अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से बड़ा हादसा
15 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है. 45 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. करीब 35 लोग लापता बताए जा रहे हैं. इनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. मौके पर आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें डटी हैं. जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया. भारी सैलाब में कई श्रद्धालु बह गए. अब तक 16 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है. 45 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. जबकि 40 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. इनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. मौके पर आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें डटी हैं. देर रात तक राहत और बचाव कार्य चलता रहा. शनिवार सुबह से एक बार फिर ऑपरेशन में तेजी लाई जा रही है. जम्मू और कश्मीर के डोडा एस.एस.पी ने बताया कि आज करीब 4 बजे ठठरी टाउन के गुंटी वन में बादल फटने की खबर मिली है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी. कुछ वाहन फंस गए और कुछ देर के लिए हाईवे जाम कर दिया गया, लेकिन अब इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है. भारतीय सेना के जवानों ने प्रभावित इलाकों में तीर्थयात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की है. देर रात तक जवान श्रद्धालुओं...