बिहार बदलाव रैली में गरजे प्रशांत किशोर, बोले - सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले बिहार के बदलाव की आंधी को रोक नहीं पाएगी
बिहार बदलाव रैली में गरजे प्रशांत किशोर, बोले - सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले बिहार के बदलाव की आंधी को रोक नहीं पाएगी, 10 दिन बाद बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे। PK का प्रशासन पर आरोप, बोले - निकम्मी सरकार और प्रशासन के कुप्रबंधन के कारण दो लाख से अधिक लोग नहीं पहुंच सके गांधी मैदान साहस सलिल/पटना । जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक "बिहार बदलाव रैली" में शामिल हुए और सरकार की कुव्यवस्था के कारण रैली में शामिल होने आए लाखों लोगों को हुई असुविधा के लिए लोगों से माफी मांगी। उन्होंने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की कुव्यवस्था के कारण पिछले 4 घंटे से पटना के आसपास लाखों लोग फंसे हुए हैं, लेकिन यह निकम्मी सरकार फंसे लोगों की मदद नहीं कर रही है। इसी प्रशासन ने मुझे रात में गांधी मैदान में स्थित गांधी मूर्ति से हटवा दिया था, क्योंकि हम BPSC अभ्यर्थियों की लड़ाई लड़ रहे थे। रैली से पहले जिलाधिकारी से लेकर मुख्य सचिव तक सभी को सूचना दे दी गई थी और सारी कागजी कार्रवाई भी पूरी कर ली गई थी। फिर भी प्रशासन ने लोगों को परेशान होन...