आगामी शनिवार 27 मई को टीवी पर रिलीज़ होने जा रही है फ़िल्म "दादू आई लव यू" .!
साहस सलिल,मुंबई; भोजपुरी फ़िल्म "दादू आई लव यू" का एंटरटेन रंगीला चैनल पर वर्ल्ड टीवी प्रीमियर आज से मात्र 3 दिनों के बाद शनिवार 27 मई को टीवी पर होने जा रहा है । टेलीविजन पर रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म दादू आई लव यू एक बेहद पारिवारिक और एक अनकहे दादा पोते के प्यार की कहानी है । दादा और पोते के बीच अलौकिक प्रेम को इस फ़िल्म में इस तरह से परिभाषित किया गया है,कि यदि आप इसके ट्रेलर को ही देखते हैं तो आपके हृदय में इस फ़िल्म की एक एक घटनाएं अपनी जगह बना लेंगी । दादू आई लव यू के ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि मास्टर आर्यन बाबू द्वारा निभाया गया एक छोटे बच्चे का किरदार व भोजपुरी फिल्मों के जीवित लीजेंड अवधेश मिश्रा ने इस फ़िल्म में अभिनय के मामले में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है । अब ये फ़िल्म शनिवार को रिलीज़ के वक़्त यदि टीआरपी के मामले में सारे फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दे तो कोई बहुत बड़ी बात नहीं होगी । रिदान फिल्म्स प्रस्तुत...