संदेश

मई 5, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पूर्व की भांति आज विद्यापीठ के सभागार मे आदि गुरू शंकराचार्य जी का जयन्ती मनाई गई।

चित्र
 बिहार सांस्कृतिक विद्यापीठ ।राजाबाजार ।पटना। __________________ पूर्व की भांति आज विद्यापीठ के सभागार मे आदि गुरू शंकराचार्य जी का जयन्ती मनाई गई। उक्त अवसर कई गणमान्य व्यक्ति पधारे आश्रम के विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने भाग लियाविद्यापीठ के संचालक श्री जगत नारायण शर्मा जी मंच का संचालन किया।भाग लेने वालो मे मुख्य डाॅ रमाकान्त पाण्डेय, पूर्व जनसंघ विधायक एवं वाणिज्य विभाग पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, श्री आर . डी .मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव भारतीय जन क्रान्ति दल (डेमोक्रेटिक) तथा दिव्य रश्मि धार्मिक पत्रिका के सम्पादक एवं दिव्य रश्मि न्यूज चैनल के संस्थापक।श्री प्रभाकर चौबे ,ब्राह्मण नेता ।सनातनी एवं विद्यापीठ के प्रवक्ता ।श्री हॄदय नारायण झा वरिष्ठ पत्रकार , योग गुरू, आकाशवाणी पटना के मैथिली गायक ।श्री देवेश शर्मा शिक्षक आदि ने अपने उद्गार व्यक्त किये। श्री जगत शर्मा जी ने आदि गुरू शंकराचार्य जी को सनातन धर्म को दिग्दिगन्त मे फैलाने वाला महान विभूति बताया।उन्होंने बताया कि शंकराचार्य जी का जन्म केरल के कालाडी ग्राम मे एक शिवभक्त ब्राह्मण परिवार मे हुआ था।उन्होने अल्प वय मे ही चार ...