शनि ग्रह शमन के कुछ उपाय।
*ऊँ हं हनुमते नमः ।शं शनैश्चराय नम:।।* शनि ग्रह शमन के कुछ उपाय। ______________ शनि देव भगवान श्री कृष्ण के अविरल भक्त हैं ।पत्नी ने उनकी भक्ति के कारण अपनी उपेक्षा से रुष्ट होकर शाप दे दिया की उनकी दृष्टि पथ मे जो आ जाय उसका नाश हो जाएगा।शनिदेव कोई भगवान नहीं एक ग्रह मात्र है ।एक रिक्त या शून्य ग्रह ।मानव जीवन पर ग्रहों का प्रभाव होता है।उनके प्रकोप से बचने के लिए उपाय किया जाता है। आज शनि मन्दिर बनाये जा रहे हैं ।जिनमे बुक्का फाडफाडकर शनिदेव पूजा करने वालो को देख रहे होते हैं ।जो उनके दृष्टि पथ मे आ रहे हैं। उन्हीं पर असर भी ज्यादे है।शनि की मूर्ति की आँखे नीची होनी चाहिए जिसकी नजर किसी पर नही पड पाये।अगर ऐसी मूर्ति बन भी गई हो तो काला कपडा से आँख ढंक देना चाहिए ।शनिदेव की शान्ति के लिए पीपल वृक्ष मे गुड, तिल,जल मिला कर उसकी जड मे शनिवार को जलार्पण करना चाहिए जितना सबेरे हो सके।सूर्योदय की लालिमा के समय ।शनि का जप तिल गुड घी मिश्रित हवन , शमी की लकडी का हवन शनिवार को करना फलद है।।भोलेनाथ एवं दुर्गा माता को शमी पत्र चढाने से भी कल्याण होता है।गुड तिल शमी शिव जी पर च...