संदेश

अप्रैल 16, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सकरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 पिपरी चौक से सटे बाइक सवार युवक निलगाय से टक्कर में जख्मी हो गया।

चित्र
  जिले में नीलगाय के बढ़ते संख्या से किसानों के साथ साथ अब आम लोगों की परेशानियां बढ़ती हुई दिख रही है वही नीलगाय द्वारा अक्सर अचानक एनएच पर दौड़ लगाने से बाइक सवार को काफी मुश्किल से सामना करना परता है!   आज जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 पिपरी चौक से सटे बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। युवक अपने घर समस्तीपुर जिले से मोतीपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया स्थित अपने ससुराल जा रहा था। वही मामले की जानकारी देते हुए घायल युवक के ससुर जदयू प्रखण्ड सचिव अनिल कुमार कुशवाहा ने कहा कि घायल अवस्था मे पुलिस ने उन्हें सकरा रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया है। वही दुर्घटना के जानकारी देते हुए सकरा थाना अध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि एक युवक जो समस्तीपुर से अपने ससुराल को जा रहा था अचानक रोड पर नीलगाय के आ जाने के कारण स्कूटी की टक्कर हो गई जिसमें युवक घायल हो गया, जिसे पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सकरा के रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है