संदेश

2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार विधानसभा सर्वे भाग लें और आपके संभावना साबित होने पर इनाम पाएँ

 मेरे इस पोस्ट का मक़सद आने वालीं चुनाव में किस पार्टी के उम्मीदवार कोण से विधानसभा से सम्भावित जीत दर्ज करने वाले हैं पर आधारित है, मतलब यह जानना की बिहार में आने वालीं सम्भावित सरकार किस पार्टी की होगी।

वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण एवं देशभक्ति का उत्साह

चित्र
  साहस सलिल/पटना, 15 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोना़ स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, पटना तथा वरमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, आरा में ध्वजारोहण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों एवं प्रबंधन सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया गया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मोना़ पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं मोना़ लॉ कॉलेज सहित वरमा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित सभी कॉलेजों में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत कर स्वतंत्रता के महत्व को रेखांकित किया। अभी प्रवेश प्रारंभ – वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत लॉ, पॉलिटेक्निक एवं मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु नामांकन खुले हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं समय रहते आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ. डी. के. सिंह ने कहा – "स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत...

हाई स्कूल सुक्की  में झंडोत्तोलन, शिक्षा से देश निर्माण का आह्वान :-प्राचार्य

चित्र
  साहस सलिल/पातेपुर (वैशाली), 15 अगस्त – 2025 राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुक्की का प्रांगण आज तिरंगे के रंग में रंगा नज़र आया। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्राचार्य डॉ. मो. शफ़ीउज्ज़मान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शहीदों को नमन किया और छात्रों को 100% उपस्थिति का संकल्प दिलाया।              डॉ. मो०शफ़ीउज्ज़मान ने कहा , “ शिक्षा ही हिंदुस्तान के विकास की कुंजी है। आप अपनी तक़दीर और देश की तक़दीर शिक्षा से लिखोगे। हम हर हाल मे*गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे ।” कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। “विद्यालय आओ -शिक्षा पाओ, हिंदुस्तान का हीरो बनो” विषय पर नाटक ने सबका मन जीत लिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर पेश की गई झांकी और नाटक ने समारोह में जोश और गर्व भर दिया। इन नाटक के प्रस्तुति से बच्चों ने शिक्षा के महत्व को उजागर किया है।  झांकी द्वारा समाज के लिए एक बेहतर संदेश छोड़ा गया । जिसमें शिक्षा के महत्व पर और अधिक प्रकाश डालते  हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद शफ़ीउज्जमान ने बच्चों से कहा कि वि...

चर्चित संजना हत्या कांड के आरोपी के घर कुर्की जब्ती किया गया ।

चित्र
  एक महीने 13 दिन पर संजना की शव जमीन के अन्दर  मकई के खेत से बरामद किया गया था रिपोर्ट ; जाहिद वारसी, साहस सलिल /भगवानपुर  । राज्य के चर्चित संजना भारती  हत्या कांड मे पुलिस ने  रविवार को नामजद अभियुक्त रुपेश कुमार के घर का कुर्की जब्ती की करवाई की गयी.  न्यायालय से निर्गत कुर्की के आदेश पर भगवानपुर थाना ने यह करवाई की है.  इसके सहयोग मे गोरौल एवं सराय पुलिस भी लगे हुए थे . भगवानपुर थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार सत्यर्थी, गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ओर सराय थानाध्यक्ष  मनीभूषण कुमार पुलिस बल के साथ गोरौल थाने के पीरापुर गाँव मे मृतका संजना हत्या के नामजद अभियुक्त के घर का सारा सामान को  जप्त  किया.  दंडाधिकारी के रूप में   गोरौल सीओ अंशु कुमार की प्रतिनियुक्ति किया गया था.  मालूम हों की बीते  27 मई को संजना एल एन कालेज भगवानपुर गयी थी  . जहां से वह  गायब  हो गयी थी.  संजना के परिजनों गोरौल एवं भगवानपुर थाने का चक्कर काटते रहे,लेकिन दोनों मे से कोई   थाना सुध  नहीं लिया.  तब ज...

बिहार बदलाव रैली में गरजे प्रशांत किशोर, बोले - सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले बिहार के बदलाव की आंधी को रोक नहीं पाएगी

चित्र
बिहार बदलाव रैली में गरजे प्रशांत किशोर, बोले - सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले बिहार के बदलाव की आंधी को रोक नहीं पाएगी, 10 दिन बाद बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे। PK का प्रशासन पर आरोप, बोले - निकम्मी सरकार और प्रशासन के कुप्रबंधन के कारण दो लाख से अधिक लोग नहीं पहुंच सके गांधी मैदान साहस सलिल/पटना । जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक "बिहार बदलाव रैली" में शामिल हुए और सरकार की कुव्यवस्था के कारण रैली में शामिल होने आए लाखों लोगों को हुई असुविधा के लिए लोगों से माफी मांगी। उन्होंने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की कुव्यवस्था के कारण पिछले 4 घंटे से पटना के आसपास लाखों लोग फंसे हुए हैं, लेकिन यह निकम्मी सरकार फंसे लोगों की मदद नहीं कर रही है। इसी प्रशासन ने मुझे रात में गांधी मैदान में स्थित गांधी मूर्ति से हटवा दिया था, क्योंकि हम BPSC अभ्यर्थियों की लड़ाई लड़ रहे थे। रैली से पहले जिलाधिकारी से लेकर मुख्य सचिव तक सभी को सूचना दे दी गई थी और सारी कागजी कार्रवाई भी पूरी कर ली गई थी। फिर भी प्रशासन ने लोगों को परेशान होन...

फुटबॉल फाइनल विजेता एवं उप विजेता टीम को प्रेमा चौधरी ने पुरुस्कृत किया।

चित्र
 फुटबॉल फाइनल विजेता एवं उप विजेता टीम को प्रेमा चौधरी ने पुरुस्कृत किया। साहस सलिल/वैशाली । पातेपुर प्रखण्ड के भेरोखरा में खेले गय फ़ुटबॉल के फाइनल मैच, भेरोखरा पातेपुर वैशाली v/s मोहद्दीनगर समस्तीपुर के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने खेलते हुए,1/1 गोला दागा और अन्त तक अपने इसी स्कोर पर दोनो टीमों ने कब्ज़ा जमाय रहा। अंत में फैसला किसी के पक्ष में ना होने पर वेवस्तापक ने ट्राइब्रेकर कराया जिसमें भेरोखरा ने 5 गोल हिट में  पांच के पांच गोल दागा और मोहद्दीनगर को 2 गोल से हरा दिया और ट्रॉफ़ी को अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के वेवस्थापक ने आए हुए अतिथियों को शाल, बुकें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मैंच के उपरांत इस फाइनल मैच के मुख्या अतिथि पातेपुर के पूर्व विधायाका श्रीमती प्रेमा चौधरी वीरेंद्र कुमार ने विजेता टीम को कप देकर बधाई दी साथ ही इन्होंने आगे कहा व यह आह्वान किया कि खेलना भी जरूरी है ताकि भविष्य में बच्चों का उज्जवल भविष्य बन सके। भेरोखरा फुटबॉल टुरनामेंट के वेबस्थापक/सचिव  मुस्तफा हसन, भेरोखरा पंचायत के मुखिया भोला राय, इस टूर्नामेंट के अध्यक्ष पूर्व म...

फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल अनुभव का प्रदर्शन करते हुऐ आखरीदम तक 0/0 के स्कोर पर टिके रहें।

चित्र
  फुटबॉल के फाइनल मैच ट्राईबेकर के माध्यम से टूर्नामेंट की नतीजा घोषित किया गया, बिरभान जलालपुर ने 2 स्कोर के अंतर से केशोपुर को हराया।  शाहबाज क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट पुरैना के फाइनल मैच में दिखी विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावी रंग।   टूर्नामेंट फाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल अनुभव का प्रदर्शन करते हुऐ आखरीदम तक 0/0 के स्कोर पर टिके रहें। साहस सलिल/वैशाली । पुरैना पातेपुर वैशाली में दिनांक 23/02/2025 को शाहबाज क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बिरभान जलाकर v/s केशोपुर के बिच खेला गया।फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल अनुभव का प्रदर्शन करते हुऐ आखरीदम तक 0/0 के स्कोर पर टिके रहा । फुटबॉल खेल नियमानुसार समय समाप्ति के पश्चात कमीटी द्वारा दोनों टीमों के बिच ट्राइब्रेक कराया गया, जिसमें ब्लूस्टार बिरभान जलापुर ने 2 स्कॉर के बढ़त से सीरीज को जीत लिया। इस अवसर पर चीफ़ गेस्ट महुआ विधायक मुकेश रौशन, पातेपुर के पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी, पातेपुर प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि गणेश राय आदि लोगों का उपस्थित रहा। विगत कई सालों से लगातार यह आयोजन होते आ र...

फिल्म ‘हथौड़ा सिंह’ का फोटो शूट, फिल्म की तैयारी में जुटे एक्टर राहुल बी कुमार

चित्र
  फिल्म ‘हथौड़ा सिंह’ का फोटो शूट, फिल्म की तैयारी में जुटे एक्टर राहुल बी कुमार साहस सलिल, मुम्बई। एक्टर राहुल बी कुमार की फिल्म ‘हथौड़ा सिंह’ के लिए आज मुंबई के अंधेरी में फोटो शूट किया गया। इस फिल्म के लेखक  और  निर्देशक  अमित गुप्ता है। बता दें कि राहुल बी कुमार की पिछले दिनों हिन्दी फिल्म  'लव इज़ फॉरएवर' (Love is forever) हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी।  इस फिल्म में राहुल बी कुमार के काम को काफी पसंद किया गया। दर्शकों ने इस फिल्म के लिए राहुल बी कुमार को बहुत सारी बधाइयाँ दी और तालियाँ बजाकर उनके परफ़ोर्मेंस की तारीफ की।  फिल्म ‘हथौड़ा सिंह की स्टोरी लिखी जा चुकी है। जल्द ही फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन किया जाएगा। फिलहाल आज अंधेरी के चार बंगाल म्हाडा में फिल्म के लिए फोटो शूट किया गया। इस दौरान एक्टर राहुल बी कुमार फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिखें। इस मौके पर राहुल बी कुमार ने कहा- मैं अपने दर्शकों के लिए हमेशा से ही अच्छी फिल्मों का चयन करता हूं। फिल्म की कहानी और उसके गाने पर बहुत ध्यान देता हूं। ताकि फिल्म को अच्छी तरह से...

CNG बस में लगी आग के कारण गांधी सेतु के दोनो लेन जाम। साहस सलिल/हाजीपुर । पटना को हाजीपुर से जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. पुल के पाया नंबर चार के समीप सीएनजी बस में आग लग गई. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच कर आग बुझाने की कार्य मे जुटगाया। महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार की शाम एक बस में चलते-चलते अचानक आग लग गई. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। पुल के दोनों लेन में भारी जाम लग गया।

चित्र
  CNG बस में लगी आग के कारण गांधी सेतु के दोनो लेन जाम। साहस सलिल/हाजीपुर । पटना को हाजीपुर से जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. पुल के पाया नंबर चार के समीप सीएनजी बस में आग लग गई. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच कर आग बुझाने की कार्य मे जुटगाया।  महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार की शाम एक बस में चलते-चलते अचानक आग लग गई. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। पुल के दोनों लेन में भारी जाम लग गया।

शिक्षकों की समस्याओं को सदन में जोरदार तरीके से रखूंगा : ब्रजवासी

चित्र
  शिक्षकों की समस्याओं को सदन में जोरदार तरीके से रखूंगा : ब्रजवासी  रिपोर्ट: विश्वमोहन चौधरी संत  साहस सलिल,हाजीपुर/भगवानपुर(वैशाली); विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी का स्वागत व अभिनंदन समारोह सह शिक्षक मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वरिसपुर,भगवानपुर में किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ वैशाली के अध्यक्ष दिनेश पासवान व संचालन संघ के जिला के वरीय सचिव नवनीत कुमार व जिला सचिव अब्दुल कादीर ने किया एवं स्वागत कोषाध्यक्ष इंद्रेदेव महतो ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र दे कर किया।कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया।जिसमें जिले के तमाम शिक्षक प्रतिनिधि व सभी शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।विजय कुमार सिंह,शिव पूजन, उत्पलकांत,आलोक रंजन,प्रेम शंकर,दिलीप पासवान सभी संघ के पदाधिकारियों द्वारा वैशाली का प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।विधान पार्षद श्री ब्रजवासी ने जिले के तमाम प्रखंडों से आये सैंकड़ो शिक्षक मतदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षकों और बुद्धिजीविय...

पूर्व मुखियाँ ने खेल मैदान निर्माण को रोकवाया

चित्र
  मनरेगा के तहत बन रहे बॉलीबॉल खेल मैदान को पूर्व मुखियाँ एवं अन्य ग्रामीण समर्थकों के संग रोका। साहस सलिल,पातेपुर ; प्रखण्ड के हरलोचनपुर सुक्की पंचायत स्थित उच्च विद्यालय सुक्की के ग्राउंड में मनरेगा के तहत बन रहे बॉलीबॉल खेल मैदान को पूर्व मुखियाँ अपने समर्थकों संग रोकवाया। उपस्थित लोगों ने बताया की यह ऐतिहासिक ग्राउंड है और स्थानीय चार पांच पंचायत में एकलौता ऐसा ग्राउंड है जो बच्चों के क्रिकेट खेलने व पुलिस भर्ती, सेना भर्ती एवं अन्य तरह की बहाली पूर्व तयारी की मुख्य ग्राउंड है। जिसमें प्रतिदिन 400/500 के क़रीब युवा सुबह/साम प्रैक्टिक्स के लिय आता है। और इस निर्माण से उन लोगो का बहली पूर्व त्यारी बाधित होगा। लोगो का कहना है कि यह निर्माण कहीं और कराया जा सकता है, और सही जगह भी है। वीआईपी पार्टी के पातेपुर विधानसभा अध्यक्ष बैधनाथ सहनी,पूर्व पंचायत समिति,कुमुद रंजन झा, जेडीयू प्रखण्ड महा सचिव एकरामुल हक, जयनारायण पासवान अनुसूचित जन जाती जिला अध्यक्ष लोजपा (आर) वैशाली, संभू पासवान बीजेपी पंचायत अध्यक्ष, आदि लोगों ने कहा की मुख्य रूप से सिपाही बहाली की पूर्व त्यारि करने का यह मुख्य ...

प्यार में परवाना छात्र-छात्रा, व्हाट्सएप पर किया निकाह ।

चित्र
 प्यार में परवाना छात्र-छात्रा, व्हाट्सएप पर किया निकाह । साहस सलिल, मुज़फ्फरपुर; व्हाट्सअप पर तीन बार कहा ‘कबूल है’, अब चौंका रही बिहार की ये प्रेम कहानी। बहन की शिकायत के बाद नगर थाने में छात्र को घंटों समझाने/बुझाने की कोशिश की गई, पर वो अपनी जिद पर अड़ा रहा। हालांकि अब पुलिस दोनों परिवारों से बातचीत कर मामले को शांत करने की कोर्सिस कर रही है। पढ़ाई के लिए स्कूल जा रहे दो छात्र-छात्रा को एक-दूसरे से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने व्हाट्सएप पर ही निकाह कर लिया। दोनों ने एक-दूसरे को चैटिंग के दौरान तीन बार ‘कबूल है’ कहा और फिर एक-दूसरे को मन से अपना जीवनसाथी स्वीकार कर लिया। यही नहीं जब परिजन इस ‘वर्चुअल निकाह’ के खिलाफ हुए तो लड़का लड़की को साथ रखने को लेकर अड़ गया। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है।

सनातन धर्म पर बनी फ़िल्म,21 फरबरी को रिलीज़।

चित्र
  सनातन धर्म पर बनी पहली फिल्म 'बोलो हर हर शंभू'' 21 फरवरी को होगी रिलीज।  साहस सलिल, मुंबई; आज पूरे विश्व में सनातन धर्म का डंका बज रहा है, लेकिन हिंदी सिनेमा में हमेशा से ही सनातन धर्म का मजाक उड़ाया था। सनातन धर्म की महिमा इन दिनों महाकुंभ में देखने को मिल रही है। इस महापर्व में ना सिर्फ भारत के बल्कि विदेशों से भी लोग शामिल हो रही है। सनातन धर्म के महत्व को समझती पहली फिल्म 'बोलो हर हर शंभू'' 21 फरवरी को पूरे भारत में एक साथ  रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी  एक ऐसे जोड़े की है, जिन्होंने शादी की और सनातन धर्म में रहते थे और बाद में फिल्म में विवाहित जोड़े की बेटी फिल्म के रोमांच और रहस्य को सामने लाती है। यत्र प्रोडक्शन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर योगेश त्रिपाठी, लेखक-निर्देशक  रवि भाटिया, डीओपी संदीप, एडिटर आशीष बत्रा, सह- निर्माता अंजलि महेंद्र सिंह, राजीव और नंदिता हैं। इस फिल्म में अरुण बक्शी, अनिल रस्तोगी, विनीता मलिक, विशाल, अमृता, देवेन्द्र दोडके, राज सिंह सचिन सिंह, तनय त्रिपाठी, अमलेश, विशाल आनंद, अनुकृति, कुँवर लाभांश और आरु...

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी का मुंबई में कार एक्सीडेंट BSEB के बस न पीछे से ठोका।

चित्र
  साहस सलिल,मुम्बई; भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक सड़क हादसे का शिकार हो गए. पहली नज़र में ऐसा लगता है कि यह घटना मुंबई की सड़कों पर घटी है. दरअसल अपनी खेसारी लाल यादव सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर में सफर कर रहे थे. अचानक, एक BEST बस जो की मुंबई का लोकल पब्लिक ट्रांसपोर्ट है, वह उनकी गाड़ी से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी को नुकसान पहुंचा और खेसारी लाल यादव को रुककर स्थिति संभालनी पड़ी।टक्कर के बाद खेसारी लाल यादव का गुस्सा फूटा हादसे के तुरंत बाद खेसारी लाल यादव बस ड्राइवर से भिड़ते नजर आए. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वे बस ड्राइवर को अपनी गाड़ी के डेंट दिखाते हुए उससे हरजाने की मांग कर रहे हैं. खेसारी लाल यादव लगातार ड्राइवर से सवाल कर रहे थे कि 'आपने मेरी गाड़ी को टक्कर क्यों मारी?'। इस दौरान ड्राइवर अपनी सफाई देने की कोशिश करता नजर आया, लेकिन खेसारी लाल यादव का गुस्सा शांत नहीं हुआ।यात्रियों ने बनाया वीडियो  घटना के दौरान, सड़क पर काफी लोग इकट्ठे हो गए. बस में सवार यात्रियों और सड़क पर मौजूद राहगीरों ने अपने मोबाइल से इस पूरे वाकये का वीडियो रिकॉर्ड करना शु...

एफसीआई को गेंहू बेचें व 48 घंटो में पेमेंट पाएं।

चित्र
  एफ०सी०आई० मंडल कार्यलय हाजीपुर ने किसानों को जागरूक किया। एफसीआई के ओर से लोगों को लाभ समझाते हुए। साहस सलिल, वैशाली ; आज दिनांक 8/2/2025 को बंटू पंचायत में भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय हाजीपुर द्वारा किसान जागरूकता का अभियान चलाया गया,जिसमें भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यलय हाजीपुर के तरफ़ से राहुल कुमार ने किसानों को रवि विपणन वर्ष 2025/26 गेहूं अधिप्राप्ति हेतु सूचना उपलब्ध कराई। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए है एवं मूल्य का भुगतान 48 घंटे के अंदर होगा जिसकी गारंटी है।इस मौके पर उपस्थित पंचायत के अधिकतर किसान इन सभी बातों को ध्यान से सुना और समझा।

किशनगंज एवं अररिया में एनडीए का कार्यक्रता सम्मेलन।

चित्र
  किशनगंज एवं अररिया में एनडीए का कार्यक्रता सम्मेलन। संगठित प्रयास और अटूट संकल्प से साकार होगा ‘मिशन 225’ का लक्ष्य उमेश सिंह कुशवाहा । साहस सलिल, पटना ;गुरुवार को किशनगंज एवं अररिया जिला में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने तमाम कार्यकर्ताओं से मिशन-225 को साकार करने हेतु संगठित होकर साझा प्रयास का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर सामंजस्य और समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया और कहा कि पांचों दलों के कार्यकर्ता साथी बंद मुट्ठी की तरह एकजुट होकर विपक्षी ताकतों को 2025 में परास्त करने का प्रण लें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 19 वर्षों के अपने कार्यकाल में न्याय के साथ विकास की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए समाज के सभी तबकों का आर्थिक, समाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक उन्नयन किया है। राजद के शासन में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का बजट महज 3.53 करोड़ था किन्तु आज वही बजट 700 करोड़ रुपये से अधिक का आकार ले चुका है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति, कब्रिस्तानों की घेराबंदी...

बजरंग देव सिंह भारतीय किसान मंच, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव के पद पर हुए नियुक्त

चित्र
  बजरंग देव सिंह भारतीय किसान मंच, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव के पद पर हुए नियुक्त साहस सलिल,लखनऊ ; भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने आज बजरंग देव सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त कियाभारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने आज बजरंग देव सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। बजरंग देव सिंह बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन उनके सामाजिक कार्यों एवं युवाओं के उज्वल भविष्य तथा महिलाओं व देश के अन्नदाता किसानों के सशक्तिकरण के लिए प्रयासों को देखते हुए भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय महासचिव रुपेश पांडेय के अनुमोदन पर उन्हें “भारतीय किसान मंच, उत्तर प्रदेश " का “प्रदेश सचिव ” नियुक्त किया गया है।  इसके बाद देवेंद्र तिवारी ने बजरंग देव सिंह पर भरोसा जताते हुए कहा है कि मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी एवं संत समाज त्यागी महापुरुषों एवं वीरों की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे एवं देश व प्रदेश में मंच को मजबूत करेंगे। वहीं, बजरंग देव सिंह ने भारतीय किस...

FCI हाजीपुर ने किसान सभा लगाकर, लोगों को रबी फ़सल का न्यूतम समर्थन मूल्य बताया

चित्र
भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यलय हाजीपुर ने, किसान सभा का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया । FCI के पदाधिकारी का स्वागत पैक्स अध्यक्ष ने पुष्प माला पहनाकर किया। साहस सलिल, भगवानुर ; प्रखंड के प्रताप ठांढ पश्चिम में 29/01/2025 को भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्य हाजीपुर मंडल प्रबंधक कुमार अभिषेक की अध्यक्षता में,किसान सभा का आयोजन किया गया। "FCI के किसान सभा में आए हुऐ किसान" जिसमें किसानों को रवि विपणन वर्ष 2025-26 के संदर्भ में गेहूं बेचने हेतु प्रेरित किया, गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य इस वर्ष 2425/ रुपए है। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष सुभाष कुमार सहायक महाप्रबंधक गुण नियंत्रण अजय भारती एवं प्रबंधक गुण नियंत्रण रंजीत कुमार की उपस्थिति थी।

76वाँ गणतंत्र दिवस पर अनुशासन और संविधान के महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं से अवगत कराया प्राचार्य डॉ मोहम्मद शफ़ीउज्जमां।

चित्र
  76वाँ गणतंत्र दिवस पर अनुशासन और संविधान के महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं से अवगत कराया प्राचार्य डॉ मोहम्मद शफ़ीउज्जमां। ------------------------------------------------------ साहस सलिल, पातेपुर ; राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुक्की पातेपुर  वैशाली में 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राचार्य के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाला गया । विद्यालय के नियत समय पर प्राचार्य डॉ मोहम्मद शफ़ीउज्जमां ने झंडा फहराया।  प्राचार्य संग सभी अध्यापक अध्यापिका  विभागीय निर्देशानुसार  विद्यालय के शिक्षक श्री अभिषेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभी  शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ सभी बच्चों को संविधान के महत्व के बारे में बताया और इसकी उपयोगिता से बच्चों को रूबरू भी कराया।   इस विशेष अवसर पर श्री रोहित कुमार एवं श्री राम किशोर चौधरी के नेतृत्व में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश के इतिहास और देश की गौरवपूर्ण गरिमा और देशभक्ति भावना को उजागर किया । जिसे देख विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को प्रशस्तिपत्र और अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय ...

गुमशूदा की तलाशा ।

चित्र
 *गुमशूदा की तलाशा ।* *नाम; मीनू* *उम्र; 32 वर्ष*  *लंबाई ; 5.5*  *रंग ;  सावला*  *मानसिक रूप से विक्षिप्त है ( माइंड डिस्टर्ब ) है।* *गांव _ बाललोक, नेता जी पार्क, हैवोवाल कलां लुधियाना। की रहने वाली यह लड़की लापता है। आप लोगों को बता दूं कि इसने कॉफी कलर की सलवार सूट पहनी हुई है वहीं पिंक कलर की जूती पहनी हुई है।* *दिखने पर सम्पर्क करें;9501015283//9465195853* *इसके गुम होने से इसके घर के सभी लोग परेशान है। परिवार के लोगों का ख़ोज ख़ोज के बुरा हाल होगया है। कृप्या इनका मदद करें, इनके लड़की को खोजने में मदद करें। आपको अपने आसपास) आते जाते कहीं भी यह लड़की दिखे तो कृप्या दिए हुऐ न. पर कॉल करें। और हां इस पोस्ट को अधिक से अधिक लोगों को शेयर अवश्य करें ताकि कहीं भी भटकी हो तो लोग इसके परिवार वालों को सूचना दे देंगे। इस के साथ एक विडियो भी है जिसमे लड़की की मां लोगों से हेल्प मांग रही है प्लीज़ एक मां के लिए, मदद जरूर करें, इस पोस्ट को शेयर कर।* *सोसल मीडिया की ताक़त बहुत है! सोसल मीडिया के माध्यम से बड़े से बड़े काम बड़ी आसानी से होगया है! इस लिय प्लीज़ आप सभी से...

प्रधनाचार्य के विदाई सह सम्मान समारोह में पहुंचे बिहार विधान परिषद के शुन्यकालीन सत्र के अध्यक्ष ।

चित्र
प्रधनाचार्य के विदाई सह सम्मान समारोह में पहुंचे बिहार विधान परिषद के शुन्यकालीन सत्र के अध्यक्ष । साहस सलिल,पातेपुर; महुआ अनुमंडल के पातेपुर प्रखण्ड क्षेत्र में माध्यमिक उच्च विद्यालय सुक्की के प्रधानाचार्य डा० जय प्रकाश वर्मा के सेवा निवृत्ति एवं डॉ० आस मोहम्मद के विद्यालय से सेवा स्थानंतरण के उपलक्ष में!   बिदाई सम्मान समारोह;। _   डॉ० जे० पी० वर्मा 31 जनवरी 2025 को अपने पद से सेवा निवृत हो रहें है। उन्हीं के सम्मान में विद्यालय परिसर में एक समारोह आयोजित किया गया। उनके द्वारा विद्यालय के लिए किया गया उल्लेखनीय कार्य को ध्यान में रखते हुऐ, एवं उनका शिक्षा के प्रति समर्पण भाव और योगदान को यादगार बनाने हेतु ,भव्य कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के नए प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकों द्वारा किया गया। जिसमें बिहार विधान परिषद सदस्य (शिक्षक) कोटा (सह) सुन्यकालीन सत्र के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह भाग लिय। अन्य उपस्थित माध्यमिक शिक्षक संघ वैशाली के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, जिला सचिव, एवं क्षेत्रिय विद्यालयों के शिक्षक व प्रधानाचार्य गण, एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि, हरिलोचनपुर सुक्की थाना के स...