संदेश

अप्रैल 25, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

_विद्यापीठ में श्रद्धा सुमन अर्पण करने पहुंचे देशभर के साधु संत महंत नेता मंत्री

चित्र
 *हमेशा समन्वय की बात करते थे स्वामी हरिनारायणानंद*  विद्यापीठ में श्रद्धा सुमन अर्पण करने पहुंचे देशभर के साधु संत महंत नेता मंत्री!  साहस सलिल,पटना :- बिहार संस्कृतिक विद्यापीठ में ब्रह्मलीन धर्माचार्य स्वामी हरिनारायणानंद के श्रद्धांजलि सभा में पधारे साधु संत महंत प्रतिनिधि सहित कई राजनेता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जनप्रतिनिधि पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ,रामकृपाल यादव, दीघा के विधायक संजय चौरसिया जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव विधान पार्षद महाचंद्र प्रसाद सिंह अखलाक अहमद ने स्वामी हरिनारायणनंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पण किया विद्यापीठ के संचालक जगत नारायण शर्मा ने स्वामी जी के श्रद्धांजलि सभा में संत महात्माओं का स्वागत किया श्रद्धांजलि देते हुए मथुरा के संत स्वामी हेमाकांन्त देवाचार्य ने कहा स्वामी हरिनारायणानंद का जीवन अलौकिक था ऐसे संत विरले होते हैं जो इस धरा धाम पर आ कर जन-जन की चेतना के उद्बोधक बनते हैं अपनी त्याग तपस्या और सेवा से स्वामी हरिनारायणानंद ऐसे ही महापुरुष के रूप में स्मरणीय वंदनीय है देवाचार्य जी ने कहा सनातन धर्म...

जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज से गुवाहाटी में आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा

चित्र
 अति मनोहर एवं मन मोहक छवि; नज़र आ रहा है,असम के मुख्यमंत्री राष्ट्रोत्कर्ष_अभियान_यात्रा के तहत असम गुवाहाटी मे पहुंचे , जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज से गुवाहाटी में आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा!  यह छवि: वाकई मे अति मनमोहक है श्री गुरुदेव पूज्यपाद जी के कर कमलों से आशीर्वाद व प्रसाद प्राप्त करना बड़ी पुण्य के बाद मिलता है!  और यह छवि: देख कर मेरा मन अति हर्षित हो रहा है! वाकी आपका क्या है!   कमेंट कर जरूर बताइये! जय जगन्नाथ!

समान नागरिक संहिता की मांग पर राज्‍य की एनडीए सरकार में फिर जुबानी जंग छिड़ गई है।

चित्र
 बिहार में समान नागरिक संहिता की मांग पर राज्‍य की एनडीए सरकार में फिर जुबानी जंग छिड़ गई है।  जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी को दो-टूक कहा है कि नीतीश कुमार के मुख्‍यमंत्री रहते इसका सवाल ही नहीं उठता है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तराखंड के बाद अब उत्‍तर प्रदेश में भी समान नागरिक संहितालागू करने की तैयारी कर रही है।  बिहार सहित बीजेपी शासित अन्य राज्यों में भी बीजेपी की तरफ से इसके लिए मांग तेज हो रही है। इस बीच राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में बीजेपी के साथ शामिल जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने दो-टूक कहा है कि बिहार में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमारकी सरकार है और उनके मुख्‍यमंत्री रहते किसी भी कीमत पर समान नागरिक संहिता को लागू करने का सवाल ही नहीं है। यह बड़ा बयान जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने दिया है।विदित हो कि भोजपुर के जगदीशपुर में वीर कुंवर सिंह विजयोत्‍सव समारोह के दौरान पूर्व उपमुख्‍यमंत्री व बीजेपी के राज्‍यसभा सांसद सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा था कि गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कह दिया है कि बीजेपी...