वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण एवं देशभक्ति का उत्साह
साहस सलिल/पटना, 15 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोना़ स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, पटना तथा वरमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, आरा में ध्वजारोहण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों एवं प्रबंधन सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया गया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर मोना़ पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं मोना़ लॉ कॉलेज सहित वरमा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित सभी कॉलेजों में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत कर स्वतंत्रता के महत्व को रेखांकित किया।
अभी प्रवेश प्रारंभ – वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत लॉ, पॉलिटेक्निक एवं मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु नामांकन खुले हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं समय रहते आवेदन कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ. डी. के. सिंह ने कहा –
"स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है। यह हमें प्रेरित करता है कि हम राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाएं और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।"
पूरे आयोजन में देशभक्ति का जोश, अनुशासन और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें