संदेश

मई 7, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सामाजिक राजनीतिक दिग्गजों ने दी जगन्नाथ सिंह को श्रद्धांजलि ।

चित्र
 रिपोर्ट सुधीर मालाकार  साहस सलिल, वैशाली ; महुआ ,प्रखंड क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत वार्ड संख्या 14 निवासी डॉ रंजीत कुमार सिंह के पिताजी स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह के श्रद्धांजलि समारोह में सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने उपस्थित होकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि। बताते चलें कि पिछले दिनों स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह का निधन हो गया था, तत्पश्चात श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के जाने-माने राजनीतिक सामाजिक एवं चिकित्सा जगत गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी । श्रद्धांजलि देने वालों में महुआ विधानसभा क्षेत्र से एन डी ए के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर आसमा परवीन, महुआ चाइल्ड केयर हॉस्पिटल के संस्थापक प्रबंधक डॉ श्याम सुंदर सिंह ,डॉक्टर राधे बाबू , डॉक्टर सुबोध कुमार सिंह, जदयू नेता उमेश कुमार सिंह, रामसागर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुपौल टरिया मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार राय ,पत्रकार सुधीर मालाकार ,शराफत खान ,राष्ट्रीय लोक जनता दल नेता मनोज कुमार राय ,शिक्षक अरुण कुमार सिंह ,राजीव कुमार, संजय...

दूसरे राज्यों में मोटर साईकिल, टीवी, सीमेंट बन रहा है और बिहार में में बन रहा है देश का सबसे सस्ता मजदूर : प्रशांत किशोर ।

चित्र
वैशाली, महुआ से सुधीर मालाकार; साहस सलिल, वैशाली; जन सुराज पदयात्रा के 216वें दिन की शुरुआत वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड के अंतर्गत राजापाकर उत्तरी पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। प्रार्थना के बाद प्रशांत किशोर ने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ राजापाकर उत्तरी पंचायत से पदयात्रा शरू की। पदयात्रा जफरपट्टी, बकरपुर, विशुनपुर बालभद्र, चक सिकंदर कल्याणपुर, शाहदुल्लापुर धोबालिया, होते हुए रामदौली प्रखंड के शीतलपुर कमालपुर पंचायत स्थित संत कबीर महंत राम दयाल दास महाविद्यालय में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची। इस दौरान प्रशांत किशोर ग्रामीणों की समस्याओं को समझ कर उसका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने की बात कही। दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने 3 आम सभाओं को संबोधित किया और 6 पंचायतों के 12 गांवों से गुजरते हुए 12.4 किमी की पदयात्रा तय की। जन सुराज पदयात्रा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए महुआ विधानसभा क्षेत्र से युवा सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि देश के आजादी के इतने लंबे अरसे बाद भी गांव का समुल विकास नहीं हो पाया ।इसके लि...

प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से जुड़े 12 पूर्व IPS अधिकारी, जन सुराज को बताया बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की नई उम्मीद

चित्र
  साहस सलिल,पटना; जन सुराज अभियान का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज अभियान से समाज के हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। 7 मई 2023 को पटना स्थित जन सुराज कार्यालय में 12 भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत अधिकारी जन सुराज के साथ औपचारिक तौर पर जुड़े। स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी नेता लक्ष्मण देव सिंह ने सभी सेवानिवृत अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर जन सुराज परिवार में शामिल कराया। मुजफ्फरपुर के रहने वाले लक्ष्मण देव सिंह जन सुराज अभियान में प्रशांत किशोर के साथ शुरुआत से जुड़े हैं। आजादी का असली मकसद तब पूरा होगा जब भारत के गांव का ग्राम गणतंत्र बनेगा: लक्षण देव सिंह जन सुराज अभियान में 12 पूर्व IPS अधिकारियों के जुड़ने के मौके पर स्वतंत्रता व जेपी सेनानी लक्षण देव सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी ने कहा था कि देश में आजादी का असली मकसद तब पूरा होगा जब भारत के 7 लाख गांव का ग्राम गणतंत्र बनेगा और सारे सूत्र संचालन आम लोगों के हाथ में आएंगे। महात्मा गांधी का सपना था कि हमें ऐसी शासन व्यवस्था बनानी है जहां गांव मजबूत हो और सरकार उससे कमजोर होगी। जन स...

मेरा सपना है की मै गोरखपुर में एक बड़ा फिल्म सिटी का निर्मार्ण करू जिस से यहाँ के लोगो को रोजगार मिले

चित्र
 कृष भईया - गोरखपुर में जल्द ही फिल्म सिटी का निर्माण करूँगा                    गोरखपुर ( उत्तर प्रदेश  ) के रहने वाले अभिनेता कृष भईया के गुरु परम पूज्य अयोध्या के दशरथ गद्दी महंत श्री बृजमोहन दास जी महाराज को मानते है और कहते है की जो कुछ भी हु उन के आशीर्वाद से बना हु। मै भोजपुरी फिल्मो के लगभग सभी कलाकारों को अपने से सीनियर अभिनेताओ की बहुत इज्जत करता हु और समय - समय पर सभी लोगो का आशीर्वाद भी मुझे मिलता रहता है खासकर कुणाल सिंह ,मनोज तिवारी ,रवि किशन ,दिनेश लाल यादव ,पवन सिंह ,खेसारी लाल यादव ,प्रदीप पांडेय चिंटू आदि। समय - समय पर कई भोजपुरी वीडियो अल्बम में भी नज़र आ चूका हु जिस को भोजपुरिया दर्शको ने बहुत प्यार और दुआर दिया है। मेरा सपना है की मै गोरखपुर में एक बड़ा फिल्म सिटी का निर्मार्ण करू जिस से यहाँ के लोगो को रोजगार मिले और गोरखपुर जिला के आस पास के कलाकारों को फिल्मो में काम मिल सके जिस के लिए मै कई साल से मै उस प्रोजेक्ट पर मेहनत कर रहा हु जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार की मदद से वो प्रोजेक्ट स्टार्ट हो सकता है। गोरखप...

हम सनातन धर्म संस्कृति पर किसी प्रकार का प्रहार बर्दाश्त नही कर सकते ।यह धार्मिक सेन्टिमेन्ट से जुडा मामला है ।

चित्र
  हम सनातन धर्म संस्कृति पर किसी प्रकार का प्रहार बर्दाश्त नही कर सकते ।यह धार्मिक सेन्टिमेन्ट से जुडा मामला है ।सरकारो को इतना वोट नही दे दिया है कि भारत मे कथा कहाँ होगा की नही होगा यह निर्धारित करें । जनप्रतिनिधियों को अपनी  हद पार नही करनी चाहिए । अगर कथा मे भडकाऊ बाते होंगी और कोई पक्ष उससे भडके तो भडकाऊ बाते नही कहने का निर्देश सरकार दे सकती है ।कथा रोकना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर की चीज है। जनप्रतिनिधियों को किसी की धार्मिक आस्था पर प्रहार करने का कोई नैतिक हक नही है। भगवान के कार्य मे बाधक जय विजय और शुक्राचार्य की गति से सीख लेनी चाहिए ।अपहरण उद्योग चलाने पर बाहर किये गये थे उनके शक्तिशाली बपसी यह न भूलें । लालू जी तो धार्मिक व्यक्ति हैं राबडी देवी भी । उसी पुण्य के प्रताप से इतने दिन राज किये और राज चुक मे भूल के कारण गर्त मे चले गये फिर भी कुछ पुण्य शेष है । कथा मार्ग मे अवरोधक बनकर उस पुण्य को नष्ट न करें । राजा नहुष न बनें । धर्म , ईश्वर और ब्राह्मण तथा संतो से डरना सीख लो फिर ये जमाना तुम्हारा है।                 ...