिलीज की ही इजाज़त नहीं दी जाए। ...