भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने आज बजरंग देव सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया
*बजरंग देव सिंह भारतीय किसान मंच, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव के पद पर हुए नियुक्त* साहस सलिल,लखनऊ;भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने आज बजरंग देव सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। बजरंग देव सिंह बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन उनके सामाजिक कार्यों एवं युवाओं के उज्वल भविष्य तथा महिलाओं व देश के अन्नदाता किसानों के सशक्तिकरण के लिए प्रयासों को देखते हुए भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय महासचिव रुपेश पांडेय के अनुमोदन पर उन्हें “भारतीय किसान मंच, उत्तर प्रदेश " का “प्रदेश सचिव ” नियुक्त किया गया है। इसके बाद देवेंद्र तिवारी ने बजरंग देव सिंह पर भरोसा जताते हुए कहा है कि मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी एवं संत समाज त्यागी महापुरुषों एवं वीरों की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे एवं देश व प्रदेश में मंच को मजबूत करेंगे। वहीं, बजरंग देव सिंह ने भारतीय किसान मंच, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी और राष्ट्रीय महासचिव रूपेश पांडेय का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि व...