फिल्म "द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल" के निर्देशक सनोज मिश्रा को पश्चिम बंगाल से मिलने लगी जान से मार देने की धमकियाँ
फिल्म "द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल" के निर्देशक सनोज मिश्रा को पश्चिम बंगाल से मिलने लगी जान से मार देने की धमकियाँ साहस सलिल;, मुंबई 14 अगस्त 2024 - फ़िल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने पश्चिम बंगाल की सत्य घटनाओं पर आधारित एक फ़िल्म बनाई है द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल । यह फ़िल्म कई बार विवादों में पड़ने और लंबे समय तक सेंसर में उलझी रहने के बाद फाइनली 30 अगस्त को रीलीजिंग के लिए शेड्यूल हुई है लेकिन इस फ़िल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा की परेशानियाँ कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्हें लगातार नम्बर बदल बदलकर फोन किया जा रहा है और फोन करने वाला कभी अपने आप को पुलिस वाला तो कभी किसी बाहरी देश का आतंकवादी बताता है । इस तरह से सनोज मिश्रा मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुके हैं । कई बार इन्होंने इन कॉल की बावत पुलिस वालों को भी तहरीर दिया लेकिन सब शिफर ही साबित हुआ अब तक। कॉल करने वाले इंटरनेट जेनरेटेड नम्बर का उपयोग करके धमकियां दे रहे हैं ताकि उनको सामान्य रूप से ट्रेस नहीं किया जा सके । फ़िल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा कहते हैं कि पिछले एक डेढ़ सालों में इतनी धमकियाँ मिल चुकी ह...