संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव और राजद के नेताओं पर कसा तंज, कहा कि RJD के लोग बिहार में एक MP जिता नहीं पा रहे और चलें हैं पीएम बनाने, जीरो एमपी वाली पार्टी की आज बिहार में नहीं है कोई ताकत

चित्र
 ** पटना: जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर RJD पर हमला बोलते हुए कहा कि आज लोकसभा के 543 सांसदों में से RJD के जीरो सांसद हैं। बिहार में लोगों को लगता होगा कि RJD बहुत बड़ा दल है, लेकिन चुनाव की समझ हमको भी है, पिछले 10 सालों में हमने भी यही काम किया है। पिछले विधानसभा में कुछ परिस्थितियां बन गई जिसके चलते उनके 20-30 विधायक ज्यादा जीत गए। अगर कोई अपने घर के बाहर प्रधानमंत्री की कुर्सी और उनका पोस्टर लगा दे तो इसका क्या मतलब है ? कल को अमेरिका के राष्‍ट्रपति की कुर्सी पर कोई किसी बैठा दें तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप अमेरिका के राष्‍ट्रपति बन जाएंगे। आज RJD का खुद का ठिकाना नहीं है और वो देश का प्रधानमंत्री कैसे बनाएंगे? RJD की राजनैतिक ताकत बस इतनी सी है कि वो अपना एक सांसद आज बिहार में जिता नहीं पा रहे हैं। तेजस्वी यादव को पता होना चाहिए कि देश की जनता बेवकूफ नहीं है। RJD जैसी पार्टी हर राज्य में है। आज बिहार में RJD की कोई ताकत नहीं है।

तेलुगु फिल्म "सीतानापेटा गेट" जल्द होगी रिलीज: अभिनेत्री Surabhi Tiwari का बेहद हॉट लुक छाया दर्शको में

चित्र
  बहुप्रतीक्षित फिल्म "सीतान्नपेटा गेट" रिलीज होने के लिए तैयार होने के कारण तेलुगु फिल्म के प्रति उत्साही लोगों के बीच उत्साह बढ़ रहा है। अपने बहुमुखी प्रदर्शन के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री सुरभि तिवारी ने पहले ही फिल्म के ट्रेलर में अपनी आकर्षक उपस्थिति से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वास्तव में, ट्रेलर में दिखाई गई उनकी बोल्ड हरकतों ने युवाओं को उन्मादी बना दिया है, उनकी लोकप्रियता को बढ़ाया है और कई लोगों को तत्काल प्रशंसकों में बदल दिया है। "सीतानापेटा गेट" एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव होने का वादा करता है, और सुरभि तिवारी की भागीदारी ने केवल प्रत्याशा को बढ़ाया है। ट्रेलर, जो फिल्म के कथानक और पात्रों की एक झलक पेश करता है, तिवारी के उल्लेखनीय अभिनय कौशल और स्क्रीन उपस्थिति को प्रदर्शित करता है। उनके निर्भीक और निडर चित्रण ने दर्शकों, विशेष रूप से युवाओं के दिल को छू लिया है, जो उनके शक्तिशाली प्रदर्शन से चकित रह गए हैं। इस तरह के दृढ़ विश्वास के साथ अपने चरित्र को मूर्त रूप देने की तिवारी की क्षमता ने व्यापक प्रशंसा प्राप्त की है। ट्रेलर एक अभिनेत्री के रूप में ...

कृष्णा कुमार की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई" का ट्रेलर लॉन्च 29 मई को.!

चित्र
          साहस सलिल,भोजपुरी; फ़िल्म अभिनेता, निर्माता व वितरक कृष्ण कुमार भोजपुरी फिल्मों की चलती फिरती प्रयोगशाला हैं । अपने बैनर मयूरी पायल इंटरटेनमेंट से उन्होंने अब तक कन्टेन्ट प्रधान फिल्मों का ही निर्माण किया है । इसी कड़ी में एक और मील का पत्थर गाड़ते हुए कृष्ण कुमार की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई का भव्य ट्रेलर आगामी 29 मई को रिलीज़ होने वाला है । फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और अब फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी अपने आख़िरी चरण में है । फ़िल्म के पोस्टर रिलीज़ के समय इस फ़िल्म ने काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था, और तभी से लेकर अब तक ट्रेडपण्डित इस फ़िल्म के रिलीज़ की बाट देख रहे हैं । क्योंकि इस फ़िल्म के सभी राइट्स को SRK म्यूज़िक ने काफी महंगे दाम देकर ख़रीद लिया है ।  फ़िल्म का कन्टेन्ट आजकल की डिमांड के अनुसार पूरी तरीके से पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित ही है । इसमें एक बेटी के संघर्ष की कहानी को दर्शकों के सामने रखा गया है ।                              ...

नीतीश कुमार राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश के जरिए भाजपा से साधे हुए हैं संपर्क, जदयू के एमपी होते हुए भी क्यों हैं राज्यसभा के उपसभापति: प्रशांत किशोर

चित्र
 ** नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से किए जाने को लेकर देश की ज्यादातर विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हैं। इन दलों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित बिहार की सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU भी शामिल है। इसको लेकर JDU उद्घाटन के दिन यानी 28 मई को बिहार में व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेगी। इन सबके बीच प्रशांत किशोर का मानना है कि बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ बिहार में सरकार बनाई है। आज देश में कई लोगों को ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ देश स्तर पर कोई बड़ा महागठबंधन बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं, ये बात पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं है। जहां तक मैं समझ पाया हूं जहां तक मेरी जानकारी है नीतीश कुमार महागठबंधन में जरूर हैं, लेकिन उन्होंने भाजपा के साथ चैनल बंद नहीं किए हैं। इसका सबसे बड़ा प्रमाण है कि हरिवंश नारायण जो राज्य सभा के उपसभापति के पद पर बने हुए हैं। हरिवंश नारायण जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एमपी हैं। भाजपा को जब नीतीश कुमार ने छोड़ा और उस गठबंधन से बाहर आए तो हरिवंश ने न उपसभापति के पद से इस्तीफा दिया है, न पार...

यश कुमार की फिल्म "एक था जोकर", का फर्स्ट लुक आउट.

चित्र
  साहस सलिल,भोजपुरी ; सरोकारों और कथ्य प्रधान सिनेमा बनाने वाले सुपरस्टार अभिनेता यश कुमार जल्दी एक नई फिल्म लेकर भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम "एक था जोकर" है, जिसका फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इसमें यश कुमार एक पारंपरिक गेट अप में हाथ में चाबुक लिए नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता यश कुमार इंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं। उन्होंने बताया कि यह एक अलग और अनोखी कहानी पर आधारित फिल्म होने वाली है जिसका निर्माण भव्य पैमाने पर किया जाना है। इस फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म "एक था जोकर" को लेकर यश कुमार ने कहा कि फिल्म की कहानी मैंने खुद लिखी है, जिस पर हमने खूब मेहनत की है। इस फिल्म को लेकर हमारी सोच यह थी कि हम ऐसी फिल्म लेकर आए जो अब तक भोजपुरी स्क्रीन पर दर्शकों ने नहीं देखा है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गीत संगीत की अलग लेवल का होने वाला है। हमारी फिल्म बजट के हिसाब से भी बेहद समृद्ध होने वाली है फिल्म की कास्टिंग भी जल्द ही अनाउंस की जाएगी। हमारी कोशिश होगी कि इस फिल्म को हम इ...

पश्चिम बंगाल पुलिस ने 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के निर्देशक को नोटिज जारी किया है।

चित्र
  निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरीज' को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासत अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब वहां पर एक और हिंदी फिल्म पर बवाल मचने के संकेत मिले हैं। दरअसल, अब पश्चिम बंगाल पुलिस के निशाने पर फिल्म 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के निर्देशक सनोज मिश्रा आ गए हैं। बंगाल पुलिस ने निर्देशक पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एक नोटिस जारी किया है।  सनोज मिश्रा को नोटिस एनएनआई के ट्वीट के हवाले से यह पता लगा है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के निर्देशक को नोटिज जारी किया है। एनएनआई के ट्वीट के मुताबिक, 'पश्चिम बंगाल पुलिस ने हिंदी फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक सनोज मिश्रा को नोटिस जारी कर आरोप लगाया है कि निर्देशक इस फिल्म से बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।' https://youtu.be/bISXr_F3xX8 इन धाराओं के तहत जारी हुआ नोटिस 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के निदेशक सनोज मिश्रा को 30 मई को पश्चिम बंगाल के एमहर्स्ट स्ट्रीट पीएस में पूछताछ के लिए सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस दिया गया है। इस फि...

*2024 लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता अगर नया विकल्प ढूंढकर निकालेगी, तो भरोसा रखिए, उस प्रत्याशी को अपनी पूरी ताकत लगा जिताकर लाएंगे: प्रशांत किशोर*

चित्र
बिहार के लोगों से रूबरू होने के लिए, जनता को जागरूक करने के चल रही जन सुराज पदयात्रा के संयोजक प्रशांत किशोर जनता से जुड़े हर मुद्दों पर अपनी बात बहुत ही बेबाकी से रख रहे हैं। हाल ही में जब प्रशांत किशोर ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में उनके और जन सुराज की भूमिका को साफ कर दिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर मैं नेताओं और दलों को सलाह देकर जिता सकते हूं तो भरोसा रखिए बिहार की जनता को भी जिता सकते हूं। इस पूरे अभियान में जनता के बीच से ऐसे लोगों को ढूंढ़कर निकालेंगे और उनके साथ अपनी पूरी शक्ति, बुद्धि, संसाधन लगाएंगे और उनको जिताकर लाएंगे। जब कोई ईमानदार व्यक्ति जीतकर आएगा, तभी स्थिति में सुधार आएगा। अगले साल 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव पूरी तरह से जनता पर निर्भर करेगा। अगर लोगों को लगेगा कि विकल्प की जरूरत है तो उसकी मदद हम करेंगे जैसे पिछले पांच जिलों में जब हम पद यात्रा कर रहे थे तो वहां एमएलसी का चुनाव था और लोगों ने तय किया कि एक निर्दलीय की मदद करनी चाहिए। जन सुराज ने शिक्षक निर्वाचन के चुनाव में निर्दलीय की मदद की और वो चुनाव जीत गए। 2024 लोकसभा के चुनाव में बिहार की जनता अगर नया...

मास्क टीवी ओ टी टी प्लेटफ़ॉर्म पर हिंदी डब्ड स्नेक-3 के बाद भोजपुरी में “पाताली राक्षस “तैयार

चित्र
  साहस सलिल,भोजपुरी; मास्क टीवी ओ टी टी प्लेटफ़ॉर्म हिन्दी ,इंग्लिश बांग्ला,तमिल के बाद भोजपुरी दर्शकों के लिए  ला रहा है पाताली राक्षस । मास्क टीवी  ऐप पर स्नेक -3 हिंदी में अपने दर्शकों के लिए प्रस्तुत करने के बाद अपने भोजपुरी दर्शकों के लिए प्रोमोटर संजय भट्ट भोजपुरी में डब्ड एक्शन,रोमांच से भरपूर “पाताली राक्षस” लेकर आ रहे हैं। जल्द ही स्ट्रीम होने वाली यह ज़बरदस्त एक्शन और इफ़ेक्ट्स से सजी “पाताली राक्षस “ पूरे परिवार के  अपने -अपने मोबाइल,  टीवी,टैबलेट्स, लैपटॉप, डेस्कटॉप पर या एक साथ देखने के लिए परफ़ेक्ट है । तैयार हो जाइए धरती के नीचे पहले हिंदी में स्नेक-3से मिलने के बाद भोजपुरी में “पाताली राक्षस “ से टकराने के लिए । दोनों ही फ़िल्में बच्चों  के साथ देखने लायक़ हैं।चैनल प्रोड्यूसर मानसी भट्ट के अनुसार मास्क टीवी ऐप अपने सब्सक्राइबर्स और यूज़र्स के लिए हर हफ़्ते कुछ नया करने का वादा करता है और उसे निभाता भी है।  यह भी

मोदी के चेहरे पर बिहार के लोगों ने 40 में 39 सांसदों के पद पर "मरे हुए" लोगों को चुना, लेकिन पीएम ने 9 सालों में बिहार के विकास के लिए एक बैठक तक नहीं की: प्रशांत किशोर

चित्र
साहस सलिल,पटना; बिहार के विकास को लेकर बीते दिनों से लगातार मुखरता से अपनी बात रख रहे जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने राज्य में जनता के मुद्दों पर बीजेपी के सांसदों की सक्रियता के बारे में महत्वपूर्ण बात कही। प्रशांत किशोर ने कहा कि साल 2014 में भाजपा के तत्कालीन पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का चुनावी प्रचार-प्रसार पूरे देश में मैं ही कर रहा था। बिहार में लगभग हर घर से हम लोगों ने मोदी को वोट दिया था। आज जो भी मोदी समर्थक हैं, उनको बता दे रहे हैं कि मोदी पिछले 9 सालों से प्रधानमंत्री हैं, उनके प्रधानमंत्री बनने से बिहार का फायदा हुआ या नहीं ये छोड़ दीजिए। मोदी के आने से बिहार में फैक्ट्री और रोजगार आए या नहीं, इस बात को भी छोड़ दीजिए। मैं आपको को खुली चुनौती दे रहा हूं कि मोदी इन नौ सालों में मोदी ने बिहार के विकास के लिए एक भी बैठक अगर की है और आप लोगों में से कोई इसका प्रमाण मुझे दिखा दे तो मैं कल से ही मोदी का झंडा ढोने के लिए तैयार हूं। नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए आज तक एक भी बैठक तक नहीं की है। आपने और हमने राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 39 सांसद एनडीए को जिता दिए...

आगामी शनिवार 27 मई को टीवी पर रिलीज़ होने जा रही है फ़िल्म "दादू आई लव यू" .!

चित्र
        साहस सलिल,मुंबई; भोजपुरी फ़िल्म "दादू आई लव यू" का एंटरटेन रंगीला चैनल पर वर्ल्ड टीवी प्रीमियर आज से मात्र 3 दिनों के बाद शनिवार 27 मई को टीवी पर होने जा रहा है । टेलीविजन पर रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म दादू आई लव यू एक बेहद पारिवारिक और एक अनकहे दादा पोते के प्यार की कहानी है । दादा और पोते के बीच अलौकिक प्रेम को इस फ़िल्म में इस तरह से परिभाषित किया गया है,कि यदि आप इसके ट्रेलर को ही देखते हैं तो आपके हृदय में इस फ़िल्म की एक एक घटनाएं अपनी जगह बना लेंगी । दादू आई लव यू के ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि मास्टर आर्यन बाबू द्वारा निभाया गया एक छोटे बच्चे का किरदार व भोजपुरी फिल्मों के जीवित लीजेंड अवधेश मिश्रा ने इस फ़िल्म में अभिनय के मामले में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है । अब ये फ़िल्म शनिवार को रिलीज़ के वक़्त यदि टीआरपी के मामले में सारे फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दे तो कोई बहुत बड़ी बात नहीं होगी ।                                        रिदान फिल्म्स प्रस्तुत...

*राहुल गांधी और नीतीश कुमार की हुई मुलाकात पर प्रशांत किशोर ने दी नसीहत, कहा - देश में नेताओं के साथ चाय पीने और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से विपक्षी एकता नहीं बनती*

चित्र
  साहस सलिल,बिहार; प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि नेताओं और दलों के साथ में बैठकर चाय पीने से और प्रेस वार्ता करने से विपक्षी एकता अगर होनी होती तो आज से 10 साल में यह काम हो गया होता। नेताओं के आपस में मिलने से विपक्षी एकता नहीं हो सकती। नीतीश कुमार जो कर रहे हैं इसका कोई मतलब नहीं बनता है। नीतीश कुमार जो विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं वो बिहार में पहले सीटों का ही फार्मूला जारी कर दे कि बिहार में जदयू, कांग्रेस, आरजेडी और उनके अन्य जो सहयोगी दल हैं वो कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि क्या नीतीश कुमार अपनी सीट छोड़कर CPI(ML) को देंगे? CPI(ML) की जीत का औसत नीतीश कुमार से ज्यादा रहा है। नीतीश कुमार की पार्टी 110 सीटों पर लड़ कर 42 सीट पर जीती हैं, CPI(ML) 17 सीटों से लड़कर 12 एमएलए जीती हैं। इस हिसाब से उनको ज्यादा सीट मिलनी चाहिए, तो नीतीश कुमार अपनी सीट छोड़ देंगे? जिसके अपने घर का ठिकाना है नहीं! *वह आदमी पूरे दुनिया में घूमेगा तो वो न घर का होगा ना बाहर का बचेगा।*

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन फेम अश्लेषा ठाकुर "संथाला" में नजर आएंगी ..

चित्र
  अश्लेषा ठाकुर 6 भाषाओं में पैन इंडिया फिल्म संथाला में संथाला की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं प्रसिद्ध अभिनेत्री अश्लेषा ठाकुर, जो पैन इंडिया फिल्म संथाला में संथाला की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसे निर्माता डॉ इर्रिंकी सुरेश द्वारा भारत में 6 अलग-अलग भाषाओं में बनाया जा रहा है और संजय बी. पटियाला इसके पीआरओ हैं। निर्देशक सेशु पेड्डिरेड्डी ने कहा कि उनके लिए फिल्म में संथाला के चरित्र में ढलना एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण अनुभव था, क्योंकि वह वास्तविक जीवन में एक प्रशिक्षित नर्तकी नहीं है। अश्लेषा ने कहा कि उनके चरित्र में घुसना बहुत मुश्किल था क्योंकि यह न केवल मानसिक रूप से बल्कि भावनात्मक और शारीरिक रूप से भी बहुत कमजोर और साथ ही मजबूत था और उन्हें प्राथमिक संस्करण के लिए न केवल भरत नाट्यम का कला रूप बल्कि तेलुगु भाषा भी सीखनी थी। . अश्लेषा ने कहा कि चूंकि फिल्म मूल रूप से एक कला के रूप में नृत्य पर थी और उन्हें एक आदिवासी नर्तकी का किरदार निभाना था, इसलिए उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में पूरी तरह से मानसिक और शारीरिक तैयारी से गुजरना पड़ा और सेट पर वह ख...

स्वामी उमकान्तानन्द सरस्वती ने नए अंदाज़ में शिव तांडव स्त्रोतम पाठ का किया फ़िल्मांकन

चित्र
                            भगवान भोलेनाथ के उपासकों के लिए एक नई ख़ुशख़बरी है । पारंपरिक शिव तांडव स्त्रोतम पाठ का ओजस्वी पाठ स्वामी उमकान्तानन्द ने नए अंदाज़ में नए जोश व नई संगीत के साथ किया है ।इस वीडियो में उनका प्रस्तुतिकरण बेहद ही आकर्षक और मंत्रमुगद्ध करने वाला है । इस वीडियो में संगीत दिया है सन्देश शांडिल्य ने । टीसीरिज के ऑफिशियल चैनल टीसीरिज भक्ति सागर पर इस शिव तांडव स्त्रोतम को रिलीज़ किया गया है जिसका रिस्पॉन्स बेहद ही अच्छा जा रहा है । भगवान भोलेनाथ की कृपादृष्टि से कौन भला अछूता रह सकता है । जिन्होंने भी भोलेनाथ को चाहा उन्होंने उन सबके मनोरथ को सिद्ध किया । अब इस नए कलेवर में सजे शिव तांडव स्त्रोतम पाठ के साथ स्वामी उमकान्तानन्द जी महाराज भी भगवान भोलेनाथ को समर्पित हो गए हैं । उम्मीद है कि उनके इस नए वीडियो को शिवभक्तों का भरपूर प्यार व समर्थन मिलेगा । https://youtu.be/RM2hJrEQmTE

*प्रशांत किशोर ने BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर कही ये बड़ी बात, "सम्राट चौधरी के झंडे का रंग और पार्टी बदला है, बिहार भाजपा के किसी एक नेता के नाम पर आज 5 वोट भी नहीं मिलेगा"*

चित्र
  प्रशांत किशोर ने पटना में हुए BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर कहा कि भाजपा का बिहार में आज कुछ नहीं है। आज बीजेपी की हालत ऐसी है कि बीजेपी की कमान बिहार में ऐसे व्यक्ति के पास है जिनके बाबूजी पहले लालू जी के मंत्री थे, फिर वो नीतीश के मंत्री हुए, उसके बाद वह मांझी जी के मंत्री हुए और आजकल उनका बेटा बीजेपी का उद्धार करने निकला है। 30 सालों में बिहार में जितने लोग MLA और MP बने हैं, चाहे वह जिस भी दल से बने हो वो पूरे बिहार में कुल 1200 से 1500 परिवार के लोग यहां MLA-MP बने हैं। भाजपा को भी बिहार में कोई नया आदमी नहीं मिल रहा है, उनको भी वही व्यक्ति मिला है जिनके बाप-दादा पहले किसी और दल में थे, बिहार में भाजपा अभी नेता खोज ही रही है। कोई नेता उनको यहां मिल जाएं जिसके नाम पर बिहार में चुनाव लड़ा जा सके, इसी की फिराक में रहते हैं। प्रधानमंत्री के चेहरे पर जो वोट मिलता है बस वही वोट भाजपा को मिल रहा है। बिहार में भाजपा के किसी नेता के नाम पर 5 वोट भी नहीं है। बिहार में जिस दल की हवा उड़ती है, सब नेता उसी में आ जाते हैं। भाजपा को बिहार में आज जो भी वोट मिलते हैं, वो मोदी जी के चेहरे ...

*जन सुराज अभियान के सारण जिले की कार्यवाहक समिति में सर्वसम्मति से चुने गए 175 सदस्य, साथ ही 151 सदस्ययीय युवा कार्यवाहक समिति की भी घोषणा हुई*

चित्र
  साहस सलिल,बिहार; जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के भितिहरवा गांधी आश्रम से 2 अक्तूबर 2022 को शुरू हुई थी। पश्चिम चंपारण के बाद पदयात्रा शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान होते हुए 13 मार्च 2023 को सारण पहुंची। पदयात्रा सारण में करीब 28 दिनों तक चली और इस दौरान अलग-अलग गांवों और प्रखंडों से होकर गुजरी। पदयात्रा के दौरान लाखों लोग जन सुराज के विचार से प्रभावित हुए और पदयात्रा के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। सारण जिले में जन सुराज अभियान को आगे बढ़ाने और जन सुराज के कार्यों को सुचारू ढंग से जारी रखने के लिए जिले की कार्यवाहक समिति एवं युवा कार्यवाहक समिति गठित की गई है। यह समिति जिले की प्रखंड कार्यवाहक समितियों के साथ मिलकर पूरे जिले के संस्थापक सदस्यों की सूची को अंतिम रूप देगी और अगले कुछ महीनों में जिले और प्रखंड की स्थाई समितियों का चुनाव के माध्यम से गठन करवाएगी। इसके साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर पदाधिकारियों का चयन करेगी।  *जिले और प्रखंड की कार्यवाहक समितियां स्थाई समितियों के चुनाव के जरिए गठित होने तक कार्यरत रहेंगी।* सारण जिला कार्यवाहक समिति में प्...

संजय वत्सल बनारस में कर रहे हैं गाने की शूटिंग ,बटरफ्लाई मूवी वर्ल्ड पर जल्द होगी रिलीज़ .!

चित्र
  साहस सलिल,भोजपुरी; भोजपुरी फ़िल्म जगत के जाने माने निर्देशक संजय वत्सल आजकल बनारस में वीडियो सॉन्ग की शूटिंग में व्यस्त हैं । वे एक 100 गानों का कलेक्शन जमा कर रहे हैं जिन्हें जल्द ही लॉन्च होने जा रहे म्यूज़िक प्लेटफॉर्म बटरफ्लाई मूवी वर्ल्ड पर रिलीज़ किया जाएगा । बटरफ्लाई मूवी वर्ल्ड का म्यूज़िक प्लेटफॉर्म इसी महीने में यानि मई में ही किसी भी दिन लॉन्च किया जा सकता है जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है । इसी म्यूज़िक प्लेटफॉर्म के लिए 100 गानों का कलेक्शन संजय वत्सल तैयार कर रहे हैं । ये सारे गाने एक के बाद एक करके प्लेटफॉर्म के लॉन्चिंग के बाद से रिलीज़ करने शुरू किये जायेंगे । इस नए प्लेटफॉर्म के आने से यही लगता है कि एक अंतराल के बाद से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में फिर से लोग उत्साह के साथ जुड़ने लगे हैं और नए नए प्रयोग भी कर रहे हैं । इसी कड़ी में एक नई म्यूजिक  कम्पनी बटरफ्लाई मूवी वर्ल्ड का आगाज़ जल्द ही इसी महीने में होने जा रहा है । यह कम्पनी मार्केट में आने से पहले ही अपने चैनल पर प्रसारण के लिए मैटेरियल का एक बैंक जमा कर चुकी है जिसमें लगभग 100 से अधिक गानों का अपना म्य...

भाजपा की सवर्ण विरोधी गलत नीतियां जिससे सवर्णों मे भ्रम पैदा हुआ है। आलेखक ; प्रभाकर चौबे ।

चित्र
  _________________________ सवर्ण, पिछडे ,दलित और मुस्लिम  चार वोट बैंक हैं । सवर्णो की जनसंख्या को सदैव कम बताई गई है ।आप किसी भी सौ मुहल्ले को लेकर सर्वेक्षण कर सकते हैं । औसतन सवर्णो की संख्या चालीस प्रतिशत है। जिसमे हिन्दु और मुस्लिम सवर्ण शामिल हैं । पिछडे , दलित और पिछडे मुस्लिम करीब साठ प्रतिशत हैं । जनसंख्या का यह अन्तर चुनाव मे  विगत सत्तर सालो से सिद्ध है। सवर्णों का रूझान काँग्रेस के साथ रहा तो काँग्रेस जीतती रही । भाजपा मे बढा तो भाजपा के दिन बहुरे। काँग्रेस तो मुस्लिम सवर्ण वोटरो के बदौलत ही सत्ता मे रही। सवर्णो के प्रभाव से पिछडे और दलित वोट भी साथ मे आये। पिछडी जातिवादी दल राजद और जदयू , बसपा अपने जातीय वोटो के साथ मुस्लिम और सवर्ण वोटो मे सेन्ध मारकर काँग्रेस के जमीन पर कब्जा करने मे सफल हुए। काँग्रेस ने बिहार मे अपनी जमीन गंवा दी और दीर्घकालिक गठबंधन  से अपना वजूद समाप्त करके कुकुर कौरा के मुहताज हो गया।  काँग्रेस की यह आत्मघाती कदम ने सवर्णों को काँग्रेस से दूर कर दिया।उसका मुस्लिम दलित वोट भी खिसक गया। सारे राजनीतिक दल  मुस्लिम , पिछडे और...

प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा स्वास्थ्य कारणों से स्थगित, 11 जून से पुराने स्वरूप में चलेगी पदयात्रा*

चित्र
  प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा करीब 25 दिनों के लिए स्थगित की गई है। पदयात्रा 11 जून से अपने पुराने स्वरूप में ही शुरू होगी। प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर के मोरवा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उनके बाएं पैर की मांसपेशी फटने के कारण चलने में कठिनाई हो रही है। डॉक्टर्स का कहना है कि लगातार खराब सड़कों पर प्रतिदिन 20-25 किमी चलने के कारण ये परेशानी हुई है, उनका सुझाव है कि 15-20 दिन पैरों को आराम दिया जाए, इसलिए यात्रा को स्थगित करना पड़ रहा है। यात्रा फिर से इसी स्वरूप में 11 जून को मोरवा के इसी मैदान से शुरू होगी और जैसे चल रही थी, वैसे चलती रहेगी।  प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के माध्यम से 2 अक्तूबर 2022 से लगातार बिहार के गांवों में पैदल चल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 2500 किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए पश्चिम चंपारण से चलकर शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली होते हुए 11 मई को समस्तीपुर जिले में प्रवेश किया। इसके बाद पैरों में समस्या आने के कारण डाक्टरों से सलाह ली गई और यात्रा को कुछ दिनों तक स्थगित करने का फैसला सर्वसम्मति से सभी जन सुराज से ज...

दुबई में हुआ पूनम दुबे के हाँथो पुर्वांचल रेस्टुरेंट का ग्रैंड ओपनिंग .!

चित्र
                  भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री की सनसनी गर्ल पूनम दुबे के सितारे आजकल बुलंदियों पर हैं । कुछ दिनों पहले ही उन्हें भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री की मोस्ट गॉर्जियस अभिनेत्री के अवॉर्ड से नवाज़ा गया था । और वहीं अब उनके हाँथों दुबई में पूर्वांचल रेस्टुरेंट का उद्घाटन हुआ है। पूर्वांचल रेस्टुरेंट के मालिक सिवान के रहने वाले हेमन्त सिंह हैं । रेस्टुरेंट के ओपनिंग पर पूनम दुबे ने बताया कि इस पुर्वांचल रेस्टुरेंट में आपको हर प्रकार के इंडियन और कॉन्टिनेंटल फूड्स मिलेंगे । आपको हर प्रकार के इंडियन, नॉर्थ इंडियन , साउथ इंडियन और इंटर कॉन्टिनेंटल फ़ूड के अलग अलग प्रकार के लज़ीज़ व्यंजन भी परोसे जाएंगे ।  https://www.instagram.com/p/CsQQvTfgLt-/?igshid=MTc4MmM1YmI2Ng==                                   इसके पहले पुमम दुबे ने दुबई में ही ग्लोबल इंस्पिरेशनल फैशन शो में भी हिस्सा लिया था। जहां पर उनके द्वारा दिये गए परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था । फिर उसके बाद ही अ...