भारत एक कृषि प्रधान आध्यात्मिक देश है। यहाँ की मानसिकता और समाजिक व्यवस्था अमेरिका से भिन्न है।
महंगाई के कारणो की समीक्षा। साहस सलिल, राजनीतिक डेस्क ;भारत की आर्थिक सामाजिक और धार्मिक व्यवस्था को भारत ही समझ सकता है। भारत एक कृषि प्रधान आध्यात्मिक देश है। यहाँ की मानसिकता और समाजिक व्यवस्था अमेरिका से भिन्न है। अमेरिकी दबाव मे कृषि सब्सीडी दिनानुदिन कम की जा रही है। जिस से कृषि लागत बढ रही है जो महंगाई का कारण है। नरेन्द्र मोदी सरकार की छ: हजार रूपये कृषको को सम्मान निधि देना गले से ऊतर नही रहा है कि इससे कृषि लागत कम कैसे होगी। एक तो यह सोमश्रवण: है ।सबको मिल नही पाता। किसानो के लिए खैनी बीडी एलाऊऐन्स है। सबसे बडी बात है कि वास्तविक किसान जो जमीन मालिक हैं वे खेती कम ही करते हैं । अधीया या मनी पर खेत लगाते हैं । बेरोजगार बैठे रहेंगे खेती उनसे नही होगा क्यूँ कि ग्रेजुएट हैं । डिग्री लेकर बर्बाद हो चुके हैं । एक बीघा रहर काटने मे बुखार हो जाता है।बेचारे पढ लिख कर सुकुमार हो चुके हैं ।दूसरी बात किसानो के पास सवांग का बल नही है। तीसरी बात ग्रामीण क्षेत्र मे निम्न जातियां उच्च ...