अब बॉलीवुड के बड़े नाम वाले सिंगर कम्पोजर भी भोजपुरी के लिए गीत संगीत बनाने में हिचकिचाहट नहीं महसूस करते ।
रैपर हितेश्वर के रैप पर थिरकती हुई दिखेंगी निकिता घाग, शूटिंग कम्प्लीट । बहुत सारे लोग अब भोजपुरी गीत संगीत के साथ भी अब एक्सपेरिमेंट करते दिखाई देने लगे हैं। यह देखकर सुकून मिलने लगा है कि अब बॉलीवुड के बड़े नाम वाले सिंगर कम्पोजर भी भोजपुरी के लिए गीत संगीत बनाने में हिचकिचाहट नहीं महसूस करते । या बोलिवुड के बड़े नाम वाले डांसर , मॉडल भी अब भोजपुरी गीत संगीत पर परफॉर्मेंस करने में संकोच नहीं करते । शायद यही बदलाव का दौर कहा जाता है । इसी कड़ी में बॉलीवुड की मशहूर मॉडल डांसर निकिता घाग हिंदी के बाद अब भोजपुरी में भी रैप सॉन्ग पर नृत्य करते दिखाई देने वाली है। उनके रैप सॉन्ग की शूटिंग भी मुम्बई में आज पूरी हो चुकी है । निकिता घाग इंटरनेट या यूं कहें तो इंस्टाग्राम पर तगड़ा फैन फॉलोइंग रखती हैं। और उनके हिंदी,पंजाबी गीतों पर डांस को बड़ी मात्रा में लोग पसन्द भी करते हैं । निकिता घाग...