सनोज मिश्रा के साथ कोई हादसा हुआ है जो मुख्यमंत्री से मिलकर बताना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को मिलकर अपने गुमसुदगी के बारे में बताना चाहता हूँ - फ़िल्म निर्देशक सनोज मिश्रा .! लखनऊ 25 अगस्त -लखनऊ के प्रेस क्लब में आज फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने एक प्रेस मीट में मीडिया को बताया की पिछले 14 अगस्त 2024 कोलकाता से गायब हुए द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक सनोज मिश्रा गत दिनों बनारस के अस्सी घाट पर अस्त व्यस्त हालात में मिले थे। अब मिलने के बाद उन्होंने सिर्फ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को मिलकर घटना के बारे में बताने की बात कह रहे हैं। 14 अगस्त से ही गायब होने और 48 घंटों तक उनसे किसी भी प्रकार से सम्पर्क नहीं होने की सूरत में लखनऊ में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने गई उनकी पत्नी द्युति मिश्रा को गोमती नगर विस्तार थाने ने बगैर रिपोर्ट लिखे लौटा दिया था, लेकिन उन्होंने मामले की गंभीरता को लेकर सनोज के गायब होने की रिपोर्ट पर नजर बनाए रखा था। अब उस मामले में कुछ जानकारियां सामने निकल...