अब छोटे पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं अभिनेत्री पाखी हेगड़े!
अब छोटे पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं अभिनेत्री पाखी हेगड़े! बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर भोजपुरी पर्दे के सुपर स्टार रवि किशन, निरहुआ, खेसारीलाल यादव जैसे अनेको सुपर स्टार कलाकारों के साथ अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली अभिनेत्री पाखी हेगड़े जल्द ही छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। पाखी हेगड़े पहली बार टीवी स्क्रीन पर स्टार प्लस के एक डेली सोप में डेब्यू करने वाली हैं, जिसकी नाम है – ‘उड़ती का नाम रज्जो’। इसको लेकर पाखी के फैंस बेहद खुश नज़र आ रहें हैं। ‘उड़ती का नाम रज्जो’ में पाखी का किरदार क्या होगा, इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वे धारावाहिक ‘उड़ती का नाम रज्जो’ में निगेटिव रोल में नजर आएंगी। सूत्रों की मानें तो उत्तर भारत में पाखी हेगड़े की मजबूत फैन फॉलोइंग इस डेली सोप को टीआरपी दिला सकती है। यह शो एक युवा लड़की रज्जो के बारे में है, जो एक एथलीट बनना चाहती है और शो के लीड एक्टर उसे अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। स्टार प्लस पर उड़ती का नाम रज्जो 8 अगस्त से ऑन एयर होने जा रहा है। इससे प...