फिल्में स्टार की वजह से नहीं कंटेंट की वजह से ज्यादा चलती हैं।
अभी के (युवा वर्ग) न्यू जेनरेशन को स्टार से ज्यादा स्टोरी आती है पसंद : आशीष माहेश्वरी साहस सलिल,फ़िल्मी; रवि किशन और मोनालिसा स्टारर फ़िल्म रक्तभूमि व देव शर्मा - शक्ति कपूर स्टारर फ़िल्म दोस्ती जिंदाबाद के प्रोड्यूसर आशीष माहेश्वरी का मानना है कि आज के जमाने में फिल्मों को लेकर न्यू जेनरेशन बेहद चूजी हो गयी है। यही वजह है कि फिल्में स्टार की वजह से नहीं कंटेंट की वजह से ज्यादा चलती हैं। आशीष ने कहा कि न्यू जेनरेशन को फिल्मों में स्टार से ज्यादा उस फिल्म की कहानी पसंद आ रही है। जैसे 90 के दौर में दर्शकों को स्टार, एक्शन और संगीत पसंद आता था। आशीष माहेश्वरी ने ये बातें आज बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के बीच चल रहे शीत युद्ध को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा। उन्होंने कहा कि साउथ की फिल्में कथा प्रधान हैं। वे एक क्षेत्रीय भाषा की फिल्में हैं, लेकिन उनकी मेकिंग की क़्वालिटी उच्च कोटि की है। उनका अप्रोच हॉलीवुड वाला है। कहानी में सिम्पलीसिटी है। लोग उनके कंटेंट से जुड़ रहे हैं। इसका मतलब ये नहीं है, कि बॉलीवुड में अच्छे फिल्मकार नहीं हैं। या यहां अच्छी फिल्में नहीं बनती। बॉलीवुड ...