हाई स्कूल सुक्की  में झंडोत्तोलन, शिक्षा से देश निर्माण का आह्वान :-प्राचार्य

 

साहस सलिल/पातेपुर (वैशाली), 15 अगस्त – 2025 राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुक्की का प्रांगण आज तिरंगे के रंग में रंगा नज़र आया। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्राचार्य डॉ. मो. शफ़ीउज्ज़मान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शहीदों को नमन किया और छात्रों को 100% उपस्थिति का संकल्प दिलाया। 


           डॉ. मो०शफ़ीउज्ज़मान ने कहा , “ शिक्षा ही हिंदुस्तान के विकास की कुंजी है। आप अपनी तक़दीर और देश की तक़दीर शिक्षा से लिखोगे। हम हर हाल मे*गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे।”

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। “विद्यालय आओ -शिक्षा पाओ, हिंदुस्तान का हीरो बनो” विषय पर नाटक ने सबका मन जीत लिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर पेश की गई झांकी और नाटक ने समारोह में जोश और गर्व भर दिया। इन नाटक के प्रस्तुति से बच्चों ने शिक्षा के महत्व को उजागर किया है।  झांकी द्वारा समाज के लिए एक बेहतर संदेश छोड़ा गया । जिसमें शिक्षा के महत्व पर और अधिक प्रकाश डालते  हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद शफ़ीउज्जमान ने बच्चों से कहा कि विद्यालय में अपनी उपस्थि दर्ज कराओ और शिक्षा पाओ, देश के लिए कुछ कर के दिखाओ।  सरकार विद्यालय के हर मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराया है,सरकार द्वारा छात्र, छात्रा को प्रोत्साहित राशि भी दिया जा रहा है।

      तरह तरह के देशभक्ति नृत्य , गाने,,women empowerment ,the responsibilities of the citizenship, independence day जैसे topic पर बच्चों द्वारा भाषण सभी लोगों का मन मोह लिया।                       

बच्चों के इस शानदार कार्यक्रम और नाटक के लिए                 डॉ मो शफ़ीउज्जमं (प्राचार्य )ने छात्र -छात्रा को पुरस्कृत किया ।   और इसके साथ ही    

समारोह में उत्कृष्ट योगदान के लिए बेस्ट टीचर अवॉर्ड मिथलेश कुमार चौधरी और डॉ. राम किशोर चौधरी को प्रदान किया गया, जबकि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए शिक्षिका निशत फातमा ,शिक्षक अभिषेक प्रताप सिंह और संगीत शिक्षक रोहित कुमार को सम्मानित किया गया।

प्रभात फेरी से शुरू हुआ यह भव्य आयोजन राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ। कार्यक्रम में  सभी शिक्षक, के साथ ग्राम पंचायत राज सुक्की के मुखिया गौतम राम, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य टुल्लू बाबू, सामाजिक कार्यकर्ता नवनित कुमार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर एडवोकेट इज़हरुल हक,मुकम्मल इंकलाब के चीफ एडिटर ने भी अपनी पुस्तक को विद्यालय के प्राचार्य को गिफ्ट किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अमेरिका के गुरू महामंडलेश्वर द्वारिका गिरि जी महाराज जिन्हे हनुमानजी की अहैतुकी कृपा प्राप्त है

ब्राह्मणवाद जातिवाद नहीं संस्कार संस्कृतिवाद है। ।