जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गया, बोले लड़ेंगे बेलागंज और इमामगंज उप-चुनाव
साहस सलिल बिहार,गया: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर शुक्रवार 16 अगस्त को दो दिन के दौरे पर गया पहुंचे। प्रशांत किशोर के स्वागत के लिए कई प्रखंडों में कार्यक्रम रखा गया, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले प्रशांत ने गया जिले के इमामगंज प्रखंड के गांधी मैदान में जनसंवाद किया। गया की जनता को जन सुराज अभियान और पदयात्रा के बारे में बताया। बिहार की जनता को इस पदयात्रा से क्या नफा–नुकसान होगा इस बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। प्रशांत ने कहा कि 6–7 महीने बाद वह पदयात्रा पर गया आएंगे और गांव–गांव घूमकर जनता की समस्याओं को समझेंगे। इमामगंज और बेलागंज में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव में जन सुराज की भागीदारी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव लड़ेगा तो बेलागंज और इमामगंज दोनों जगह लड़ेगा। 2 अक्तूबर के बाद अगर चुनाव होगा तो निश्चित तौर पर चुनाव लडा जाएगा। लेकिन अगर 2 अक्तूबर से पहले चुनाव होता है तो जन सुराज के साथी अगर मिल कर तय करते हैं कि चुनाव लड़ना है तो जन सुराज से जुड़े किसी निर्दलीय साथी को समर्थन ...