फुलवारी शरीफ से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है!
बिहार की राजधानी पटना मे इन दिनों आतंकी संगठनो के सक्रियता काफी बढ़ गई है! इसी का नतीजा है की पुलिस के छापे मारी मे बुधवार को फुलवारी शरीफ से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है! ये दोनों आतंकी गतिविधियों में शामिल थे! पुलिस ने दोनों को पटना फुलवारी के नया टोला से पकरा गया है! बताया जा रहा है कि इसमें से एक सी.आई.एम.आई आतंकी संगठन का सदस्य भी रह चुका है! जबकि दूसरा झारखंड पुलिस मे था एवं सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त है! पुलिस ने छापेमारी के समय आतंकियों के पास से प्रतिबंधित विदेशी दस्तावेज भी बरामद किए हैं! पटना पुलिस के अनुसार इन दोनों के सम्पर्क कई देशों से जुड़ा हुआ है! अब इस पर पुलिस गहन जांच करने मे जुट गई है! इसको लेकर फुलवारी शरीफ के ए.एस.पी मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें फुलवारी शरीफ के नया टोला स्थित अहमद पैलेस में संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जब जानकारी मिली! इसके बाद वहां से झारखंड पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर मोहम्मद जलालउद्दीन और सीआईएमआई के पूर्व सदस्य अतहर परवेज को गिरफ्तार किया गया! ये दोनों मिलकर यहां एक संगठन चला रहे थे! इस ...