प्रेमराज ने चेहराकलां को बुरी तरह से हराया।
वहीं चेहराकलां के सामने 343 रनो का बड़ा अभेद रन स्कोर लक्ष्य के रूप में खड़ा कर दिया। ( ✍🏻अखिलेश झा) लोहरगमा सकरा, एल.सी.सी कप 2025 टूर्नामेंट के तीसरे दिन आज दिनांक 04/01/2025 को तिसरा लिग मैच प्रेमराज और चेहराकला के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेमराज के टीम ने निर्धारित 20 ऑवर में 4 विकेट पर 343 रन बनाया। कप्तान प्रिंस ने 130 रन और अभिषेक ने 160 रनो का योगदान दिया चेहराकला के लिए अतुल ने 2 और नितीन ने 1 विकेट लिया। 343 रनों के लक्ष्य का पिछा करते हुए चेहराकलां ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना पाया । अहान ने 58 और अतुल ने 75 रनों का योगदान दिया। इस तरह से प्रेमराज ने 96 रनो से मैच को जीत लिया, और इस तरह प्रेमराज ने चेहराकलां को करारी हार देते हुए अपना परचम लहराया। प्रेमराज के कप्तान ने 2 और साहिल ने 2 विकेट लिया । प्रिंस को मैन ऑफ द मैच दिया गया । अपलोगों को बता दूं कि राकेश कुमार, अब्बुतालीम सुबोध विजय, शिवकांत इन लोगों के योगदान से मैच निर्विवाद और स्पष्ट खेला गया।