jdu के नेता ज्यादा फरफ्राये नही,कहीं खेला ना होजाये मुकेश साहनी जैसा
साहस सलिल,पटना; बिहार में कब तक चलेगी सरकार, जेडीयू ने कर दिया साफ- जब तक नीतीश कुमार, तब तक ही NDA बिहार में जेडीयू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। विधानसभा चुनाव में एनडीए को जीत नीतीश कुमार के नाम पर हीं मिली है। जेडीयू ने बीजेपी को कह दिया है कि जब तक नीतीश कुमार हैं तब तक ही एनडीए है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली की राजनीति में जाएंगे तो कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?जी हाँ दोस्तों इन दिनों ऐसे कई सवाल बिहार की राजनीति में चर्चा की विषय है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार अभी मुख्यमंत्री हैं, 2025 के बाद रहेंगे या नहीं, यह पता नहीं है। ऐसा ही बयान बुधवार को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी दिया है। अन्य कई बीजेपी नेताओें ने भी पहले ऐसे बयान दिए हैं। इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड की तरफ से प्रतिक्रिया आई है की नीतीश कुमार को लेकर पार्टी कोई समझौता नहीं कर सकती है। जेडीयू नेता व बिहार सरकार में मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा है कि जब तक नीतीश कुमार हैं...