भव्य कार्यक्रम शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन करते हुए विभिन्न निजी विद्यालय के शिक्षकों को ‘अपसा शिक्षा रत्न’ से सम्मानित किया गया.
साहस सलिल, पटना;ए.एन. सिन्हा इंस्टिट्यूट,गांधी मैदान,पटना में अन-ऐडेड प्राईवेट स्कूल असोसियेसन ( अपसा ) के द्वारा सम्पूर्ण बिहार के शिक्षकों के सम्मान के लिए एक भव्य कार्यक्रम शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया! जिसमें विभिन्न निजी विद्यालय के शिक्षकों को ‘अपसा शिक्षा रत्न’ से सम्मानित किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपसा के महासचिव श्री अजय कुमार वर्मा ने अपसा का संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि यह संगठन अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर कार्य में लगा रहता है!इतने कम दिनों में अपसा ने जो उपलब्धि हासिल कर लिया है , इसमे हमारे उर्जावान सदस्यों का काफी योगदान रहा है ! इसके लिए हम उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देते हैं,तदुपरांत गुलदस्ता तथा अंगवस्त्र देकर अतिथियों का सम्मान किया गया! कार्यक्रम का उद्घघाटन हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ उमा शंकर,डाईरेक्टर डॉ आर.सी. साव, मगध महिला कोलेज के एसोसियेट प्रोफेसर श्रीमती सुहेली मेहता एवं अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज के अध्यक्ष एवं समाजसेवी नागमणि कुशवाहा एवं अन्य गणमान्य की गरिमामयी उपस्थिति में श्री राम के क...